शेयर मार्केट आज यानी 27 नवंबर को 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि बाद में ये नीचे आया। सेंसेक्स केवल 110 अंक की तेजी के साथ 85,720 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही। ये 26,215 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में तेजी रही। वहीं IT और रियल्टी सेक्टर में गिरावट आई। शेयर बाजार में तेजी की वजह स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया। ग्लोबल मार्केट में भी तेजी बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे 26 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹4,969 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹5,984 करोड़ की खरीदारी की। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,449 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹68,994 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 26 नवंबर को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1023 अंक चढ़कर 85,610 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 321 अंक की तेजी रही थी, ये 26,205 पर बंद हुआ था।
शेयर मार्केट 14 महीने बाद ऑलटाइम हाई पर पहुंचा:सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ, 110 अंक बढ़कर 85,720 के स्तर पर बंद
व्यवसायप्रकाशित: 28/11/2025
bhaskar

इसी श्रेणी की अन्य खबरें

इंपैक्ट फीचर:सही मिक्सर-ग्राइंडर से बदल सकता है आपका खाना पकाने का अंदाज
bhaskar

सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 84,901 पर बंद:निफ्टी भी 109 अंक फिसला; मेटल और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे
bhaskar

ब्लूचिप फंड्स ने 1 साल में दिया 17% का रिटर्न:बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश कम रिस्की, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
bhaskar

सोना ₹162 चढ़कर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹2,521 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो के करीब, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
bhaskar