खेल समाचार

WPL ऑक्शन, पंजाब की हरलीन को सिर्फ ₹50 लाख मिले:बेस प्राइस पर UP टीम ने खरीदा; PM मोदी से सवाल पूछ सुर्खियों में आईं थी

खेल | WPL ऑक्शन, पंजाब की हरलीन को सिर्फ ₹50 लाख मिले:बेस प्राइस पर UP टीम ने खरीदा; PM मोदी से सवाल पूछ सुर्खियों में आईं थी

WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) के पहले मेगा ऑक्शन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी हरलीन कौर देओल की केवल 50 लाख रुपए की बोली लगी। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें खरीदा। उनका रिजर्व प्राइज 50 लाख ही था। इससे पहले वो गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा रहीं, जिन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था। बता दें कि हरलीन कौर का जन्म पंजाब के मोहाली में हुआ था और वो विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रही थीं। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद प्रधानमंत्री से स्किन केयर रूटीन का सवाल पूछकर वह खूब सुर्खियों में रही थीं। वहीं इससे पहले, पंजाब की हरमनप्रीत कौर को 2.5 करोड़ रुपए और अमनजौत कौर को 1 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन किया था। आज की नीलामी में हिमाचल की रेणुका सिंह की भी बोली लगी है। गुजरात जायंट्स ने 60 लाख की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया है। जानें WPL में हरलीन के परफॉर्मेंस के बारे में.... कैच ने दिया फ्लाइंग क्वीन का नाम 2021 के इंग्लैंड दौरे में हरलीन ने ऐसा कैच पकड़ा कि पूरे क्रिकेट जगत की नजरें उन पर टिक गईं। लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर उन्होंने हवा में उछलकर गेंद को बाहर जाने से रोका, उसे बाउंड्री के अंदर वापस फेंका और फिर डाइव लगाकर शानदार कैच पूरा किया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो गया और फैंस ने उन्हें नया नाम दे दिया ‘फ्लाइंग हरलीन’। इससे पहले 2019 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू मैच खेला था। वह भारत की भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। पढ़ें हरलीन की पूरी प्रोफाइल... पापा बिजनेसमैन, मां गवर्नमेंट जॉब करतीं हरलीन का जन्म मोहाली में ही हुआ। वहीं, उनकी पढ़ाई मोहाली के YPS स्कूल से हुई है, जबकि ग्रेजुएशन चंडीगढ़ स्थित MCM DAV कॉलेज से की है। उनके पिता बघेल सिंह बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी माता सरकारी मुलाजिम हैं। 2019 में अंतरराष्ट्रीय टीम में सिलेक्शन हुआ हरलीन की बचपन से ही खेलों में रुचि थी। वो गली-मोहल्ले में क्रिकेट खेलती थीं। इसके बाद उन्होंने हिमाचल की डोमेस्टिक टीम से क्रिकेट खेला। फिर फरवरी 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम में उनका सिलेक्शन हुआ। वो T20I में भी पदार्पण कर चुकी हैं, हालांकि अभी तक कोई टेस्ट नहीं खेला। इन वजहों से सुर्खियों में रहीं... 1. पीएम से सवाल कर चौंका दिया वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली, इस दौरान पीएम टीम से बातचीत कर रहे थे। तभी हरलीन देओल ने हंसते हुए पीएम से सवाल किया “सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है? आप बहुत ग्लो करते हो।” इस सवाल ने पीएम को चौंका दिया। लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा “मेरा तो इस विषय पर ज्यादा ध्यान ही नहीं गया।”इस दौरान स्नेह राणा ने तुरंत बात आगे बढ़ाई और कहा “सर, ये तो देश के करोड़ों लोगों का प्यार है जो आपके चेहरे पर दिखता है।” 2. असली फोटो तो मोदी संग होगी हरलीन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा यह भी है। इंग्लैंड दौरे में जब खिलाड़ियों को किंग चार्ल्स के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिला था, तब लड़कियों ने मजाक में कहा था “असली फोटो तो तब होगी जब हम वर्ल्ड कप जीतकर पीएम मोदी से मिलेंगे।”

bhaskar
क्या गौतम गंभीर की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा भारत:सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर, ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे; एक्सपर्ट बोले- टेस्ट कोच बदलना चाहिए

खेल | क्या गौतम गंभीर की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा भारत:सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर, ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे; एक्सपर्ट बोले- टेस्ट कोच बदलना चाहिए

