खेल समाचार

पलाश-स्मृति की शादी, मां बोली- बेटा-बहू दोनों इमोशनल स्ट्रेस में:पलक मुछाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा-स्मृति के पिता की तबीयत के कारण रुकी शादी

खेल | पलाश-स्मृति की शादी, मां बोली- बेटा-बहू दोनों इमोशनल स्ट्रेस में:पलक मुछाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा-स्मृति के पिता की तबीयत के कारण रुकी शादी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को सांगली में इंदौर के पलाश मुछाल से होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के वजह से यह शादी अचानक से टाल दी गई। मंगलवार सुबह पलाश मुछाल की बहन और सिंगर पलक मुछाल को मुंबई के एसआरवी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। वह हॉस्पिटल किस लिए गई हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इधर, स्मृति के पिता को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पलक की पोस्ट- हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पलाश मुछाल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है। इधर, पलक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा है- स्मृति के पिता की तबीयत के कारण शादी टली है। आप सभी हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखिए। इधर, स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से पलाश के साथ के सभी फोटो-वीडियो हटा दिए हैं। इसके बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। अब पलक की पोस्ट ने इन बातों पर विराम लगा दिया है। मां बोली- स्ट्रेस के कारण पलाश की तबीयत बिगड़ी पलाश की मां अमिता ने एक न्यूज चैनल को बताया कि पलाश स्मृति के पिता के बहुत करीब थे। इस कारण वह शादी की रस्में नहीं कर पाए। पिता के लिए इतना रोए कि पलाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें चार घंटे तक हॉस्पिटल में रखा गया। आईवी ड्रिप दी गई, ECG किया गया और दूसरे टेस्ट किए गए। सब कुछ नॉर्मल आया, लेकिन वह बहुत स्ट्रेस में हैं। पलाश और स्मृति दोनों ही इस समय काफी इमोशनल स्ट्रेस में हैं। स्मृति के पिता की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि स्मृति के परिवार की ओर से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई। वे सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज कर रहे डॉ.राहुल थानेदार ने बताया कि स्मृति के पिता को माइनर हार्टअटैक आया था। उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है। इस वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और नियमित चेकअप की सलाह दी गई है। अटकलों पर पलक ने कहा प्राइवेसी का ध्यान रखें जब स्मृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए, तो सभी को आश्चर्य हुआ। स्थिति तब और उलझ गई, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने कथित तौर पर पलाश और एक महिला के बीच की चैट वायरल कर दी। ये स्क्रीनशॉट्स मई 2025 का है। इस बारे में परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शादी टलने की असली वजह स्मृति के पिता और पलाश की सेहत ही है। शादी की नई तारीख को लेकर कोई भी फैसला अभी नहीं लिया गया है। वहीं पलक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की प्राइवेसी को ध्यान रखने संबंधी पोस्ट की है। शादी की घोषणा एक खास वीडियो के जरिए की गई थी स्मृति ने फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' के गाने 'समझो हो ही गया' पर आधारित एक मजेदार रील पोस्ट करके शादी की जानकारी दी थी। इस वीडियो में उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी नजर आई थीं। हालांकि, अब यह वीडियो उनके अकाउंट पर नहीं दिख रहा है, उन्होंने इसे डिलीट किया या छिपा दिया, यह अभी साफ नहीं है। पलाश मुछाल का रोमांटिक प्रपोजल दूसरी ओर, पलाश मुछाल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को खास अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने इस पल का वीडियो 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अभी भी उनके अकाउंट पर दिख रहा है। यह खबरें भी पढ़ें... स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली:स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद फैसला महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण अब यह समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
जैकी श्रॉफ ने किया सरिता मोर के बेटे का नामकरण:भगवान शिव के नाम पर रखा दक्षित; मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में हरियाणवी रेसलर

खेल | जैकी श्रॉफ ने किया सरिता मोर के बेटे का नामकरण:भगवान शिव के नाम पर रखा दक्षित; मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में हरियाणवी रेसलर

विश्व की नंबर-1 रेसलर रहीं सरिता मोर के बेटे का नामकरण बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया। नामकरण समारोह में पहुंचे श्रॉफ ने सरिता के बेटे का नाम ‘दक्षित मान’ रखा, जो भगवान शिव के नाम पर है। जैकी ने बच्चे को गिफ्ट में पौधा दिया। दिल्ली में हुए नामकरण समारोह में जैकी श्रॉफ ने बच्चे को गोद में लेकर कहा कि भिड़ू, ऊपर वाला तुझे मुझसे भी ज्यादा इज्जत, नाम और शोहरत दे। नामकरण से पहले जैकी श्रॉफ ने फोन पर बच्चे की राशि पूछी थी। पति जो सरिता के कोच भी हैं, राहुल मान ने उन्हें बताया कि बच्चे की राशि ‘मीन’ है, जिसके बाद जैकी ने फोन पर ही ‘दक्षित’ नाम सुझा दिया था। समारोह में करीब 1 घंटे मौजूद रहे जैकी श्रॉफ ने सरिता और परिवार को अपने मुंबई स्थित घर पर आने का निमंत्रण भी दिया। सरिता के पति राहुल मान ने बताया कि 2010 में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में जैकी दादा के साथ मुलाकात हुई थी। तब से लेकर अब तक परिवार के साथ उनकी पारिवारिक जान-पहचान बनी हुई है। सरिता ने 7 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। वजन घटाने में जुटीं सरिता मोर, अगले महीने मैट पर लौटेंगी बेटे के जन्म के एक सप्ताह बाद ही सरिता ने फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उनका लक्ष्य दिसंबर के अंत तक मैट पर लौटने का है। पति व कोच राहुल मान ने बताया कि परंपरा के अनुसार 40 दिन बाद सरिता ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। सरिता कहती हैं कि जब बॉक्सर मैरी कॉम मां बनने के बाद 3 बार विश्व चैंपियन बन सकती हैं, तो मैं क्यों नहीं।” कड़ी डाइट, वजन घटाने पर फोकस हरियाणा में प्रसव के बाद मिलने वाले घी-मेवे, पंजीरी और गूंद के लड्डू से वजन बढ़ने की आशंका रहती है। लेकिन सरिता सख्त डाइट फॉलो कर रही हैं। राहुल ने बताया कि वेट नियंत्रण में रखने के लिए डाइटीशियन का प्लान फॉलो किया जा रहा है और पंजीरी-गूंद का सेवन बहुत कम किया जा रहा है। डिलीवरी से पहले सरिता का वजन 88 किलो था, जो अब घटकर 76 किलो रह गया है। अगले कुछ हफ्तों में इसे 66 किलो तक लाने की योजना है। इसके बाद लक्ष्य 57 किलो वेट कैटेगरी में लौटने का है। ओलिंपिक में भी यही श्रेणी मौजूद है। लक्ष्य- ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप का पदक सरिता ने आखिरी बार 2024 में सीनियर एशियन और वर्ल्ड रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में भाग लिया था, जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब बेटा होने के बाद वे नई एनर्जी और नए लक्ष्य के साथ मैट पर उतरने की तैयारी में हैं। 59 किलो भार वर्ग में वर्ल्ड नंबर-1 रहीं सरिता मोर भारतीय महिला कुश्ती की प्रमुख चेहरों में से एक हैं। उन्होंने 2022 में विश्व रैंकिंग में 59 किलोग्राम वर्ग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था और एशियाई चैंपियनशिप में चार पदक जीते हैं। 2021 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गीता फोगाट ने बेटे के जन्म के बाद कमबैक किया, 30 किलो वजन घटाया। राहुल बताते हैं कि कॉमनवेल्थ में देश की पहली गोल्ड मेडल विजेता रेसलर गीता फोगाट ने भी वर्ष 2021 में बेटे के जन्म के बाद खेल में कमबैक किया था। गोंडा में हुई नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। गीता को इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सरिता ने ही हराया था। वहीं, गीता ने 30 किलोग्राम से ज्यादा वजन तोड़कर 59 केजी वेट कैटेगरी में कमबैक करते हुए रजत पदक जीता था। वैसे मां बनने के बाद सबसे अच्छा कमबैक बॉक्सर मैरी कॉम ने किया था। 2014 एशियाई खेल में मैरी कॉम ने बच्चे के जन्म के बाद दो साल की छुट्‌टी के बाद वापसी करते हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। अब पढ़िए….सरिता के वैवाहिक जीवन से मां बनने तक का सफर प्रेग्नेंसी के वक्त सरिता ने फेसबुक पर की थी पोस्ट प्रेग्नेंसी के दौरान भी सरिता ने दो पोस्ट की थी। एक पोस्ट में लिखा था कि ताकत रुकती नहीं, बल्कि रूपांतरित होती है। कुश्ती के मैदान से लेकर मातृत्व के सफर तक, हर पड़ाव एक जंग है, हर कदम एक जीत। कभी कुश्ती में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी रही, आज मैं मां बनने के बाद अब तक की सबसे खूबसूरत चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हूं। दूसरी पोस्ट में लिखा था- हर चैंपियन के पीछे कोई न कोई ऐसा होता है जो विश्वास करता है, साथ देता है और आगे बढ़ाता है। मैट पर और मैट के बाहर, दोनों जगह मेरी ताकत बनने के लिए शुक्रिया। यह सफर हमारा है। कबड्डी प्लेयर से अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनने का सफर... -------------- ये खबर भी पढ़ें... पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान सरिता मोर करेंगी कमबैक, डिलीवरी के बाद फिटनेस पर फोकस हरियाणा के सोनीपत की पूर्व विश्व नंबर-1 रेसलर सरिता मोर जल्द ही मैट पर वापसी करना चाहती हैं। 7 अक्टूबर को ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सरिता फिटनेस पर ध्यान देने लगी हैं। पति राहुल मान खुद इंटरनेशनल रेसलर व सरिता के कोच हैं। पूरी खबर पढ़ें...

