हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 24 नवंबर को सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट रही, ये 25,960 पर बंद हुआ। आज IT सेक्टर को छोड़कर अन्य सेक्टर्स में गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी 2.05%, मेटल 1.23% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.15% गिरे। सुदीप फार्मा के IPO का आज दूसरा दिन सुदीप फार्मा के IPO का आज यानी 24 नवंबर को दूसरा दिन है। ये IPO 21 नवंबर को खुला और 25 नवंबर को बंद होगा। पहले दिन ही ये इश्यू दोगुना सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ का प्राइस बैंड 563 रुपए से 593 रुपए के बीच तय किया गया है। लॉट साइज 14 शेयर्स का है। यानी, रिटेल निवेशक को कम से कम 14,825 रुपए का निवेश करना होगा। रिटेल के लिए मैक्सिमम लॉट साइज 13 है। इसके लिए ₹1,92,725 निवेश करने होंगे। एशियाई बाजारों में तेजी नवंबर में विदेशी निवेशकों ने 13,840 करोड़ के शेयर बेचे नवंबर में विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयरों में बिकवाली की। शुक्रवार को FIIs ने ₹1,766 करोड़ निकाल लिए। वहीं इस महीने 13,840 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 2,346 करोड़ के शेयर बेचे थे। पिछले हफ्ते निफ्टी 0.61% चढ़कर बंद हुआ पिछला हफ्ता पॉजिटिव नोट पर खत्म हुआ। निफ्टी 0.61% चढ़कर 26,068.15 पर और सेंसेक्स 0.79% बढ़कर 85,231.92 पर बंद हुआ। वहीं शुक्रवार को सेंसेक्स 400 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 85,231 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 124 अंक या 0.47% गिरकर 24068 पर बंद हुआ। ------------------------------ बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़े... निफ्टी ऑलटाइम हाई से 200 अंक दूर:इस हफ्ते 26,277 पार होगा या फिर 25,800 टूटेगा? 5 बड़े ट्रिगर जो तय करेंगे दिशा 24 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार रेंज बाउंड रह सकता है। इस हफ्ते दूसरी तिमाही का GDP डेटा, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी 124 अंक गिरकर बंद हुआ था। निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 200 अंक दूर है। वहीं सेंसेक्स भी करीब 750 अंक दूर है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा कि क्या बाजार इस हफ्ते लाइफ हाई पर पहुंचेगा? पूरी खबर पढ़े...
सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद:निफ्टी भी 109 अंक फिसला; मेटल और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे
व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar

इसी श्रेणी की अन्य खबरें

इंपैक्ट फीचर:सही मिक्सर-ग्राइंडर से बदल सकता है आपका खाना पकाने का अंदाज
bhaskar

ब्लूचिप फंड्स ने 1 साल में दिया 17% का रिटर्न:बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश कम रिस्की, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
bhaskar

सोना ₹162 चढ़कर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹2,521 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो के करीब, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
bhaskar

निफ्टी ऑलटाइम हाई से 200 अंक दूर:इस हफ्ते 26,277 पार होगा या फिर 25,800 टूटेगा? 5 बड़े ट्रिगर जो तय करेंगे दिशा
bhaskar