सोना के दाम में आज यानी 27 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 24 रुपए सस्ता होकर 1,26,057 रुपए पर आ गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,26,081 रुपए का था। वहीं, चांदी 3,642 रुपए महंगी होकर 1,62,667 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,59,025 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यो होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹49,895 और चांदी ₹76,162 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
चांदी एक दिन में ₹3,642 महंगी हुई:₹1.62 लाख प्रति किलो बिक रही; सोना ₹1.26 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया
व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar

इसी श्रेणी की अन्य खबरें

इंपैक्ट फीचर:सही मिक्सर-ग्राइंडर से बदल सकता है आपका खाना पकाने का अंदाज
bhaskar

सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद:निफ्टी भी 109 अंक फिसला; मेटल और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे
bhaskar

ब्लूचिप फंड्स ने 1 साल में दिया 17% का रिटर्न:बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश कम रिस्की, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
bhaskar

सोना ₹162 चढ़कर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹2,521 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो के करीब, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
bhaskar