bhaskar
भिवानी बॉक्सर नूपुर ने गोल्ड जीतकर ट्रोलर को दिया जवाब:बोलीं- देश के लोगों के सवालों को ताकत बनाया; अब 8-9 किलो वजन करेगी कम

खेल | भिवानी बॉक्सर नूपुर ने गोल्ड जीतकर ट्रोलर को दिया जवाब:बोलीं- देश के लोगों के सवालों को ताकत बनाया; अब 8-9 किलो वजन करेगी कम

भिवानी की बॉक्सर नूपुर श्योराण ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड से चूक कर सिल्वर मेडल जीतने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। नूपुर ने कहा कि जब देश के लोगों ने ही ट्रोल किया तो बहुत दुख हुआ, लेकिन अब उसी आलोचना को उन्होंने अपनी ताकत बना लिया। अब एशियन, कॉमनवेल्थ और ओलिंपिक पर नजर दैनिक भास्कर एप से बातचीत में नूपुर श्योराण ने बताया कि अब वह एशियन, कॉमनवेल्थ और ओलिंपिक खेलों की तैयारी में जुटेंगी। इसके लिए वे करीब 8 से 9 किलो वजन घटाने की योजना बना रही हैं। उन्होंने बताया कि वे न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की मदद से डाइट प्लान तैयार कर रही हैं ताकि 75 किलोग्राम भारवर्ग में उतर सकें। वर्तमान में वे 80 प्लस भारवर्ग में खेलती हैं, जबकि इन प्रतियोगिताओं में अधिकतम 75 किलोग्राम वर्ग तक ही मुकाबले होते हैं। मां के आने से मिली मानसिक मजबूती वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल के अनुभव साझा करते हुए नूपुर ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान वे काफी थक चुकी थीं। मानसिक दबाव इतना बढ़ गया था कि उन्होंने अपनी मां को बुला लिया। नूपुर ने कहा कि उस समय उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर मां नहीं आईं तो सबकुछ छोड़कर घर लौट जाऊंगी। मां के आने के बाद उन्हें नई ऊर्जा मिली और उसी आत्मविश्वास के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वर्ल्ड बॉक्सिंग गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर नूपुर श्योराण से बातचीत रिपोर्टर : कैसा अनुभव रहा? नूपुर श्योराण : काफी अच्छा था। हर वेट की टॉप 8 खिलाड़ी आई हुई थी। रिपोर्टर : फाइनल मुकाबला किसके साथ हुआ? नूपुर श्योराण : फाइनल मुकाबला उज्बेकिस्तान की बॉक्सर के साथ था। 3-2 के साथ जीती। फाइट काफी अच्छी रही। रिपोर्टर : दूसरे राउंड में हारने के बाद फिर कमबैक किया, उस दौरान कैसा माहौल था? नूपुर श्योराण : पहला राउंड 4-1 से मैं जीती थी। दूसरा राउंड मुझे लग रहा था कि मैं 5-0 से जीतूंगी। लेकिन 3-2 को प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को जिताया। जिससे आश्चर्य भी हुआ। इसके बाद मेरे कोच एवं पापा संजय श्योराण की तरफ देखा तो उन्होंने बोला "चाल-चाल अटैक ले इब"। हमारी रणनीति थी कि काउंटर मारकर खेलना या अटैक करना। उस समय कहा कि अटैक कर या फॉरवर्ड में खेल। रिपोर्टर : प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी आपसे लंबी थी, उसके कारण क्या परेशानी हुई? नूपुर श्योराण : वह खिलाड़ी मेरे से 3-4 इंच लंबी थी। मैं खुद 6 फीट 1 इंच की हूं। मुझे इतनी लंबी खिलाड़ी के साथ खेलने की आदत नहीं है, क्योंकि बहुत कम खिलाड़ी मेरे से लंबे होते हैं। मुझे मेरे जितने या मेरे से लंबाई में छोटे खिलाड़ियों से खेलने की आदत थी। इससे पहले भी उसी खिलाड़ी के साथ लिवरपुर में क्वार्टर फाइनल में उसके साथ फाइट हुई थी। वहां भी हराया था। रिपोर्टर : लिवरपुर में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड से चूक गई थी और सिल्वर मेडल जीता था? नूपुर श्योराण : जो फाइनल फाइट बिल्कुल एक प्वाइंट से हारी थी। अंदर मलाल था कि गोल्ड ले सकती थी, लेकिन आया नहीं। अब वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्ड आया तो संतुष्टि हुई कि गोल्ड मेरा ही है। रिपोर्टर : लिवरपुर मुकाबला हारने के बाद क्या कई दिन नींद भी नहीं आई? नूपुर श्योराण : कोई बिल्कुल पास आकर हाथ से छुट जाए तो अंदर मलाल रहता ही है। रात को सोती थी तो दिमाग में यही आता था कि गोल्ड चाहिए था। सुबह उठती तो यही सोच होती थी कि गोल्ड चाहिए था। एक ओवरथिंकिंग भी हो जाती है। अब वर्ल्ड कप में गोल्ड आने के बाद रिलैक्स हूं। रिपोर्टर : सिल्वर मेडल जीतने के दौरान जब गोल्ड मेडल जीतने का दावा किया तो लोगों ने ट्रोल किया था ओवर कांफिडेंस होकर दावा कर रहे हैं। उनको क्या कहेंगे? नूपुर श्योराण : उस समय जब ट्रोल किया गया था, मैं सोशल मीडिया बहुत कम चलाती हूं। इसलिए उस समय पता नहीं लगा था। दो-तीन दिन बाद पता लगा था कि मुझे इस बात पर ट्रोल किया गया। मुझे बहुत बुरा लगा था, क्योंकि हमारे देश के ही लोग यह कह रहे हैं कि सिल्वर आया है फिर भी इतना ज्यादा ओवर कांफीडेंस है। बहुत बुरा लगा था। उनको तो कुछ नहीं कहना चाहूंगी। पर, उनको यह दिखाना चाहती हूं कि जो मैंने कहा था वह कर दिया। रिपोर्टर : आगे क्या लक्ष्य हैं? नूपुर श्योराण : अभी एशियन गेम व कॉमनवेल्थ गेम हैं, उनके लिए तैयारी शुरू करेंगे। रिपोर्टर : ओलिंपिक व अन्य बड़े टूर्नामेंट में 80 प्लस भारवर्ग नहीं होता और आप उसी में खेलते हैं। तो कैसे व किस वेट कैटेगरी में खेलेंगी? नूपुर श्योराण : उसके लिए वेट लूज करूंगी और 75 किलोग्राम भारवर्ग में आऊंगी। रिपोर्टर : वेट कम करने के लिए क्या कदम उठाएंगे? नूपुर श्योराण : उसके लिए न्यूट्रीशियन की मदद ली जाएगी। हमारे स्पोर्ट्स पर्सन के मसल मास ज्यादा होता है, फेट कम होता है। मसल मास के साथ वेट लूज करना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए प्रॉपर डाइट चार्ट के साथ काम किया जाएगा और ट्रेनिंग भी मोडिफाई करनी पड़ेगी। रिपोर्टर : वेट कम करेंगे तो कमजोरी का भी डर रहता है। उससे कैसे निपटेंगे? नूपुर श्योराण : करीब 8-9 किलो वेट कम करना पड़ेगा। मुश्किल तो होगा, लेकिन करेंगे। रिपोर्टर : उस वेट कैटेगरी में खेलने वालों को कैसे हराएंगी? नूपुर श्योराण : अब मेरा वेट 83-84 किलो है। उस वेट कैटेगरी में आउंगी तो मैं फास्ट हो जाऊंगी और स्पीड बढ़ेगी। उसका फायदा मिलेगा। रिपोर्टर : ओलिंपिक को लेकर क्या सपने हैं? नूपुर श्योराण : सपना तो ऐसा है कि जब भी कोई खिलाड़ी शुरू करता है और सेंटर पर ट्रेनिंग करने जाता है तो उसके दिमाग में एक ही चीज होती है कि ओलिंपिक में गोल्ड जीतना है। हर खिलाड़ी के मन में बचपन से ही चलता है कि ओलिंपिक। रिपोर्टर : आपके परिवार में पिता, दादा व मां भी खेल से जुड़े हैं और बॉक्सिंग में बड़े नाम रहे हैं, उसका फायदा हुआ या खेलते समय दबाव रहा? नूपुर श्योराण : फायदा तो मैं नहीं कहूंगी। फायदा यही है कि मम्मी पापा समझ जाते हैं। नुकसान ही ज्यादा हैं, कि मैं ही ऐसी खिलाड़ी होंगी कि जिसके पास कोई स्पोंसर नहीं हैं। मेरे स्पोंसर मेरे पापा हैं जो मेरा खर्च चलाते हैं। अगर मैं किसी और की बेटी होती तो शायद स्पोंसर मिल जाते। रिपोर्टर : अब गोल्ड मेडल जीतकर आए हैं, इसको एक शब्द में बयां करना चाहें तो क्या कहेंगे? नूपुर श्योराण : बहुत अच्छा अनुभव था। कुल मिलाकर मेरा साल था। मैं थक गई थी, मैंने मम्मी को बुला लिया था। मैंने कहा था कि "मम्मी आप चाहते हैं कि मैं यह कंपीटिशन खेलूं, तो वहां पर आ जाएं। नहीं तो मैं सबकुछ छोड़-छाड़कर आ रही हूं।" क्योंकि मैं दिमाग से बहुत थक गई थी। क्योंकि मैं ज्यादा दिन घर से बाहर नहीं रह सकती। रिपोर्टर : परिवार साथ होने का फायदा मिला? नूपुर श्योराण : मैं मम्मी को भी कह रही थी कि यह गोल्ड इसलिए आ गया कि आप वहां पर आई हुई थी।

