ईडी ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो के संस्थापक पवन नंदा और सौम्या सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। विंजो के पास मौजूद कुल 505 करोड़ रु. मूल्य के बॉन्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड को पीएमएलए के तहत फ्रीज किया गया है। ईडी के अनुसार कंपनी ने 43 करोड़ रुपए की गेमर्स (खिलाड़ियों) की राशि रोककर रखी थी, जिसे देश में रियल मनी गेमिंग (आरएमजी) पर बैन लगने के बाद गेमर्स को लौटाना था। दोनों को बेंगलुरु की लोकल अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की ईडी कस्टडी दी गई। अगली सुनवाई की तारीख सामने नहीं आई है। विन्जो के 2 फाउंडर जिन्हें अरेस्ट किया गया... विन्जो के बारे में जानिए विन्जो भारत का प्रमुख सोशल गेमिंग ऐप है। 2018 में पवन नंदा और सौम्या ने मिलकर WinZO की स्थापना की। इस प्लेटफार्म पर 100 से ज्यादा स्किल-बेस्ड गेम्स जैसे लूडो, कैरम, शतरंज, पजल्स उपलब्ध हैं। इसके 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स हैं, जबकि ग्लोबल 250 मिलियन हैं। यहां पर फ्री गेम्स, रेफर से कमाई करने का दावा किया जाता है। इसी साल रियल मनी गेमिंग पर बैन होने के बाद यहां पर अब फ्री मोड में जो टीवी, शॉर्ट ड्रामा एपिसोड आदि उपलब्ध करवाया जाता है। जिसके लिए यूजर्स से चार्ज किया जाता है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इसका एड करते रहे हैं। हर साल गेमर्स 20 हजार करोड़ गंवाते हैं
गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो के दो संस्थापक गिरफ्तार:ED ने 505 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की; बैन के बावजूद गेमर्स के 43 करोड़ रोक रखे थे
व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar

इसी श्रेणी की अन्य खबरें

इंपैक्ट फीचर:सही मिक्सर-ग्राइंडर से बदल सकता है आपका खाना पकाने का अंदाज
bhaskar

सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद:निफ्टी भी 109 अंक फिसला; मेटल और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे
bhaskar

ब्लूचिप फंड्स ने 1 साल में दिया 17% का रिटर्न:बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश कम रिस्की, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
bhaskar

सोना ₹162 चढ़कर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹2,521 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो के करीब, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
bhaskar