गुवाहाटी टेस्ट में भारत हार की कगार पर है। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में पहला टेस्ट जीता था, दूसरा मैच जीतकर टीम सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। अगर ऐसा हुआ तो गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत 13 महीने के अंदर दूसरी बार घरेलू कंडीशन में क्लीन स्वीप हो जाएगा। 2024 में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। टेस्ट में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कोच गंभीर की जमकर आलोचनाएं हो रही हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने तो यहां तक कह दिया कि गंभीर को टेस्ट से हटा देना चाहिए। उनकी जगह राहुल द्रविड़ को फिर से लाना चाहिए। वहीं पूर्व सिलेक्टर सबा करीम ने कहा कि टीम इंडिया टेस्ट खेलना ही भूल चुकी है। स्टोरी में जानते हैं कि गंभीर टेस्ट में कहां गलती कर रहे हैं... टेस्ट में गंभीर की 4 बड़ी गलतियां गलती-1: सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया व्हाइट बॉल के साथ रेड बॉल क्रिकेट में भी ऑलराउंडर्स पर बहुत ज्यादा जोर देने लगी। इसका असर ये हुआ कि टीम में 3 या 4 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों को ही मौका मिल पा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तो भारत ने दोनों टेस्ट में 3-3 स्पेशलिस्ट बैटर्स को ही खिलाया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दोनों टेस्ट खेले, वहीं पहले में शुभमन गिल और दूसरे में साई सुदर्शन को मौका मिला। पहले मैच में भारत के 3 बैटर्स स्पिन पिच पर कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन दूसरे मुकाबले की पहली पारी में तीनों ने 95 रन बनाए। जबकि 4 से 7 नंबर के बल्लेबाज मिलकर 23 रन ही बना सके। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी तो रिस्की शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट दे बैठे। जबकि इस फॉर्मेट में इन शॉट्स की कुछ खास जरूरत भी नहीं रहती। गलती-2: बैटिंग ऑर्डर में ज्यादा एक्सपेरिमेंट गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की नंबर-3 की बैटिंग पोजिशन फिक्स नहीं हो पा रही। साउथ अफ्रीका टेस्ट को ही देखें तो यहां पहले मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर और दूसरे में साई सुदर्शन ने नंबर-3 पर बैटिंग की। इस पोजिशन पर करुण नायर को भी मौका दिया गया, लेकिन किसी भी प्लेयर को ज्यादा समय तक यह पोजिशन नहीं मिली। गंभीर के कोच बनने से पहले 25 साल भारत को इस पोजिशन की चिंता नहीं करनी पड़ी। पहले राहुल द्रविड़ तो बाद में चेतेश्वर पुजारा ने इस पोजिशन को संभाला और कई तरह की सिचुएशन में टीम को बिखरने से रोका। नंबर-5 की पोजिशन भी परेशानी की बात है, यहां ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा को ट्राई किया जा रहा है। इस पोजिशन को वीवीएस लक्ष्मण और अजिंक्य रहाणे ने संभाले रखा था, लेकिन अब यहां भी बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। जिससे टीम में स्थिरता नहीं आ पा रही। गलती-3: स्ट्राइक फिंगर स्पिनर की कमी टीम इंडिया में विकेट टेकिंग फिंगर स्पिनर की भी कमी होने लगी है। एशियन कंडीशन में 2013 से 2023 तक भारत के दबदबे की बड़ी वजह रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी रही। न्यूजीलैंड से पिछले साल घर में क्लीन स्वीप के बाद भारत के सेकेंड टॉप विकेट टेकर रविचंद्रन अश्विन ने रिटायरमेंट ले लिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन की जगह ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता दी गई। जिसके बाद उन्होंने आगे खेलना कंटिन्यू नहीं किया। अश्विन टीम के स्ट्राइक बॉलर थे, उनके जाने के बाद जडेजा अकेले पड़ जा रहे हैं। नए कप्तान भी जडेजा की बॉलिंग को उतने बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे, जिस तरीके से एमएस धोनी और विराट कोहली करते थे। टीम मैनेजमेंट अब सुंदर और अक्षर पटेल जैसे स्पिन ऑलराउंडर्स पर फोकस कर रही है, लेकिन उनमें अश्विन जैसी विकेट लेने वाली क्षमता नजर नहीं आती। घरेलू क्रिकेट में साई किशोर, सारांश जैन और सौरभ कुमार जैसे स्ट्राइक फिंगर स्पिनर्स हैं, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे। गलती-4: ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे सुंदर, अक्षर, जडेजा और नीतीश रेड्डी की ऑलराउंड स्किल पर बहुत ज्यादा भरोसा दिखाया जा रहा है। ज्यादातर मुकाबलों में 4 में से 3 खिलाड़ी तो प्लेइंग-11 का हिस्सा रहते ही हैं। उनकी काबिलियत अच्छी है, लेकिन यह टेस्ट में टीम इंडिया के काम नहीं आ रही। सुंदर और अक्षर बैट से तो प्रभाव छोड़ पा रहे हैं, लेकिन टेस्ट टीम में ऑफ स्पिनर का काम नहीं कर पा रहे। जडेजा कई बार विकेट झटक ले रहे हैं, लेकिन एशियन कंडीशन में उनकी बैटिंग फ्लॉप ही साबित हो रही। नीतीश रेड्डी को तो इंडियन कंडीशन में प्लेइंग-11 में शामिल करने का कोई मतलब ही नहीं नजर आ रहा। न तो उनके बैट से रन आ रहे और न ही वे अपनी गेंदबाजी में कमाल कर पा रहे। उन्हें ज्यादा बॉलिंग के मौके भी नहीं दिए जा रहे। उनकी जगह किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को मौका देकर टीम ज्यादा फायदा हासिल कर सकती है। 