सोना ₹162 चढ़कर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹2,521 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो के करीब, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar
सोना ₹162 चढ़कर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹2,521 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो के करीब, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोना के दाम में सोमवार, 24 नवंबर को गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 162 रुपए चढ़कर 1,23,308 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,146 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी 2,521 रुपए बढ़कर 1,53,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसकी कीमत 1,51,129 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹47,146 और चांदी ₹67,633 महंगी हुई सोने के दाम में उतार-चढ़ाव की उम्मीद एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

इसी श्रेणी की अन्य खबरें