हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 28 नवंबर को शेयर मार्केट में गिरावट रही। सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 85,707 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 13 पॉइंट की गिरावट रही। ये 26,203 पर बंद हुआ। आज ऑयल एंड गैस, रियल्टी, प्राइवेट बैंकिंग और IT में गिरावट रही। मीडिया, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर गिरकर बंद हुए। कल बाजार ने 14 महीने बाद हाई बनाया था एक दिन पहले 27 नवंबर को बाजार 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। अमेरिकी बाजार बंद, एशियाई बाजार में गिरावट विदेशी निवेशकों ने ₹1,255.20 करोड़ के शेयर बेचे सुदीप फार्मा के शेयरों की 23% ऊपर लिस्टिंग सुदीप फार्मा के शेयरों की IPO प्राइस के मुकाबले 23% ऊपर लिस्टिंग हुई। NSE पर कंपनी के शेयर ₹730 पर लिस्ट हुए, जो IPO के ऊपरी प्राइस ₹593 के मुकाबले 23.10% प्रीमियम है। वहीं BSE पर शेयर ₹725 पर लिस्ट हुए, यानी 22.26% प्रीमियम। लिस्टिंग के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹8,188.78 करोड़ हो गया। कल 110 अंक चढ़कर 85,720 पर बंद हुआ सेंसेक्स सेंसेक्स कल गुरुवार को 110 अंक की तेजी के साथ 85,720 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही। ये 26,215 पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में तेजी रही। वहीं IT और रियल्टी सेक्टर में गिरावट देखी गई थी।
शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार रहा:सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 85,707 पर बंद; IT-रियल्टी शेयरों में गिरावट, मेटल और फार्मा में तेजी रही
व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar

इसी श्रेणी की अन्य खबरें

इंपैक्ट फीचर:सही मिक्सर-ग्राइंडर से बदल सकता है आपका खाना पकाने का अंदाज
bhaskar

सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद:निफ्टी भी 109 अंक फिसला; मेटल और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे
bhaskar

ब्लूचिप फंड्स ने 1 साल में दिया 17% का रिटर्न:बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश कम रिस्की, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
bhaskar

सोना ₹162 चढ़कर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹2,521 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो के करीब, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
bhaskar