13 महीने में दूसरी घरेलू सीरीज में हार का खतरा गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारत का हेड कोच बनाया गया। उनकी कोचिंग में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से सीरीज हराई। न्यूजीलैंड ने 36 साल से भारत में कोई टेस्ट नहीं जीता था, लेकिन गंभीर की कोचिंग में न्यूजीलैंड ने न सिर्फ मुकाबला जीता, बल्कि सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप भी कर लिया। भारत को होम कंडीशन में 12 साल बाद सीरीज हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के 13 महीने के अंदर ही भारत को साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में टेस्ट हरा दिया। टीम को भारत में आखिरी जीत 15 साल पहले मिली थी। इतना ही नहीं, साउथ अफ्रीका के पास 25 साल बाद भारत में सीरीज जीत का मौका भी है। 4 घरेलू टेस्ट हारने में 12 साल लगे थे गौतम गंभीर अपने 18 महीने के कोचिंग करियर में 4 घरेलू टेस्ट हार चुके हैं। साउथ अफ्रीका अगर गुवाहाटी में जीत गई तो गंभीर की कोचिंग में 5वीं हार होगी। इससे पहले भारत को घर में 4 टेस्ट हारने में 12 साल लग गए थे। 2012 में डंकन फ्लेचर की कोचिंग में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 2-1 की सीरीज हार मिली थी। इसके बाद अनिल कुंबले की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया और रवि शास्त्री की कोचिंग में इंग्लैंड ने 1-1 बार हराया। वहीं राहुल द्रविड़ की कोचिंग में 2 हार मिली। यानी 12 साल में 3 अलग-अलग कोच रखने के बावजूद टीम को 4 ही टेस्ट में हार मिली, इस दौरान टीम ने 40 मैच जीते। वहीं गंभीर की कोचिंग में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने 13 महीने में ही 4 टेस्ट हरा दिए। टीम ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का तो अब तक घर में सामना भी नहीं किया है। गंभीर ऑस्ट्रेलिया में भी जिता नहीं सके गंभीर की कोचिंग में भारत 19वां टेस्ट खेल रहा है। इनमें 5 ऑस्ट्रेलिया में, 5 इंग्लैंड में और बाकी घर में रहे। घर में टीम ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को 4 मैच हराए, लेकिन बाकी 4 मैच गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया में भी भारत ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। पर्थ में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी से पहला टेस्ट जीता, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के लौटते ही सीरीज 3-1 से गंवा दी। इसी सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लिया था। वहीं सीरीज के बाद मई में कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इंग्लैंड में युवा कप्तान शुभमन गिल की लीडरशिप में भारत ने 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी, लेकिन अब साउथ अफ्रीका से सीरीज हार के हालात बन गए। चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 एशिया कप जिताया गंभीर टेस्ट में जितने खराब कोच हैं, टी-20 में उतने ही बेहतरीन हैं। वहीं वनडे में उनका प्रदर्शन मिलाजुला रहा। टी-20 फॉर्मेट में भारत ने 1 जुलाई 2024 से 32 मैच खेले। 26 जीते और महज 4 गंवाए। 2 बेनतीजा रहे। टीम ने एशिया कप जीता और टूर्नामेंट में पाकिस्तान को लगातार 3 मैच भी हराए। वनडे में गंभीर की कोचिंग में भारत ने इंग्लैंड को सीरीज हराई और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता। हालांकि, टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं जीत सकी। एक्सपर्ट भी बोले- गंभीर को टेस्ट से हटाओ पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन बोले, हमारे बल्लेबाज स्पिन खेलना भूल गए हैं। बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की आदत ने उन्हें टेस्ट खेलना भूला दिया है। न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसी टीमें तक घर में हरा दे रही हैं। हर सीरीज में हमारे बैटिंग कोच बदल जाते हैं, सरफराज खान, हनुमा विहारी जैसे टेस्ट बल्लेबाजों को मौका ही नहीं मिल पा रहा। वनडे, टी-20 के खिलाड़ियों को ही टेस्ट में खिला दे रहे हैं। ऑलराउंडर्स को खिलाने की दिक्कत नहीं है, लेकिन टेस्ट में आपके टॉप-5 स्पेशलिस्ट बैटर्स ही होने चाहिए। स्पिन पिच पर जल्दी आउट हो गए, अब अच्छी पिच मिली तो पेसर्स को विकेट दे दिए। इससे यही साबित होता है कि आप टेस्ट को सीरियसली नहीं ले रहे। इसे सुधारने के लिए टेस्ट में तो कोच बदलना ही होगा। द्रविड़ को फिर लेकर आइए, पुजारा जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में लाइए। पूर्व इंडियन सिलेक्टर सबा करीम ने कहा, भारत के टेस्ट बल्लेबाज पार्टनरशिप करने पर ध्यान ही नहीं दे रहे। पता नहीं बल्लेबाज टेस्ट में बड़े-बड़े शॉट्स पर क्यों फोकस कर रहे हैं। टेस्ट में पूरा दिन बैटिंग करने पर ध्यान दिया जाता है। साउथ अफ्रीका ने इसे बखूबी किया, लेकिन हमारी टीम पता नहीं किस सोच से खेल रही है।