bhaskar
​​​​​​​एमएस धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत:माही और उनके परिवार के साथ डिनर किया, धोनी ने खुद ड्राइव कर विराट को घुमाया

खेल | ​​​​​​​एमएस धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत:माही और उनके परिवार के साथ डिनर किया, धोनी ने खुद ड्राइव कर विराट को घुमाया

रांची के ध्रुवा के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ी रांची पहुंच गए हैं। रात करीब 8:45 बजे विराट कोहली और ऋषभ पंत दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। दोनों खिलाड़ी अलग-अलग कार में थे। जैसे ही दोनों खिलाड़ियों की गाड़ियां धोनी के घर के बाहर पहुंची, वहां मौजूद प्रशंसक क्रिकेटर्स की झलक पाने के लिए बेताब दिखे। विराट और पंत करीब 2 घंटे धोनी के घर पर रहे। धोनी और उनके परिवार के साथ डिनर किया। बाद में धोनी को कोहली को उनके घर से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान एमएम धोनी खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। दोनों टीमों ने स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया इधर, इससे पहले गुरुवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने नेट में लंबा समय बिताया और बल्लेबाजी फील्डिंग की जमकर प्रैक्टिस की। क्रिकेट प्रेमियों ने प्रैक्टिस सेशन का भी भरपूर आनंद लिया प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने बैक-फुट पंच, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पुल शॉट और स्पिन के खिलाफ कवर्ड ड्राइव पर विशेष रूप से काम किया। रोहित शर्मा ने स्विंग गेंद पर फ्रंट फुट डिफेंस, पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप की कई रिपीटेशन की। क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का भी भरपूर आनंद लिया।

bhaskar
₹22.65 करोड़ में बिकीं भारत की वर्ल्ड चैंपियंस:IPL में अकेले पंत को मिलते हैं 27 करोड़, महिलाओं में किसी को 4 करोड़ भी नहीं

खेल | ₹22.65 करोड़ में बिकीं भारत की वर्ल्ड चैंपियंस:IPL में अकेले पंत को मिलते हैं 27 करोड़, महिलाओं में किसी को 4 करोड़ भी नहीं

