सोना ₹534 महंगा होकर 1,26,591 रुपए पर पहुंचा:चांदी भी ₹1,692 महंगी हुई; इस साल गोल्ड ₹50,500 और सिल्वर ₹78,000 महंगी हुई

व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar
सोना ₹534 महंगा होकर 1,26,591 रुपए पर पहुंचा:चांदी भी ₹1,692 महंगी हुई; इस साल गोल्ड ₹50,500 और सिल्वर ₹78,000 महंगी हुई

सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार 28 नवंबर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 534 रुपए महंगा होकर 1,26,591 रुपए पर पहुंच गया है। कल 10 ग्राम सोना 1,26,057 रुपए का था। वहीं, चांदी 1,692 रुपए महंगी होकर 1,64,359 रुपए पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी की कीमत 1,62,667 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यो होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹50,429 और चांदी ₹78,342 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

इसी श्रेणी की अन्य खबरें