bhaskar
वर्ल्ड चैंपियन भारतीय विमेंस ब्लाइंड टीम मोदी से मिली:साइन किया हुआ बैट गिफ्ट किया; PM ने लड्डू खिलाकर स्वागत किया

खेल | वर्ल्ड चैंपियन भारतीय विमेंस ब्लाइंड टीम मोदी से मिली:साइन किया हुआ बैट गिफ्ट किया; PM ने लड्डू खिलाकर स्वागत किया

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय ​​​​विमेंस ब्लाइंड टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। टीम ट्रॉफी लेकर नई दिल्ली स्थित PM आवास पहुंची। सभी प्लेयर्स ने मिलकर पीएम को साइन किया हुआ बैट गिफ्ट किया। भारत ने पहली बार खेले गए ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब 23 नवंबर को जीता था। टीम ने कोलंबो में खेले गए फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराया था। बॉल पर साइन किए मोदी ने विमेंस टीम से चर्चा करते हुए बॉल पर साइन किए। उन्होंने ट्रॉफी उठाकर जश्न भी मनाया। 9 राज्यों से खिलाड़ी चुनकर टीम बनाई भारत की कप्तानी कर्नाटक की दीपिका टीसी ने की। टीम में देश के 9 अलग-अलग राज्यों से 16 प्लेयर्स को चुना गया। इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, असम और बिहार की प्लेयर्स शामिल रहीं। खिलाड़ियों को क्रिकेट के बारे में स्कूल शिक्षकों, NGO और कम्युनिटी कैम्पस में बताया गया था। 11 नवंबर को शुरू हुआ था टूर्नामेंट विमेंस ब्लाइंड वर्ल्ड कप 11 नवंबर को शुरू हुआ था। टूर्नामेंट में भारत, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, पाकिस्तान और अमेरिका ने हिस्सा लिया। ग्रुप स्टेज में सभी टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 5-5 मैच खेले। पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 पोजिशन पर रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल हुआ। इन्हें जीतने वाली नेपाल और भारत ने फाइनल खेला। प्लास्टिक बॉल से होता है ब्लाइंड क्रिकेट ब्लाइंड क्रिकेट प्लास्टिक बॉल से खेला जाता है। गेंद में लोहे की बैरिंग लगी होती है, जो टप्पा खाने पर आवाज करती है। टीम में 3 तरह की ब्लाइंड प्लेयर्स होती हैं। B1 (पूरी तरह ब्लाइंड), B2 और B3 (इन्हें कुछ-कुछ दिखाई देता है)। टीमों में तीनों तरह की प्लेयर्स होना जरूरी है। गेंदबाज अंडरआर्म बॉलिंग करते हैं। वहीं B1 बैटर्स सुरक्षा के लिए रनर रखते हैं, हर रन को 2 रन माना जाता है। मेंस टीम इंडिया जीत चुकी है दोनों वर्ल्ड कप विमेंस क्रिकेट में पहली बार ही ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा था। भारत ने इसे जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। मेंस ब्लाइंड टीम वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप कई बार जीत चुकी है। विमेंस टीम ने पहली बार ही ग्लोबल लेवल पर कोई खिताब जीता है। विमेंस एबल्ड टीम भी इसी महीने वर्ल्ड चैंपियन बनी ब्लाइंड टीम से पहले इसी साल 2 नवंबर को भारत की एबल्ड विमेंस क्रिकेट टीम ने भी अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था। --------------------------------- विमेंस क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... WPL का पहला मेगा ऑक्शन विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन 27 नवंबर, गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ। भारत की दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी, उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
मंत्री कृष्ण बेदी का रोहतक का VIDEO वायरल:स्टेडियमों में खामी के सवाल पर हंसकर कहा-कहां है लिस्ट दो; जर्जर पोल से नेशनल प्लेयर की जान गई

खेल | मंत्री कृष्ण बेदी का रोहतक का VIDEO वायरल:स्टेडियमों में खामी के सवाल पर हंसकर कहा-कहां है लिस्ट दो; जर्जर पोल से नेशनल प्लेयर की जान गई

हरियाणा के रोहतक जिले के लाखनमाजरा स्टेडियम में जर्जर बॉस्केटबॉल पोस्ट गिरने से नेशनल प्लेयर हार्दिक की मौत हुई। इसके बाद सत्ता और विपक्ष के नेता लगातार पीड़ित परिवार के प्रति सांत्वना जताने पहुंच रहे हैं। इसी बीच हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मंत्री का यह वीडियो 9 नवंबर को रोहतक का है। जहां मंत्री बेदी क्रिकेटर शेफाली वर्मा के रोहतक लौटने पर स्वागत समारोह में हिस्सा लेने गए थे। इसी दौरान मीडिया ने मंत्री से सवाल किया था कि रोहतक के खेल स्टेडियमों के हालात बड़े खराब हैं। यहां पर निरीक्षण कर सुधार करवा दीजिए। इस पर मंत्री ने हंसते हुए उल्टा सवाल दागा। कहा- आपके पास ऐसे कितने स्टेडियम की लिस्ट है। आप लिस्ट दे दीजिए, हम चेक करवा लेते हैं। आपकी शंका दूर कर देंगे। मंत्री ने सवाल पर कहा था कि आप कुछ भी कहते रहिए, उससे फर्क थोड़ी पड़ेगा। आप मुझे वो लिस्ट दीजिए, या फिर मैं अधिकारियों को कह करके, डीसी को बोल करके चेक करवाता हूं। डीसी साहब यहां पर हैं, आप जो-जो बताएंगे, उन्हें चेक करके शाम तक आपको बता देंगे। मीडिया ने सवाल करते हुए कहा कि ये लिस्ट भी हमें देनी होगी, आप खुद चेक करवाइए। मंत्री ने कहा कि अरे पूछ तो आप रहे हैं। इसी दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा था कि अरे मेरे मित्रों आज खुशी का दिन है, ये फिर किसी दिन पूछ लेना। मौत के बाद लगा नेताओं का जमावड़ा लाखनमाजरा गांव में 25 नवंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक (16) की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में नेताओं का जमावड़ा लग गया है। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम, सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, इनेलो प्रमुख अभय चौटाला गांव में परिवार से मिलकर शोक व्यक्त कर चुके हैं। इसके अलावा पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर सवाल भी उठाया। इससे पहले 23 नवंबर को बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में भी इसी तरह प्रैक्टिस के दौरान बॉस्केटबॉल पोल गिरने से 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन घायल हो गया था, जिसकी भी 25 नवंबर को मौत हो गई थी। यहां पढ़िए, दीपेंद्र हुड्‌डा और खिलाड़ी के पिता ने क्या कहा... प्रदेश सरकार की अब तक 4 कार्रवाई... मंत्री बेदी की सफाई- मैंने तो उसी दिन DC को कहा था बयान का वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री कृष्ण बेदी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने तो रोहतक DC को उसी दिन स्टेडियमों के निरीक्षण के लिए कह दिया था। अब डीसी सचिन गुप्ता से मैंने फोन कर उसके बारे में जानकारी ली तो डीसी ने बताया कि उन्हें खामियों वाले स्टेडियम की लिस्ट मीडिया ने उपलब्ध नहीं करवाई थी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें... रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल प्लेयर की मौत,VIDEO:प्रैक्टिस करते वक्त छाती पर गिरा 750 किलो का पोल रोहतक के लाखनमाजरा में बास्केटबॉल खेलते समय एक खिलाड़ी की पोल गिरने से मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें खिलाड़ी बास्केटबॉल कोर्ट में प्रैक्टिस करता दिखाई दे रहा है। जैसे ही वह दौड़कर बास्केटबॉल पोल पर लटकता है, वैसे ही पूरा पोल टूटकर उसकी छाती पर गिर जाता है। इस पोल का वजन करीब 750 किलोग्राम बताया गया है। इसमें खिलाड़ी की मौत हो जाती है। (पूरी खबर पढ़ें)