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन भारत के स्क्वॉड का हिस्सा रहीं 16 में से 15 प्लेयर्स विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का अगला सीजन खेलते नजर आएंगी। 6 खिलाड़ियों को टीमों ने रिटेन किया था, 9 प्लेयर्स आज ऑक्शन में बिक गईं। इनकी कुल कीमत 22.65 करोड़ रुपए रही। वहीं एक उमा छेत्री अनसोल्ड रहीं। WPL ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ। दीप्ति शर्मा 3.20 करोड़ और श्री चरणी 1.30 करोड़ रुपए में बिकीं। WPL इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधाना से ज्यादा बोली अब भी किसी प्लेयर पर नहीं लगी। वे 3.40 करोड़ रुपए में पहले सीजन के समय बिकी थीं, वहीं इस बार 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन हुईं। WPL भले ही देश में महिला क्रिकेटर्स की स्थिति को मजबूत कर रहा है लेकिन अब भी लीग की सैलरी के मामले में भारतीय लड़कियां IPL के पुरुष सितारों से काफी पीछे हैं। इसके पीछे क्या वजह है आगे जानते हैं, उससे पहले देखिए वुमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन टीम की किस खिलाड़ी को ऑक्शन में कितनी राशि मिली। वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर्स की कीमत और उनकी परफॉर्मेंस... 1. दीप्ति शर्मा यूपी ने 3.20 करोड़ में खरीदा वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने फिर अपनी टीम में शामिल कर लिया। दीप्ति 3.20 करोड़ रुपए में यूपी का हिस्सा बनीं। दीप्ति ने ICC टूर्नामेंट के 9 मैचों में 22 विकेट लेने के साथ 215 रन भी बनाए थे। वे टूर्नामेंट की टॉप विकेट टेकर रहीं और ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं। 2. रेणुका सिंह गुजरात ने 60 लाख में खरीदा वर्ल्ड कप में भारत के लिए बॉलिंग की शुरुआत करने वालीं रेणुका सिंह को गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वे पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थीं, लेकिन मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात ने 60 लाख रुपए में खरीद लिया। ICC टूर्नामेंट के 6 मैचों में रेणुका 3 विकेट ही निकाल सकी थीं, लेकिन टी-20 में वे अपनी स्विंग से बैटर्स को खराब शॉट खेलने के लिए मजबूत कर देती हैं। 3. क्रांति गौड़ यूपी ने 50 लाख में खरीदा रेणुका सिंह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ 50 लाख रुपए में बिक गईं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने फिर अपना हिस्सा बनाया। ICC टूर्नामेंट के 8 मुकाबलों में उन्होंने 5.73 की इकोनॉमी से रन खर्च कर 9 विकेट लिए थे। वे WPL में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद ही टीम इंडिया में जगह बना सकी थीं। 4. राधा यादव बेंगलुरु ने 65 लाख में खरीदा लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर राधा यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 65 लाख रुपए में खरीदा। वे पिछले 3 सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रही थीं। ICC टूर्नामेंट के 3 मुकाबलों में राधा ने 4 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई थी। राधा विमेंस क्रिकेट की टॉप फील्डर भी हैं। 5. श्री चरणी दिल्ली ने 1.30 करोड़ में खरीदा वर्ल्ड कप में भारत की सेकेंड टॉप विकेट टेकर लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपए में फिर से दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। ICC टूर्नामेंट में चरणी ने अपनी स्पिन से विदेशी बैटर्स को बहुत परेशान किया था। उनके नाम 9 मुकाबलों में 14 विकेट रहे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेने का कारनामा शामिल रहा। 6. अरुंधति रेड्डी RCB ने 75 लाख में खरीदा वर्ल्ड कप विनर अरुंधति रेड्डी को 75 लाख रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया। रेड्डी को ICC टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने सब्स्टिट्यूट फील्डर बनकर कुछ अहम कैच जरूर पकड़े। अरुंधति मीडियम पेस बॉलिंग करने के साथ लोअर ऑर्डर में जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर लेती हैं। 7. प्रतिका रावल 50 लाख में यूपी ने खरीदा वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने वालीं प्रतिका रावल तीसरे राउंड में बिकीं। उनका नाम 12वें सेट की बैटर्स में था, एक्सलरेटेड राउंड में उनका नाम आया, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। फिर आखिरी राउंड में उन्हें 50 लाख रुपए में यूपी ने खरीद लिया। वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज तक उन्होंने 7 मैच खेले और 51 से ज्यादा की औसत से 308 रन बनाए। प्रतिका 2026 में WPL डेब्यू करेंगी। 8. हरलीन देओल यूपी ने 50 लाख रुपए में खरीदा मिडिल ऑर्डर बैटर हरलीन देओल 50 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा बनीं। वर्ल्ड कप के 7 मैचों में उन्होंने 33.80 की औसत से 169 रन बनाए थे। हालांकि खराब स्ट्राइक रेट के कारण वे नॉकआउट मुकाबलों से बाहर हो गईं। वे WPL में गुजरात से खेल चुकी हैं, लेकिन अब यूपी से खेलते नजर आएंगी। 9. स्नेह राणा दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा ऑफ स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा को 50 लाख रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वर्ल्ड कप के 6 मैचों में स्नेह ने 99 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी लिए। ग्रुप स्टेज में उनकी बॉलिंग ने ही भारत को टूर्नामेंट में बनाए रखा, लेकिन आखिरी मुकाबलों में राधा यादव ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। स्नेह RCB और गुजरात से WPL खेल चुकी हैं, अब वे तीसरी टीम से खेलते नजर आएंगी। 10. उमा छेत्री नहीं मिला खरीदार विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री को WPL ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। वर्ल्ड कप में वे एक ही मैच खेल सकीं, लेकिन उनकी बैटिंग नहीं आई। वे भारत के लिए 7 टी-20 में 37 रन बना चुकी हैं। WPL में यूपी से खेलते हुए उनके नाम 80 रन हैं। 11. स्मृति मंधाना 3.50 करोड़ में रिटेन भारत की उप कप्तान और ICC टूर्नामेंट में भारत की टॉप रन स्कोरर स्मृति मंधाना ऑक्शन में उतरी ही नहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया था। वे पहले ऑक्शन में 3.40 करोड़ रुपए में बिकी थीं। उनसे ज्यादा बोली अब भी किसी प्लेयर पर नहीं लगी। वर्ल्ड कप के 9 मैचों में मंधाना ने 434 रन बनाए थे। 12. हरमनप्रीत कौर 2.50 करोड़ में रिटेन भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने रिटेन कर लिया था। वे 2.50 करोड़ रुपए में 2 बार की चैंपियन MI का हिस्सा रहीं। हरमन की कप्तानी में ही भारत ने ICC टूर्नामेंट जीता। हरमन ने टूर्नामेंट के 9 मैचों में 32.50 की औसत से 260 रन बनाए थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की अहम पारी भी शामिल रही। 13. जेमिमा रोड्रिग्ज 2.20 करोड़ में रिटेन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक लगाकर भारत को जिताने वालीं जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन कर लिया। उनकी कीमत 2.20 करोड़ रुपए है। उन्होंने शुरुआती तीनों सीजन भी दिल्ली से ही खेले थे। ICC टूर्नामेंट के 8 मैचों में उनके नाम 292 रन रहे, इनमें एक शतक और एक फिफ्टी शामिल रही। 14. शेफाली वर्मा 2.20 करोड़ में रिटेन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह टीम का हिस्सा रहीं शेफाली वर्मा को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपए में रिटेन किया। शेफाली पहले ICC टूर्नामेंट के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थीं। प्रतिका की इंजरी ने उन्हें टूर्नामेंट खेलने का मौका दिया। शेफाली सेमीफाइनल में तो कुछ खास नहीं कर सकीं, लेकिन फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 रन बना दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने गेंदबाजी से 2 विकेट भी लिए। वे लगातार चौथा सीजन दिल्ली से खेलेंगी। 15. ऋचा घोष 2.75 करोड़ में रिटेन विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया। वर्ल्ड कप के 8 मैचों में उन्होंने 133.52 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए थे। इनमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 94 रन की अहम पारी भी शामिल रही। ऋचा ने टूर्नामेंट में 23 चौके और 12 छक्के लगाए थे। 16. अमनजोत कौर 1 करोड़ में रिटेन ऑलराउंडर अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपए में रिटेन किया। अमनजोत ने ही वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विनिंग बाउंड्री लगाई थी। टूर्नामेंट के 7 मैचों में उनके नाम 146 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी रहे। वे फिनिशर पोजिशन पर बैटिंग करने के साथ नई गेंद से बॉलिंग भी कर लेती हैं। मेंस प्लेयर्स से अब भी बहुत पीछे WPL में बिकने वाली भारतीय प्लेयर्स की कीमत वैसे तो 22.65 करोड़ रुपए रहीं, लेकिन मेंस प्लेयर्स के मुकाबले उनकी वैल्यू अब भी बहुत कम है। IPL के सबसे महंगे भारतीय ऋषभ पंत की अकेले की कीमत इनसे ज्यादा है। वे पिछले ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में बिके थे। यानी वर्ल्ड चैंपियन 15 प्लेयर्स मिलाकर जितना नहीं कमा रहीं, अकेले पंत उनसे 4.35 करोड़ रुपए ज्यादा कमा ले रहे हैं। WPL में 5 टीमें खेलती हैं और एक टीम के पास 15 करोड़ रुपए का पर्स ही रहता है। 5 टीमों के पास कुल 75 करोड़ रुपए का पर्स। दूसरी ओर IPL में एक टीम का पर्स ही 120 करोड़ रुपए रहता है। यानी टीमें चाहकर भी महिला प्लेयर्स को मेंस के बराबर सैलरी नहीं दे सकतीं। 9 जनवरी से शुरू होगा चौथा सीजन WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। नवी मुंबई और वडोदरा के 2 वेन्यू पर ही पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा। WPL 2023 में शुरू हुआ था। मुंबई इंडियंस ने 2 बार टाइटल जीता, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2024 में चैंपियन बनी। दिल्ली कैपिटल्स तीनों ही बार रनर-अप रही। भारत ने पहली बार जीता था वनडे वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने 2 नवंबर को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम ने नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका को फाइनल हराया था। यह विमेंस टीम का टी-20 और वनडे फॉर्मेट में पहला ICC टाइटल रहा। टीम 2005 और 2017 में वनडे का फाइनल गंवा चुकी थी। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... WPL मेगा ऑक्शन में दीप्ति सबसे महंगी WPL मेगा ऑक्शन में भारत की दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी, उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। यूपी ने शिखा पांडे को भी 2.40 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
टी-20 वर्ल्ड कप में IND-PAK मुकाबला 15 फरवरी को:भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर 29 दिन में 55 मैच; हर मैच का शेड्यूल जानिए

खेल | टी-20 वर्ल्ड कप में IND-PAK मुकाबला 15 फरवरी को:भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर 29 दिन में 55 मैच; हर मैच का शेड्यूल जानिए

