भारत के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. टी20 क्रिकेट में उनके आंकड़े किसी विस्फोटक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से कम नहीं दिखते. 466 रन, 44 छक्के, 36 चौके - वैभव का आतिशी रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में सिर्फ 11 मैच खेले हैं, लेकिन इन मैचों में उन्होंने: -211 गेंदों पर 466 रन बनाए -36 चौके और 44 छक्के जड़े -220.85 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की -यह आंकड़े बताते हैं कि वैभव जब भी क्रीज पर टिकते हैं, मैच एकतरफा हो जाता है. शुरुआती मुकाबलों में तोड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड यूएई के खिलाफ उनका तूफानी शतक सिर्फ 32 गेंदों में आया था. उसके बाद उन्होंने 42 बॉल पर 144 रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया था. उनकी इस पारी ने उन्हें दुनिया के क्रिकेट नक्शे पर ला खड़ा किया. वह टी20 फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. यह रिकॉर्ड इससे पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम था, जिन्होंने 18 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. वैभव ने मात्र 14 साल 232 दिन में इसे तोड़ दिया. पिछले दो मैचों में नही चला बल्ला जहां शुरुआत में वैभव का बल्ला आग उगल रहा था, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वह सिर्फ 45 रन बना पाए और ओमान के मुकाबले में तो उनका स्कोर मात्र 12 रन रहा.
211 बॉल पर बनाए 466 रन, 36 चौके, 44 छक्के, कौन है यह भारतीय बल्लेबाज
खेलप्रकाशित: 28/11/2025
abplive

इसी श्रेणी की अन्य खबरें

पलाश-स्मृति की शादी, मां बोली- बेटा-बहू दोनों इमोशनल स्ट्रेस में:पलक मुछाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा-स्मृति के पिता की तबीयत के कारण रुकी शादी
bhaskar

जैकी श्रॉफ ने किया सरिता मोर के बेटे का नामकरण:भगवान शिव के नाम पर रखा दक्षित; मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में हरियाणवी रेसलर
bhaskar

भिवानी बॉक्सर नूपुर ने गोल्ड जीतकर ट्रोलर को दिया जवाब:बोलीं- देश के लोगों के सवालों को ताकत बनाया; अब 8-9 किलो वजन करेगी कम
bhaskar

एमएस धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत:माही और उनके परिवार के साथ डिनर किया, धोनी ने खुद ड्राइव कर विराट को घुमाया
bhaskar