153 दिन बाद बाजार 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा:सेंसेक्स 1.21% ऊपर 85,610 पर बंद; निवेशकों की वेल्थ 6 लाख करोड़ बढ़ी

व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar
153 दिन बाद बाजार 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा:सेंसेक्स 1.21% ऊपर 85,610 पर बंद; निवेशकों की वेल्थ 6 लाख करोड़ बढ़ी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 26 नवंबर को बड़ी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 1023 अंक (1.21%) चढ़कर 85,610 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 321 अंक की तेजी रही, ये 26,205 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में 28 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और रिलायंस सहित कुल 22 शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी रही। NSE सभी सेक्टरों में तेजी रही। के IT, मेटल, मीडिया, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स 1% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। निवेशकों की वेल्थ 6 लाख करोड़ बढ़ी बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की वेल्थ लगभग ₹6 लाख करोड़ बढ़ गई। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट वैल्यू कल के ₹469 लाख करोड़ मुकाबले बढ़कर ₹475 लाख करोड़ पहुंच गया है। बाजार में यह (1000 अंक से ज्यादा) तेजी 153 दिन बाद आई है। इससे पहले इसी साल 26 जून को सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 83,756 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट का हाल: 26 नवंबर, 2025 निफ्टी टॉप गेनर निफ्टी टॉप लूजर सोर्स: BSE/NSE शेयर बाजार में तेजी की वजह स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया। ग्लोबल मार्केट में तेजी बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे 25 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹917 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹3,423 करोड़ की खरीदारी की। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹17,227 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹62,746 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है। अब बाजार से जुड़ी 2 बड़ी खबरें... 1. पहली AI कंपनी के IPO को सेबी की मंजूरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स को 4,900 करोड़ रुपए के IPO के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। यह देश की पहली एआई-केंद्रित लिस्टिंग होगी। इससे निवेशकों को बढ़ते एआई सेक्टर में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा। कंपनी IPO से जुटाई रकम का उपयोग कर्ज चुकाने, नए दफ्तर बनाने और रिसर्च एवं डेवलपमेंट में करेगी। 2. 12.50% ऊपर लिस्ट हुआ एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज का शेयर NSE और BSE पर 12.50% ऊपर 135 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 120 रुपए था। इसका IPO 19 नवंबर से 21 नवंबर तक ओपन था। कल शेयर बाजार में 314 अंक की गिरावट रही थी कल यानी 25 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 314 अंक गिरकर 84,587 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 75 अंक की गिरावट रही थी, ये 25,885 पर बंद हुआ था।

इसी श्रेणी की अन्य खबरें