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 7 शहरों के 8 वेन्यू पर खेला जाएगा। 29 दिन में 55 मैच होंगे। भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन रोहित शर्मा को टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। सोमवार को मुंबई में ICC की सेरेमनी हुई, यहां कमेटी ने बताया कि ओपनिंग मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होगा। भारत का पहला मैच अमेरिका से होगा। ग्रुप स्टेज में हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे। फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो मैच श्रीलंका में होंगे। टूर्नामेंट में 20 टीमें हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है। भारत के 5, श्रीलंका के 3 वेन्यू पर टूर्नामेंट भारत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में मुकाबले होंगे। कोलंबो में आर प्रेमदासा और सिनहले स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम पर मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगी। सूर्या बोले- ऑस्ट्रेलिया से खेलना चाहेंगे फाइनल ICC सेरेमनी में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर टीम फाइनल में पहुंची तो वे अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में अहमदाबाद के मैदान पर ही भारत को हराया था। सूर्या ने कहा कि वे हिसाब बराबर करना चाहेंगे। भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो में क्यों हो रहा? चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI और PCB के बीच यह सहमति बनी थी कि भविष्य में दोनों टीमें एक-दूसरे के देशों की यात्रा नहीं करेंगी। वहीं मल्टीनेशन टूर्नामेंट के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी। इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच दुबई में हुआ था। इसलिए वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में खेला जाएगा। अफगानिस्तान-बांग्लादेश का ग्रुप मुश्किल ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर टीम अपने ग्रुप में 4 लीग मुकाबले खेलेगी। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से 2-2 टॉप टीमों को सुपर-8 स्टेज में एंट्री मिलेगी। सुपर-8 में भी टीमों को 'X और Y' ग्रुप में बांटा जाएगा। यहां भी 2-2 टॉप टीमों के सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी। जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी। ग्रुप-सी की बांग्लादेश और ग्रुप-डी की अफगानिस्तान का ग्रुप सबसे मुश्किल नजर आ रहा हैं, क्योंकि इनमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। चारों टीमों को फाइनल खेलने का अनुभव है, वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान कभी किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। इटली ने पहली बार क्वालीफाई किया यूरोपियन देश इटली ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। मेजबान देशों के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज ने पिछले वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में पहुंचने के कारण क्वालिफाई किया है। 20 फरवरी तक चलेगा ग्रुप स्टेज ग्रुप स्टेज में 7 फरवरी से 19 फरवरी तक हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे। 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच एक ही मैच होगा। पहले राउंड में 40 मैच होने हैं। 21 फरवरी से सुपर-8 राउंड शुरू हो जाएगा, जिसमें 12 मुकाबले होंगे। यहां 22 फरवरी, 26 फरवरी और 1 मार्च को 2-2 मैच होंगे। वहीं बाकी दिन 1 ही मैच होगा। मुकाबले शुरू होने की टाइमिंग सुबह 11.00, दोपहर 3.00 और शाम 7 बजे रहेगी। 4 मार्च को कोलकाता में पहला सेमीफाइनल होगा, अगर पाकिस्तान ने एंट्री की तो मुकाबला कोलंबो में होगा। 5 मार्च को मुंबई में दूसरा सेमीफाइनल होगा। 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल होगा, पाकिस्तान पहुंचा तो यह मुकाबला भी कोलंबो में खेला जाएगा। भारत-पाक एशिया कप में इस साल 3 बार भिड़े इसी साल सितंबर में हुए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 3 बार आपस में भिड़ीं। तीनों बार भारत को जीत मिली, इनमें 28 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल भी शामिल रहा। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया था। पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने प्लेन गिराने का इशारा किया। जबकि साहिबजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया था। फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। ऐसे में नकवी ने ट्रॉफी नहीं दी और टीम इंडिया को खाली हाथ लौटना पड़ा था। भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 टाइटल जीते टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई। भारत ने पहले एडिशन के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टाइटल जीता था। इसके 17 साल बाद भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका को फाइनल हराया और दूसरी बार टाइटल जीता। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने भी 2-2 टाइटल जीते हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 बार खिताब जीता है। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... क्या गौतम गंभीर की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा भारत टेस्ट में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कोच गंभीर की जमकर आलोचनाएं हो रही हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने तो यहां तक कह दिया कि गंभीर को टेस्ट से हटा देना चाहिए। उनकी जगह राहुल द्रविड़ को फिर से लाना चाहिए। वहीं पूर्व सिलेक्टर सबा करीम ने कहा कि टीम इंडिया टेस्ट खेलना ही भूल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
MP की 5 महिला खिलाड़ी खेलेंगी WPL:शहडोल की पूजा 85 लाख में RCB, छतरपुर की क्रांति 50 लाख में UP और ग्वालियर की अनुष्का 45 लाख में गुजरात टीम में

खेल | MP की 5 महिला खिलाड़ी खेलेंगी WPL:शहडोल की पूजा 85 लाख में RCB, छतरपुर की क्रांति 50 लाख में UP और ग्वालियर की अनुष्का 45 लाख में गुजरात टीम में

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली में हुई। इस नीलामी में मध्य प्रदेश की कुल 12 महिला खिलाड़ी शामिल हुई। शहडोल की पूजा वस्त्रकार को आरसीबी( राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने 85 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज 50 लाख था। वहीं छतरपुर की क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए ही था। ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को गुजरात टीम ने 45 लाख रुपए में चुना। सीधी की संस्कृति गुप्ता को मुंबई ने 20 लाख रुपए में खरीदा। भोपाल की राहिला फिरदौस को मुंबई ने 10 लाख रुपए में खरीदा। इंदौर की प्रियंका कौशल रहीं अनसोल्ड इंदौर की प्रियंका कौशल ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं। वहीं शुचि उपाध्याय नहीं बिकी। इन खिलाड़ियों का बेस प्राइज 10 से 50 लाख रुपए रखा गया था। ऑक्शन में रेलवे और दिल्ली की सबसे ज्यादा 15-15 खिलाड़ी, मुंबई की 14 खिलाड़ी और एमपी, यूपी और महाराष्ट्र की 12-12 खिलाड़ी शामिल की गई हैं। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए। यह खबर भी पढ़ें WPL का पहला मेगा ऑक्शन:दीप्ति शर्मा को यूपी ने 3.20 करोड़ में खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में चल रहा है। भारत की दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी, उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar
भारत गुवाहाटी टेस्ट साउथ अफ्रीका से 408 रन से हारा:बुमराह ने जिस कप्तान को बौना कहा उसकी टीम ने क्लीन स्वीप किया

खेल | भारत गुवाहाटी टेस्ट साउथ अफ्रीका से 408 रन से हारा:बुमराह ने जिस कप्तान को बौना कहा उसकी टीम ने क्लीन स्वीप किया

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को बौना कहा था। बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को 549 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 140 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन सिमट गई थी। इस तरह भारत को टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट मिला था। साइमन हार्मर प्लेयर ऑफ द सीरीज साउथ अफ्रीकी स्पिनर साइमन हार्मर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 2 मैच की सीरीज में 17 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 93 रन बनाए और 48 रन देकर 6 विकेट झटके। यानसन को दूसरी पारी में भी एक विकेट मिला। रन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रन के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था। हार के बाद WTC रैंकिंग में 5वें नंबर पर पहुंचा भारत गुवाहाटी टेस्ट में हार के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैपिंयनशिप (WTC) 2025-27 में चौथे से पांचवें नंबर पर खिसक गया है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 9 मैचों के बाद 48.150 का रह गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका दूसरे पर बरकरार है। बावुमा का टेस्ट में अजेय रिकॉर्ड कायम साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का अजेय रिकॉर्ड कायम है। उनकी कप्तानी में टीम अब तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। बावुमा ने अपनी कप्तानी के 12 मैच में 11 जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है। मैच का स्कोरकार्ड... दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी। चाहता था भारत घुटनों पर रेंगे- साउथ अफ्रीकी कोच मैं चाहता था कि हमारे लड़के भारत को घुटनों पर रेंगने को मजबूर कर दें यह बयान मंगलवार को गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन साउथ अफ्रीकी कोच शुकरी कोनराड ने दिया था। पूरी खबर...

bhaskar
2026 टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल आज जारी होगा:15 फरवरी को कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला; मुंबई में पहले दिन USA से खेलेगी टीम इंडिया

खेल | 2026 टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल आज जारी होगा:15 फरवरी को कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला; मुंबई में पहले दिन USA से खेलेगी टीम इंडिया

ICC 2026 मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार शाम मुंबई में जारी होगा। इसका लाइव स्टार स्पोर्टस पर शाम 6.30 बजे से किया जाएगा। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में भारत और USA के बीच खेला जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट में हर दिन ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले जाएंगे। भारत को USA, नीदरलैंड, नामीबिया और पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत के 5, श्रीलंका के 3 वेन्यू शॉर्टलिस्ट BCCI ने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को शॉर्टलिस्ट किया है। श्रीलंका में कोलंबो के दो स्टेडियम और कैंडी का एक स्टेडियम चुना गया है। कोलंबो में भारत और पाकिस्तान क्यों हो रहा है? चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI और PCB के बीच यह सहमति बनी थी कि भविष्य में दोनों टीमें एक-दूसरे के देशों की यात्रा नहीं करेंगी, बल्कि अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी। ग्रुप स्टेज में टीमों को 5 ग्रुप में बांटा गया है ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें शामिल होंगी, जिन्हें पांच अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप में लीग मुकाबले खेलेगी। हर ग्रुप से सिर्फ टॉप दो टीमें ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी। सुपर-8 में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा सुपर-8 में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत-पाक एशिया कप में इस साल 3 बार भिड़े भारत-पाकिस्तान 9 से 28 सितंबर के बीच हुए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 3 बार आपस में मैच खेलीं। तीनों बार भारतीय टीम को जीत मिली। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया था। रऊफ ने प्लेन गिराने का इशारा किया। जबकि, साहिबजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया। फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। ऐसे में नकवी ने ट्रॉफी नहीं दी और टीम इंडिया को खाली हाथ लौटना पड़ा था। भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 टाइटल जीते टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई। भारत ने पहले एडिशन के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टाइटल जीता था। इसके 17 साल बाद भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका को फाइनल हराया और दूसरी बार टाइटल जीता। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने भी 2-2 टाइटल जीते हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 बार खिताब जीता है। _________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... क्या गौतम गंभीर की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा भारत:सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर, ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे; एक्सपर्ट बोले- टेस्ट कोच बदलना चाहिए गुवाहाटी टेस्ट में भारत हार की कगार पर है। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में पहला टेस्ट जीता था, दूसरा मैच जीतकर टीम सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। अगर ऐसा हुआ तो गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत 13 महीने के अंदर दूसरी बार घरेलू कंडीशन में क्लीन स्वीप हो जाएगा। 2024 में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। पूरी खबर

bhaskar
प्रीमियर लीग- गुए ने साथी खिलाड़ी कीन को थप्पड़ मारा:रेड कार्ड मिला; एवर्टन ने 10 प्लेयर्स के साथ यूनाइटेड को 1-0 से हराया