bhaskar
CSK के उर्विल पटेल का 31 गेंदों पर शतक:मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 छक्के लगाकर 119 रन बनाए; केरल से सैमसन की फिफ्टी

खेल | CSK के उर्विल पटेल का 31 गेंदों पर शतक:मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 छक्के लगाकर 119 रन बनाए; केरल से सैमसन की फिफ्टी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से IPL खेलने वाले विकेटकीपर उर्विल पटेल ने 31 गेंदों पर शतक लगा दिया। उन्होंने बुधवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट (SMAT) में 37 गेंदों पर 10 छक्के और 12 चौके लगाकर 119 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर गुजरात ने सर्विसेज के 183 रन के टारगेट को 12.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। SMAT के पहले राउंड के मुकाबले में CSK का हिस्सा बनने वाले संजू सैमसन ने भी फिफ्टी लगा दी। वहीं कर्नाटक और केरल ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। उर्विल के नाम ही फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी उर्विल के नाम ही है। वे 2024 में त्रिपुरा के खिलाफ महज 28 गेंद पर शतक लगा चुके हैं। पंजाब के अभिषेक शर्मा भी 28 गेंद पर सेंचुरी लगाकर उर्विल के साथ टॉप पर हैं। उर्विल ने 31 गेंद पर शतक लगाकर इस रिकॉर्ड में तीसरा स्थान भी हासिल कर लिया। सर्विसेज से गौरव कोचर का अर्धशतक हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। सर्विसेज ने 9 विकेट खोकर 182 रन बना दिए। टीम से गौरव कोचर ने 60 रन बनाए। अरुण कुमार ने 29 और जयंत गोयत ने 20 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात के लिए अर्जन नागवासवाल और हमेंग पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई और विशाल जायसवाल को 1-1 विकेट मिला। यश दोषी कोई सफलता हासिल नहीं कर सके। गुजरात के ओपनर्स ने 174 रन की पार्टनरशिप की 184 रन के टारगेट के सामने गुजरात के ओपनर्स ने बेहद तेज शुरुआत की। आर्या देसाई एक एंड पर टिके रहे, दूसरे एंड पर उर्विल पटेल ने तेजी से बैटिंग की। उन्होंने महज 31 गेंद पर शतक लगा दिया। 12वें ओवर में आर्या 35 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। आर्या ने उर्विल के साथ 174 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। 12वें ही ओवर में नंबर-3 पर उतरे रिपल पटेल भी आउट हो गए, लेकिन तब तक मैच गुजरात की झोली में जा चुका था। 13वें ओवर में उर्विल ने सौरव चौहान के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। उर्विल 119 और सौरव 2 रन बनाकर नॉटआउट रहे। सर्विसेज से दोनों विकेट मोहित राठी ने लिए। कर्नाटक 5 विकेट से जीता भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बुधवार को पहले राउंड के मुकाबले खेल गए। ग्रुप-डी में कर्नाटक ने उत्तराखंड को 5 विकेट से हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए उत्तराखंड ने 197 रन बनाए। कर्नाटक ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। टीम से स्मरण रविचंद्रन ने 67 रन बनाए। केरल 10 विकेट से जीता, सैमसन की फिफ्टी ग्रुप-ए में केरल ने ओडिसा को 10 विकेट से हरा दिया। लखनऊ में पहले बैटिंग करते हुए ओडिसा ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। कप्तान बिप्लब सामंतराय ने फिफ्टी लगाई। केरल ने 16.3 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही टारगेट हासिल कर लिया। रोहन कुनुम्मल ने 121 और कप्तान संजू सैमसन ने 51 रन बनाए। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान से भी कमजोर हुई टीम इंडिया:93 साल में पहली बार 400 रन की हार साउथ अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया कर दिया है। गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन 549 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने मैच 408 रन से जीत लिया। भारत 93 साल के अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार 400 रनों से ज्यादा के अंतर से हारा है। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
ILT20 सीजन 4 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान:मोहम्मद कैफ, एंडी फ्लावर भी शामिल ; टूर्नामेंट 2 दिसंबर से शुरू होगा

खेल | ILT20 सीजन 4 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान:मोहम्मद कैफ, एंडी फ्लावर भी शामिल ; टूर्नामेंट 2 दिसंबर से शुरू होगा

