सेंसेक्स 314 अंक गिरकर 84,587 पर बंद:निफ्टी 70 अंक फिसला; IT और मीडिया शेयरों में गिरावट रही, रियल्टी और बैंकिंग चढ़े

व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar
सेंसेक्स 314 अंक गिरकर 84,587 पर बंद:निफ्टी 70 अंक फिसला; IT और मीडिया शेयरों में गिरावट रही, रियल्टी और बैंकिंग चढ़े

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 25 नवंबर को सेंसेक्स 314 अंक गिरकर 84,587 पर बंद हुआ। निफ्टी में 75 अंक की गिरावट रही, ये 25,885 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में 23 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 33 शेयर्स नीचे बंद हुए। आज रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही। जबकि IT, FMCG और मीडिया सेक्टर गिरकर बंद हुए। आज के बाजार की स्थिति के चार संभावित कारण हैं... ग्लोबल मार्केट का हाल बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे 24 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹4,171.75 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹4,512.87 करोड़ की खरीदारी की। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹18,012.74 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹58,834.03 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है। सुदीप फार्मा का IPO 93.71 गुना सब्सक्राइब सुदीप फार्मा के IPO में निवेश का आज यानी 25 नवंबर को आखिरी दिन रहा। यह 21 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जो तीन दिन में टोटल 93.71 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं रिटेल कैटेगरी में यह 15.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है। IPO का प्राइस बैंड 563 रुपए से 593 रुपए के बीच तय किया गया है। लॉट साइज 14 शेयर्स का है। यानी, रिटेल निवेशक को कम से कम 14,825 रुपए का निवेश करना होगा। रिटेल के लिए मैक्सिमम लॉट साइज 13 है। इसके लिए ₹1,92,725 निवेश करने होंगे। कल 300 अंक से ज्यादा गिरकर बंद हुआ बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 24 नवंबर को सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट रही, ये 25,960 पर बंद हुआ। आज IT सेक्टर को छोड़कर अन्य सेक्टर्स में गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी 2.05%, मेटल 1.23% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.15% गिरे। ------------------------------ बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़े... निफ्टी ऑलटाइम हाई से 200 अंक दूर:इस हफ्ते 26,277 पार होगा या फिर 25,800 टूटेगा? 5 बड़े ट्रिगर जो तय करेंगे दिशा 24 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार रेंज बाउंड रह सकता है। इस हफ्ते दूसरी तिमाही का GDP डेटा, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी 124 अंक गिरकर बंद हुआ था। निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 200 अंक दूर है। वहीं सेंसेक्स भी करीब 750 अंक दूर है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा कि क्या बाजार इस हफ्ते लाइफ हाई पर पहुंचेगा? पूरी खबर पढ़े...

इसी श्रेणी की अन्य खबरें