खेल | प्रीमियर लीग- गुए ने साथी खिलाड़ी कीन को थप्पड़ मारा:रेड कार्ड मिला; एवर्टन ने 10 प्लेयर्स के साथ यूनाइटेड को 1-0 से हराया

एवर्टन ने प्रीमियर लीग में सोमवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया। यूनाइटेड को 12 साल बाद पहली बार अपने घर में एवर्टन से हार झेलनी पड़ी। मैच के दौरान एक बड़ी घटना हुई। एवर्टन के इद्रिसा गुए ने अपने ही साथी खिलाड़ी माइकल कीन को पास सही से कलेक्ट न करने पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया। एवर्टन को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, इसके बावजूद टीम ने जीत दर्ज की। बाद में गुए ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कीन से माफी भी मांगी। विवाद 13वें मिनट में शुरू हुआ 13वें मिनट में एवर्टन के पेनल्टी बॉक्स में गुए ने कीन को पास दिया, लेकिन कीन उसे कलेक्ट नहीं कर सके। इससे गुए गुस्से में आ गए। इसी दौरान यूनाइटेड के ब्रूनो फर्नांडिस का शॉट बाहर गया और कीन ने गुए को धक्का दे दिया। जवाब में गुए ने कीन के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। रेफरी टोनी हैरिंगटन ने तुरंत रेड कार्ड दिखाया। लीग ने सोशल मीडिया पर बताया कि वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) ने इस फैसले की समीक्षा कर पुष्टि की कि यह चेहरे पर साफ हमला था। गुए को रेड कार्ड मिला ऐसी घटना प्रीमियर लीग में बहुत कम होती है। गुए 2008 के बाद पहले खिलाड़ी बने जिन्हें अपने ही साथी से लड़ाई के लिए रेड कार्ड मिला। उस समय स्टोक सिटी के रिकार्डो फुलर को एंडी ग्रिफिन से झगड़े के लिए बाहर किया गया था। 29वें मिनट में एवर्टन की ओर से गोल गुए के बाहर जाने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद एवर्टन ने 29वें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। किर्नन ड्यूस्बरी-हॉल ने 18 मीटर से शानदार शॉट मारकर गोल किया। दूसरे हाफ में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैच पर दबाव बनाया और कुल 25 शॉट लिए, जबकि एवर्टन के सिर्फ 3 शॉट थे। लेकिन एवर्टन की डिफेंस मजबूत रही और उन्होंने गोल बचाई। गोल करने वाले ड्यूस्बरी-हॉल ने कहा,'यह पागलपन का एक पल था। इसे टाला जा सकता था, लेकिन इद्रिसा ने मैच खत्म होने के बाद हम सब से माफी मांगी। हम इससे आगे बढ़ेंगे। तीन पॉइंट्स मिलने से बहुत खुश हूं।' गुए ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी मैच के बाद गुए ने इंस्टाग्राम पर लिखा-' जो हुआ, वह मेरी पहचान या मेरे मूल्यों को नहीं दर्शाता। भावनाएं हावी हो गईं, लेकिन ऐसा व्यवहार गलत है। मैं सुनिश्चित करूंगा कि यह दोबारा न हो।” मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच रूबेन अमोरिम ने कहा, 'एवर्टन बेहतर टीम थी, चाहे उनके पास 11 खिलाड़ी हों या 10। पहले मिनट से ही हमारी टीम में आवश्यक तीव्रता नहीं थी। 10 खिलाड़ियों के खिलाफ हमें उन पर दबाव बनाना चाहिए था, लेकिन हम फोकस नहीं कर पाए। हमें इससे बेहतर खेल दिखाना होगा।' ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... क्या गौतम गंभीर की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा भारत:सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर, ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे; एक्सपर्ट बोले- टेस्ट कोच बदलना चाहिए गुवाहाटी टेस्ट में भारत हार की कगार पर है। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में पहला टेस्ट जीता था, दूसरा मैच जीतकर टीम सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। अगर ऐसा हुआ तो गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत 13 महीने के अंदर दूसरी बार घरेलू कंडीशन में क्लीन स्वीप हो जाएगा। 2024 में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। पूरी खबर

bhaskar
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली:2030 में अहमदाबाद में होंगे गेम्स; ओलिंपिक 2036 की दावेदारी मजबूत होगी

खेल | भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली:2030 में अहमदाबाद में होंगे गेम्स; ओलिंपिक 2036 की दावेदारी मजबूत होगी

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिल गई है। बुधवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक के बाद अहमदाबाद को होस्ट सिटी घोषित किया गया। भारत 15 साल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में इन गेम्स का आयोजन किया गया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत 101 मेडल जीते थे। 20 साल बाद भारत में कोई मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट होगा 20 साल के बाद भारत में कोई मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट होने जा रहा है। इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया था। CWG के अलावा, भारत 1951 और 1982 एशियन गेम्स की मेजबानी भी कर चुका है। 2003 में हैदराबाद में एफ्रो-एशियन कप का आयोजन भी हुआ था। क्यों खास है CWG की मेजबानी? कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किसी भी देश के लिए सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि, विकास क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विजन का भी प्रतीक माना जाता है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित कुल 9 देश इसकी मेजबानी कर चुके हैं। सबसे ज्यादा 5 बार मेजबानी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ओलिंपिक-2036 की दावेदारी मजबूत होगी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने से ओलिंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी मजबूत होगी। भारत 2036 के ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है। PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले की से इसका ऐलान किया था। पिछले साल नवंबर में भारत ने ओलिंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की थी। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन इंडिया ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 मेडल जीते 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत ने कुल 61 मेडल जीते 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज। इनमें से 30 मेडल सिर्फ कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स से आए थे। महिला क्रिकेट टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास भी दिलचस्प है। यह एक मल्टी-स्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें ब्रिटिश शासन वाले देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इसमें 54 सदस्य देश हैं। इन गेम्स की शुरुआत 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर से हुई थी। पहले इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था। 1978 से इसका नाम 'कॉमनवेल्थ गेम्स' हो गया। 2030 के आयोजन में कॉमनवेल्थ गेम्स को 100 साल पूरे होंगे। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... फाजिल्का की माहित संधू ने निशानेबाजी में विश्व रिकॉर्ड बनाया पंजाब के फाजिल्का के गांव ढीप्पांवाली की रहने वाली माहित संधू ने निशानेबाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। टोक्यो में हुए समर डेफलिम्पिक्स में 50 मीटर राइफल में माहित ने जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल किया है, जिससे न सिर्फ उसके परिवार बल्कि उसके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar
यशस्वी के टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन पूरे:साउथ अफ्रीका ने भारत को भारत में सबसे बड़ा टारगेट दिया; सिराज चोटिल हुए

खेल | यशस्वी के टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन पूरे:साउथ अफ्रीका ने भारत को भारत में सबसे बड़ा टारगेट दिया; सिराज चोटिल हुए