DP वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग T20 के चौथे सीजन से पहले ब्रॉडकास्ट पार्टनर ‘Z’ ने कमेंट्री पैनल घोषित कर दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और जिम्बाब्वे के दिग्गज एंडी फ्लावर इस सीजन कमेंट्री टीम में जुड़ेंगे। टूर्नामेंट 2 दिसंबर (UAE नेशनल डे – ईद-अल-एतिहाद) से शुरू होकर 4 जनवरी 2026 को फाइनल के साथ समाप्त होगा। फ्लावर को DP वर्ल्ड ILT20 के पहले सीजन में गल्फ जायंट्स को खिताब दिलाने वाले कोच के रूप में जाना जाता है। दोनों दिग्गज अब उस अनुभवी पैनल का हिस्सा होंगे, जिसमें साइमन डूल, हरभजन सिंह, रोहन गावस्कर, इयान बिशप, एलन विल्किंस, डैरेन गंगा, माइक हेयस्मन, अंजुम चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, विवेक रजदान, सबा करीम, अजय मेहरा और रीमा मल्होत्रा जैसे नाम पहले से शामिल हैं। दो भाषाओं में होगी कमेंट्री कमेंट्री हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। प्रसारण टीम में प्रेजेटर्स लॉरा मैकगोल्ड्रिक, ग्रेस हेडन, अर्जुन पंडित और रिद्धिमा पाठक भी दर्शकों को मैच की जानकारी और मैदान का माहौल पहुंचाएंगे। ZEE एंटरटेनमेंट’ की हेड -एडवरटाइजमेंट रेवेन्यू, ब्रॉडकास्ट व डिजिटल, लक्ष्मी शेट्टी ने कहा-दुनिया-स्तरीय टूर्नामेंट के लिए कमेंट्री बॉक्स में भी दुनिया-स्तरीय आवाजें जरूरी हैं। हम इस पावर-पैक लाइनअप को दर्शकों के लिए लाकर बेहद उत्साहित हैं। यह टीम ILT20 के रोमांच को लाखों घरों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी। एंडी फ्लावर बोले-लीग का विस्तार हुआ कमेंट्री पैनम में शामिल एंडी फ्लावर ने कहा कि ILT20 में कोचिंग करते हुए मेरा अनुभव शानदार रहा। लीग में सऊदी अरब और कुवैत के खिलाड़ियों के शामिल होने से इसका विस्तार बढ़ा है। UAE के खिलाड़ी भी हर सीजन बेहतर हो रहे हैं। पहला ऑक्शन होने के बाद यह सीजन देखने में बेहद दिलचस्प रहेगा। वहीं इयान बिशप ने कहा कि ILT20 ने इस क्षेत्र में क्रिकेट को नई दिशा दी है। मैं चौथे सीजन के लिए लौटकर उत्साहित हूं। UAE को इस तरह की लीग की जरूरत थी, जो क्रिकेट की वृद्धि को आगे बढ़ाए। ___________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... ₹22.65 करोड़ में बिकीं भारत की वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर्स: WPL में दीप्ति ₹3.20 करोड़, चरणी ₹1.30 करोड़ में बिकीं; मंधाना का रिकॉर्ड नहीं टूटा वर्ल्ड चैंपियन भारत के स्क्वॉड का हिस्सा रहीं 16 में से 15 प्लेयर्स विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का अगला सीजन खेलते नजर आएंगी। 6 खिलाड़ियों को टीमों ने रिटेन किया था, 9 प्लेयर्स आज ऑक्शन में बिक गईं। इनकी कीमत 22.65 करोड़ रुपए रही। वहीं इकलौती उमा छेत्री को खरीदार नहीं मिला। पूरी खबर

bhaskar
स्मृति-पलाश की शादी रुकने के बाद आया युवती का बयान:वायरल चैट वाली लड़की बोली- पलाश से कभी नहीं मिली; कम्पोजर की कजिन ने कहा-शादी की नई डेट जल्द

खेल | स्मृति-पलाश की शादी रुकने के बाद आया युवती का बयान:वायरल चैट वाली लड़की बोली- पलाश से कभी नहीं मिली; कम्पोजर की कजिन ने कहा-शादी की नई डेट जल्द

