सोना 962 रुपए महंगा होकर ₹1.26 लाख पर पहुंचा:चांदी में ₹2,705 की तेजी; इस साल गोल्ड के ₹50,000 और सिल्वर के ₹73,000 चढ़े दाम

व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar
सोना 962 रुपए महंगा होकर ₹1.26 लाख पर पहुंचा:चांदी में ₹2,705 की तेजी; इस साल गोल्ड के ₹50,000 और सिल्वर के ₹73,000 चढ़े दाम

सोना-चांदी के दाम में आज यानी बुधवार, 26 नवंबर को तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 962 रुपए महंगा होकर 1,26,081 रुपए पर पहुंच गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,25,119 रुपए का था। वहीं, चांदी 2,705 रुपए महंगी होकर 1,59,025 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,56,320 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यो होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹49,919 और चांदी ₹73,008 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

इसी श्रेणी की अन्य खबरें