गुवाहाटी टेस्ट में भारत पर हार का खतरा बढ़ता दिख रहा है। मंगलवार को साउथ अफ्रीका से मिले 549 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन 27 रन पर 2 विकेट खो दिए। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर डिक्लेयर की थी। बरसापारा स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए। वहीं प्रोटियाज ने भारत की सरजमीं पर अब तक का सबसे बड़ा टारगेट देकर दबाव और बढ़ा दिया। मैच के दौरान पेसर मोहम्मद सिराज फील्डिंग करते हुए चोटिल भी हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। पढ़िए चौथे दिन के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स... रिकॉर्ड्स... 1. जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50+ टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय रवींद्र जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50+ टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इस लिस्ट में कुंबले सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ 84 विकेट लिए। श्रीनाथ 64 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि हरभजन सिंह ने 60 और अश्विन ने 57 विकेट झटके हैं। अब जडेजा भी 52 विकेट के साथ इस क्लब में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि उनका औसत (19.6) लिस्ट में सबसे बेहतर है। जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50+ टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे लेफ्ट-आर्म स्पिनर भी हैं। उनसे पहले सिर्फ इंग्लैंड के कॉलिन ब्लाइथ ने यह कारनामा किया था, जिन्होंने 1906 से 1910 के बीच 59 विकेट चटकाए थे। 2. साउथ अफ्रीका ने भारत को भारत में सबसे बड़ा टारगेट दिया साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत के सामने 549 रन का बड़ा लक्ष्य रखा, जो भारत में किसी भी टीम द्वारा दिया गया सबसे बड़ा टारगेट है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2004 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 543 रन का लक्ष्य दिया था। साउथ अफ्रीका ने 1996 में ईडन गार्डन्स पर 467 रन का टारगेट भी सेट किया था, जो इस सूची में तीसरे स्थान पर है। ओवरआल टेस्ट में भारत को दिया जाने वाला यह तीसरा सबसे बड़ा टारगेट है। टीम को सबसे बड़ा टारगेट 607 रन पाकिस्तान ने 2006 में कराची में दिया था। साउथ अफ्रीका की दूसरी इनिंग में 549 रन की बढ़त भारत में किसी भी टीम की दूसरी पारी में सबसे बड़ी लीड भी है। 3. यशस्वी सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय यशस्वी जायसवाल ने सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए ​​​​​​सिर्फ 53 पारियों का सामना किया है। इस सूची में सबसे ऊपर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने महज 47 इनिंग में यह आंकड़ा छू लिया था। उनके बाद गौतम गंभीर (48 इनिंग) और राहुल द्रविड़ (50 इनिंग) का नंबर आता है। मोमेंट्स... 1. सिराज ने हवा में छलांग लगाकर कैच लपका 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर मोहम्मद सिराज के कैच से साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। रवींद्र जडेजा की बॉल पर रायन रिकेल्टन ने बड़ा शॉट खेला लेकिन गलत टाइमिंग की वजह से विकेट गंवा बैठे। कवर पर सिराज छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा। रिकेल्टन 35 रन बनाकर आउट हुए। 2. सुदर्शन ने बावुमा का कैच छोड़ा 32वें ओवर में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को साई सुदर्शन ने जीवनदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर की ने मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर गेंद डाली। बावुमा डिफेंस करने गए लेकिन अंदरूनी किनारा लगकर गेंद शॉर्ट लेग की तरफ गई। यहां सुदर्शन ने दाएं हाथ से कोशिश की, हाथ भी लगा, लेकिन गेंद पकड़ नहीं पाए। हालांकि बावुमा इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। 3. टोनी डी जॉर्जी ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया 36वें ओवर में टोनी डी जॉर्जी ने वॉशिंगटन सुंदर की बॉल पर 102 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। सुंदर की फुल लेंथ की बॉल पर जॉर्जी क्रीज से आगे बढ़े और गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 102 मीटर दूर छक्के के लिए भेज दिया। 4. जडेजा ने मार्करम को बोल्ड किया साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट 74 रन पर गिरा। रवींद्र जडेजा ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऐडन मार्करम को बोल्ड कर दिया। जडेजा ने गेंद को क्रीज के बाहर की तरफ से रिलीज किया और गुड लेंथ पर मिडिल और लेग स्टंप की लाइन के बीच डाला। मार्करम डिफेंस करने की कोशिश में गेंद को मिस कर बैठे और गेंद ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकरा गई। मार्करम ने 84 गेंदों पर 29 रन बनाए। 5. फील्डिंग करते हुए सिराज चोटिल हुए साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान 76वें ओवर में मोहम्मद सिराज फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स ने नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट लगाया। सिराज चौका रोकने के लिए तेजी से दौड़े और बाउंड्री लाइन के पास डाइव लगाई। उन्होंने शानदार प्रयास करते हुए 2 रन तो बचा लिए, लेकिन इसी दौरान अपनी लेफ्ट साइड पर जोर से गिर पड़े और चोटिल हो गए। इसके बाद सिराज मैदान से बाहर चले गए, और उनकी जगह देवदत्त पाडिक्कल सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान में आए।

bhaskar
WPL मेगा ऑक्शन- 67 प्लेयर्स पर 40.8 करोड़ की बोली:दीप्ति शर्मा सबसे महंगी, 11 खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा मिले

खेल | WPL मेगा ऑक्शन- 67 प्लेयर्स पर 40.8 करोड़ की बोली:दीप्ति शर्मा सबसे महंगी, 11 खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा मिले

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ। नीलामी के लिए कुल 276 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन ऑक्शन पूल में 128 खिलाड़ियों के नाम लाए गए। पांचों फ्रेंचाइजियों ने मिलकर 40.80 करोड़ रुपए खर्च किए और 67 खिलाड़ियों को अपनी टीमों में शामिल किया। इनमें 44 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी रहीं। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस मेगा ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा। कुल 11 खिलाड़ियों पर एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली लगी है। इंडियन प्लेयर्स पर 53% राशि खर्च, विदेशियों पर 46% मेगा ऑक्शन में कुल 40.8 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई। इनमें से 21.65 करोड़ रुपए भारतीय खिलाड़ियों पर खर्च किए गए। जोकि कुल राशि का 53% है। इस मामले में विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए भी खूब पैसे उड़ाए गए। 5 फ्रेंचाइजी ने मिलकर विदेश खिलाड़ियों पर 19.15 करोड़ रुपए खर्च किए, जोकि कुल राशि का 46 फीसदी है। 30 लाख रुपए टीमों के पर्स में बाकी रहे गए। गुजरात और यूपी के पास 15-15 लाख रुपए का पर्स बचा हुआ है। WPL मेगा ऑक्शन अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...

bhaskar
गुवाहाटी टेस्ट- भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा:हार टालने के लिए बुधवार को पूरा दिन निकालना होगा, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चाहिए

खेल | गुवाहाटी टेस्ट- भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा:हार टालने के लिए बुधवार को पूरा दिन निकालना होगा, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चाहिए

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम पर हार और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। जीत के लिए 549 रन के असंभव से टारगेट के जवाब में भारत ने चौथे दिन स्टंप्स तक 2 विकेट खोकर सिर्फ 27 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन और कुलदीप यादव नॉटआउट लौटे। ओपनर यशस्वी जायसवाल 13 और केएल राहुल 6 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन सिमट गई थी। इस तरह भारत को टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट मिला। साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट मैच 30 रन से जीता था। अगर टीम गुवाहाटी टेस्ट भी जीत लेती है तो वह भारत के खिलाफ भारत में 25 साल बाद सीरीज जीतने और क्लीन स्वीप करने में कामयाब होगी। साउथ अफ्रीका ने साल 2000 में भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। पांचवें दिन का खेल सुबह 9 बजे से शुरू होगा। मैच का स्कोरकार्ड... चौथे दिन के तीनों सेशन का खेल पहले सेशन में भारत को 3 विकेट मिले भारत ने चौथे दिन की शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने पहले सेशन में 81 रन देकर 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी की बढ़त 395 रन तक पहुंच गई। पहले सेशन में रायन रिकेल्टन (35), ऐडन मार्करम (29) और टेम्बा बावुमा (3) आउट हुए। रवींद्र जडेजा को 2 और वॉशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। चौथे दिन का पहला सेशन खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 107/3 था। दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 113 रन बनाए दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 113 रन बनाए। इस दौरान टीम ने केवल एक विकेट गंवाया। इस सेशन में भारत को रवींद्र जडेजा ने इकलौती सफलता दिलाई। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी को 49 रन पर आउट करते हुए अपना तीसरा विकेट हासिल किया। लंच तक टीम का स्कोर 220/4 रहा और बढ़त 508 रन की हो गई। तीसरा सेशन भी साउथ अफ्रीका के नाम रहा दिन का तीसरा सेशन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टीम ने इस सेशन में 8.3 ओवर खेलने के बाद 260/5 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी डिक्लेयर कर दी और भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट दिया। इस सेशन में टीम का एक विकेट गिरा। ट्रिस्टन स्टब्स 94 रन बनाकर आउट हुए। इसी विकेट के साथ टीम ने पारी घोषित कर दी। रवींद्र जडेजा को 4 विकेट भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 28.3 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला। भारत ने 15.5 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए। कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत को 5वें दिन 522 रन चाहिए, लेकिन टीम के पास 8 ही विकेट बाकी है। पांचवें दिन का खेल सुबह 9 बजे से शुरू होगा। तीसरे दिन भारत 201 पर ऑलआउट तीसरे दिन भारत ने 8/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। राहुल और यशस्वी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की, लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। 95/1 से टीम का स्कोर 122/7 हो गया। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने आखिर में टीम को 201 तक पहुंचा दिया। मार्को यानसन ने 6 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर... दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी का शतक साउथ अफ्रीका ने शनिवार को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए। भारत से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर... पहले दिन भारत ने 6 विकेट गिराए पहले दिन साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 2 सेशन में 2 ही विकेट गंवाए। स्कोर 150 के पार पहुंच गया। तीसरे सेशन में भारत ने वापसी की और 4 विकेट निकाल लिए। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन रहा। पढ़ें पूरी खबर... दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।

bhaskar
सीरीज हार के बाद गंभीर बोले- मेरा फैसला BCCI करेगा:मत भूलिए, मैंने चैंपियंस ट्रॉफी जिताई; इंडियन कोच पर सवाल की 4 वजह