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद सामने आई मिस्ट्री गर्ल ने एक पोस्ट करते हुए साफ किया है कि पलाश ने चीटिंग नहीं की है। वहीं, दूसरी ओर पलाश मुछाल की कजिन नीति टाक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- प्लीज अफवाहें न फैलाएं, स्मृति-पलाश की शादी जल्द ही होगी। स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच मैरी डि'कोस्टा नाम की युवती के साथ पलाश की एक चैट सामने आई थी। उस चैट को लेकर अब मैरी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा - मैं हाल ही में सामने आई चैट के बारे में कुछ बातें साफ करना चाहती हूं। चैट 29 अप्रैल से 30 मई 2025 के बीच हुई थी, इसलिए हमारा कॉन्टैक्ट सिर्फ एक महीने तक रहा। नीति ने लिखा- जल्द शादी करने वाले हैं पलाश-स्मृति पलाश की कजिन नीति टाक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा - प्लीज अफवाहें ना फैलाएं, स्मृति मंधाना के पापा की तबीयत अब ठीक है, वो हॉस्पिटल से घर पर आ गए हैं। स्मृति और पलाश बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पलाश की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। नीति ने ये भी लिखा - पलाश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आप सबको सच जाने बिना पलाश को गलत नहीं मानना चाहिए। टेक्नोलॉजी इंसानों से बहुत आगे निकल गई है। इसलिए लोगों को अफवाहों के चक्कर में आकर पलाश को जज नहीं करना चाहिए। उसके लिए दुआ करें। मिस्ट्री गर्ल ने लिखा- पलाश से कभी नहीं मिली जिस मैरी डि'कोस्टा के साथ पलाश का नाम जोड़ा जा रहा है, उसने इंस्टाग्राम पर लिखा - मैं पलाश से कभी नहीं मिली। लोग मुझे कह रहे हैं कि ये सब अब क्यों सामने ला रही हो। लेकिन सच तो यह है कि मैंने जुलाई में ही पलाश को एक्सपोज कर दिया था। तब उसे कोई नहीं जानता था। इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। सब मुझे कोरियोग्राफर समझ रहे हैं। मैं कौन हूं, इस बारे में भी बहुत कन्फ्यूजन रहा है। मैं कोरियोग्राफर नहीं हूं। मैं वो इंसान नहीं हूं, जिसके साथ मिलकर पलाश ने चीटिंग की है। चीजें मिक्स हो रही हैं, मैं नहीं चाहती कि लोग गलत बातें मान लें। मैरी डि'कोस्टा ने लिखा- क्रिकेट को पसंद करती हूं मैरी ने पोस्ट में लिखा - मैं क्रिकेट को फॉलो करती हूं और स्मृति मंधाना को बहुत पसंद करती हूं। मैं कभी किसी दूसरी औरत को इस तरह दुख नहीं पहुंचाऊंगी। इसलिए मुझे लगा कि सच बताना चाहिए। मुझे इस तरह के रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी। मुझे अपना अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा। मैं नफरत बर्दाश्त नहीं कर सकती। सोचा नहीं था कि मुझे यह सब झेलना पड़ेगा। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि अफवाहें या कोई भी गुमराह करने वाली मनगढ़ंत बातें फैलाने से बचें। प्लीज मेरी फोटो का इस्तेमाल न करें। पलाश और स्मृति के पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज पलाश को मुंबई के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, स्मृति मंधाना के पिता की भी हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई है। सोर्स का कहना है कि उनकी एंजियोग्राफी हुई थी, जिसमें किसी भी प्रकार के ब्लॉकेज उनके हार्ट में सामने नहीं आए हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को सांगली में होनी थी। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी सभी रस्में पहले ही पूरी हो चुकी थीं। मां ने बताया पूरा घटनाक्रम पलाश की मां अमिता ने कहा, पलाश ने जैसे ही सुना कि स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया है, वह रोने लगा। हम उसे येलो फीवर की वजह से बाहर नहीं जाने दे रहे थे। लेकिन पलाश उनसे जाकर मिलना चाहता था। वो श्रीनिवासजी की इज्जत करता है। यह खबर उसके लिए बहुत बड़ा झटका थी। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नमन शाह ने बताया - श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण थे। तुरंत सांगली के सर्वहित हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया। उनकी जांच की है। इकोकार्डियोग्राम में कोई नई सीरियस बात नहीं मिली। लगातार ECG मॉनिटरिंग की जरूरत है। उनका ब्लड प्रेशर अभी थोड़ा बढ़ा हुआ है, इसलिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है। ये खबर भी पढ़ें... पलाश-स्मृति वेडिंग- मिस्ट्री गर्ल की एंट्री भारतीय महिला क्रिकेटर टीम की मेंबर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी पोस्टपोन होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच मैरी डि'कोस्टा नाम की युवती के साथ पलाश का एक चैट सामने आया है। बाद में मैरी डि'कोस्टा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दी और अकाउंट को प्राइवेट कर लिया। पूरी खबर पढ़ें

bhaskar
गंभीर के बचाव में अश्विन, बोले-कोच क्या कर सकता है:गुवाहाटी में सबसे बड़ी हार, क्लीन स्वीप के बाद गौतम की आलोचना हो रही

खेल | गंभीर के बचाव में अश्विन, बोले-कोच क्या कर सकता है:गुवाहाटी में सबसे बड़ी हार, क्लीन स्वीप के बाद गौतम की आलोचना हो रही

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आलोचनाओं से घिरे भारतीय कोच गौतम गंभीर का बचाव किया है। अश्विन ने कहा- 'गंभीर को हटाया नहीं जाना चाहिए। उनका कार्यकाल 2027 तक है।' अश्विन ने अपने यूट्यूब ‘ऐश की बात’ में कहा- 'ऐसे समय में उन्हें बर्खास्त करने की मांग करना सही नहीं है। जब खिलाड़ियों ने पर्याप्त जिम्मेदारी नहीं उठाई है।' गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को क्रिटिसाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें हटाने की मांग भी की जा रही है। गंभीर की आलोचना टीम में ज्यादा ऑलराउंडर को शामिल करने को लेकर हो रही है, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ रहा है। अश्विन ने कहा- हम ऐसा क्यों कर रहे हैं। यह एक खेल है। टीम मैनेज करना इतना आसान नहीं होता है। उन्हें भी इस नतीजे से निराशा है। हमें यह समझना होगा। किसी को बर्खास्त करना अच्छा लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। पूर्व स्पिनर ने कहा- यह किसी का समर्थन करने की बात नहीं है। गौतम मेरा रिश्तेदार नहीं है। मैं भी 10 गलतियां गिना सकता हूं। कोई भी गलती कर सकता है लेकिन कभी कभार गलतियां महंगी पड़ जाती हैं। अश्विन की खास बातें IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं अश्विन दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 26 अगस्त को एक सोशल पोस्ट के जरिए IPL से रिटायरमेंट की घोषणा की। अश्विन ने BGT के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने 14 से 18 दिसंबर के बीच खेले गए गाबा टेस्ट के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था। ------------------------------------------- गंभीर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... सीरीज हार के बाद गंभीर बोले- मेरा फैसला BCCI करेगा इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका से हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिम्मेदारी सबसे पहले मुझ पर आती है। गंभीर ने कहा- किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं दिया जा सकता। जिम्मेदारी सभी की है और शुरुआत मुझसे होती है। मैंने कभी किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar
रोहित शर्मा बिना मैच खेले फिर वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज:डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ा, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में चार भारतीय बैटर