खेल | सीरीज हार के बाद गंभीर बोले- मेरा फैसला BCCI करेगा:मत भूलिए, मैंने चैंपियंस ट्रॉफी जिताई; इंडियन कोच पर सवाल की 4 वजह

इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका से हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिम्मेदारी सबसे पहले मुझ पर आती है। गंभीर ने कहा- किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं दिया जा सकता। जिम्मेदारी सभी की है और शुरुआत मुझसे होती है। मैंने कभी किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा। गंभीर से जब उनकी फ्यूचर कोचिंग के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा- मेरे भविष्य का फैसला BCCI करेगा। यह मत भूलिए कि मैंने ही इंग्लैंड में नतीजे दिए। मैं ही चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाला कोच था। भारत को बुधवार को गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की हार मिली। रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ टीम पिछले 13 महीनों में दूसरी बार घर में ही क्लीन स्वीप हो गई है। टीम इंडिया का 13 महीने में दूसरी बार क्लीन स्वीप गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाते- 2 बयान 1. अनिल कुंबले ने कहा- इतने बदलाव जरूरी नहीं दिग्गज स्पिनर और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कोच गौतम गंभीर की लगातार टीम में बदलाव करने की रणनीति पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा- टेस्ट क्रिकेट अलग मेंटैलिटी मांगता है। इतने सारे ऑलराउंडर, इतने बदलाव, बैटिंग ऑर्डर में इतने फेरबदल… हर दूसरे मैच में नए खिलाड़ी और दो खिलाड़ियों को बाहर कर देना, यह नहीं चल सकता। कुंबले ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा- आप 1-2 अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बाकी नए खिलाड़ियों से उम्मीद नहीं कर सकते कि वे खुद को ढूंढ लेंगे। टीम में स्थिरता जरूरी है। 2. वेंकटेश प्रसाद बोले- ऑलराउंडर्स के जुनून ने बर्बाद किया पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने ऑलराउंडर के जुनून को हार के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- भारत की टेस्ट क्रिकेट अप्रोच बेहद निराशाजनक है। ऑलराउंडर्स का जुनून पूरी तरह गलत है, खासकर जब आप उन्हें गेंदबाजी ही नहीं कराते। खराब रणनीति, खराब स्किल, खराब बॉडी लैंग्वेज… लगातार दो घरेलू सीरीज में व्हाइटवॉश। उम्मीद है यह बात यूं ही धुल नहीं जाएगी। गंभीर सवाल उठने की वजह उनकी 4 बड़ी गलतियां गलती-1: सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया व्हाइट बॉल के साथ रेड बॉल क्रिकेट में भी ऑलराउंडर्स पर बहुत ज्यादा जोर देने लगी। इसका असर ये हुआ कि टीम में 3 या 4 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों को ही मौका मिल पा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तो भारत ने दोनों टेस्ट में 3-3 स्पेशलिस्ट बैटर्स को ही खिलाया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दोनों टेस्ट खेले, वहीं पहले में शुभमन गिल और दूसरे में साई सुदर्शन को मौका मिला। पहले मैच में भारत के 3 बैटर्स स्पिन पिच पर कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन दूसरे मुकाबले की पहली पारी में तीनों ने 95 रन बनाए। जबकि 4 से 7 नंबर के बल्लेबाज मिलकर 23 रन ही बना सके। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी तो रिस्की शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट दे बैठे। जबकि इस फॉर्मेट में इन शॉट्स की कुछ खास जरूरत भी नहीं रहती। गलती-2: बैटिंग ऑर्डर में ज्यादा एक्सपेरिमेंट गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की नंबर-3 की बैटिंग पोजिशन फिक्स नहीं हो पा रही। साउथ अफ्रीका टेस्ट को ही देखें तो यहां पहले मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर और दूसरे में साई सुदर्शन ने नंबर-3 पर बैटिंग की। इस पोजिशन पर करुण नायर को भी मौका दिया गया, लेकिन किसी भी प्लेयर को ज्यादा समय तक यह पोजिशन नहीं मिली। गंभीर के कोच बनने से पहले 25 साल भारत को इस पोजिशन की चिंता नहीं करनी पड़ी। पहले राहुल द्रविड़ तो बाद में चेतेश्वर पुजारा ने इस पोजिशन को संभाला और कई तरह की सिचुएशन में टीम को बिखरने से रोका। नंबर-5 की पोजिशन भी परेशानी की बात है, यहां ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा को ट्राई किया जा रहा है। इस पोजिशन को वीवीएस लक्ष्मण और अजिंक्य रहाणे ने संभाले रखा था, लेकिन अब यहां भी बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। जिससे टीम में स्थिरता नहीं आ पा रही। गलती-3: स्ट्राइक फिंगर स्पिनर की कमी टीम इंडिया में विकेट टेकिंग फिंगर स्पिनर की भी कमी होने लगी है। एशियन कंडीशन में 2013 से 2023 तक भारत के दबदबे की बड़ी वजह रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी रही। न्यूजीलैंड से पिछले साल घर में क्लीन स्वीप के बाद भारत के सेकेंड टॉप विकेट टेकर रविचंद्रन अश्विन ने रिटायरमेंट ले लिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन की जगह ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता दी गई। जिसके बाद उन्होंने आगे खेलना कंटिन्यू नहीं किया। अश्विन टीम के स्ट्राइक बॉलर थे, उनके जाने के बाद जडेजा अकेले पड़ जा रहे हैं। नए कप्तान भी जडेजा की बॉलिंग को उतने बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे, जिस तरीके से एमएस धोनी और विराट कोहली करते थे। टीम मैनेजमेंट अब सुंदर और अक्षर पटेल जैसे स्पिन ऑलराउंडर्स पर फोकस कर रही है, लेकिन उनमें अश्विन जैसी विकेट लेने वाली क्षमता नजर नहीं आती। घरेलू क्रिकेट में साई किशोर, सारांश जैन और सौरभ कुमार जैसे स्ट्राइक फिंगर स्पिनर्स हैं, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे। गलती-4: ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे सुंदर, अक्षर, जडेजा और नीतीश रेड्डी की ऑलराउंड स्किल पर बहुत ज्यादा भरोसा दिखाया जा रहा है। ज्यादातर मुकाबलों में 4 में से 3 खिलाड़ी तो प्लेइंग-11 का हिस्सा रहते ही हैं। उनकी काबिलियत अच्छी है, लेकिन यह टेस्ट में टीम इंडिया के काम नहीं आ रही। सुंदर और अक्षर बैट से तो प्रभाव छोड़ पा रहे हैं, लेकिन टेस्ट टीम में ऑफ स्पिनर का काम नहीं कर पा रहे। जडेजा कई बार विकेट झटक ले रहे हैं, लेकिन एशियन कंडीशन में उनकी बैटिंग फ्लॉप ही साबित हो रही। नीतीश रेड्डी को तो इंडियन कंडीशन में प्लेइंग-11 में शामिल करने का कोई मतलब ही नहीं नजर आ रहा। न तो उनके बैट से रन आ रहे और न ही वे अपनी गेंदबाजी में कमाल कर पा रहे। उन्हें ज्यादा बॉलिंग के मौके भी नहीं दिए जा रहे। उनकी जगह किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को मौका देकर टीम ज्यादा फायदा हासिल कर सकती है। ----------------------------------------------- भारत के खराब प्रदर्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... पाकिस्तान से भी कमजोर हुई टीम इंडिया, 93 साल में पहली बार 400 रन की हार साउथ अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया कर दिया है। गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन 549 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने मैच 408 रन से जीत लिया। भारत 93 साल के अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार 400 रनों से ज्यादा के अंतर से हारा है। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar

विज्ञापन स्थान

पिछला1234अगला