खेल | रोहित शर्मा बिना मैच खेले फिर वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज:डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ा, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में चार भारतीय बैटर

रोहित शर्मा एक बार फिर ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर टॉप पोजिशन हासिल की। रोहित ने 25 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला, उन्हें मिचेल के इंजर्ड होने का फायदा मिला। इंजरी के कारण वे न्यूजीलैंड के 2 वनडे नहीं खेल सके, जिसके चलते उनकी रैंकिंग कम हो गई। रोहित ने इससे पहले 29 अक्टूबर को पहली बार टॉप पोजिशन हासिल की था। रोहित 38 साल 182 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करके वनडे रैंकिंग में सबसे उम्रदराज नंबर-1 बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 38 साल 73 दिन की उम्र में नंबर-1 बने थे, लेकिन मिचेल ने पिछले सप्ताह उन्हें दूसरे नंबर पर धकेल दिया था। बैटर्स रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय वनडे बैटिंग रैंकिंग में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 764 की है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल अब नंबर चार पर हैं। विराट कोहली इस वक्त नंबर 5 पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 722 पॉइंट्स के साथ नंबर 6 और आयरलैंड के हैरी टैक्टर 708 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-7 पर हैं। टॉप-10 में चार भारतीय शामिल हैं। राशिद खान पहले नंबर पर बरकरार बॉलर्स रैंकिंग में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे छठे से सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर नंबर-2 पर बरकरार हैं। रजा टॉप टी-20 ऑलराउंडर जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा को उनकी दमदार फॉर्म का तोहफा मिला है। उन्हें ICC टी-20 रैंकिंग में ऑलराउंडर्स की सूची में पहला स्थान मिला। रजा हाल ही में श्रीलंका और मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ चल रही ट्राई-सीरीज में शानदार लय में नजर आए। उन्होंने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 37 रन बनाए और 9 विकेट से मिली हार के बावजूद चार किफायती ओवर डालकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान से भी कमजोर हुई टीम इंडिया:93 साल में पहली बार 400 रन की हार साउथ अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया कर दिया है। गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन 549 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने मैच 408 रन से जीत लिया। भारत 93 साल के अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार 400 रनों से ज्यादा के अंतर से हारा है। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
साउथ अफ्रीका से हार के बाद पंत ने माफी मांगी:लिखा- उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, हमें खेद है; मजबूत वापसी करेंगे

खेल | साउथ अफ्रीका से हार के बाद पंत ने माफी मांगी:लिखा- उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, हमें खेद है; मजबूत वापसी करेंगे

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय स्टैंड-इन कैप्टन ऋषभ पंत ने फैंस से माफी मांगी है। 28 साल के भारतीय विकेटकीपर पंत ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और माफी मांगी। पंत ने लिखा- 'इस बात से परहेज करने का कोई मतलब नहीं है कि पिछले 2 हफ्तों में हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, इसके लिए हमें खेद है।' भारत को बुधवार को गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की हार मिली। रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ टीम पिछले 13 महीनों में दूसरी बार घर में ही क्लीन स्वीप हो गई है। पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौटेंगे- पंत हम इस बात से नहीं बच सकते कि पिछले दो हफ्तों में हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। एक टीम और खिलाड़ी के तौर पर हम हमेशा बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं। इस बार हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, इसके लिए माफी चाहता हूं। लेकिन खेल आपको सीखना, बदलना और आगे बढ़ना सिखाता है। टीम के रूप में भी और व्यक्ति के रूप में भी। भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। हमें पता है कि यह टीम क्या कर सकती है, और हम कड़ी मेहनत करेंगे। हम दोबारा खुद को रीसेट करेंगे और पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौटेंगे। एक दिन पहले गिल ने पोस्ट किया था एक दिन पहले भारत के रेग्युलर कप्तान शुभमन गिल ने भारत की हार पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था- ‘शांत समुद्र आपको रास्ता दिखाना नहीं सिखाता, बल्कि तूफान ही मजबूत बनाता है। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, और मजबूत होंगे।’ रन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रन के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद क्लीन स्वीप किया साउथ अफ्रीका ने बुधवार को गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... WPL ऑक्शन आज दोपहर 3.30 बजे से:5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को ही रिटेन किया विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन आज दोपहर 3.30 बजे से शुरू होना है। 5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, इसलिए ऑक्शन में 73 खिलाड़ी बिक सकेंगी। इन्हें खरीदने के लिए टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए हैं। हालांकि, नीलामी में 277 प्लेयर्स उतरेंगी, यानी करीब 200 प्लेयर्स अनसोल्ड ही रह जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
बहादुरगढ़ बास्केटबॉल खिलाड़ी की रस्म तेरहवीं:पिता बोले-बेटा ही नहीं रहा तो 5 लाख का क्या करेंगे; पीजीआई के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप

खेल | बहादुरगढ़ बास्केटबॉल खिलाड़ी की रस्म तेरहवीं:पिता बोले-बेटा ही नहीं रहा तो 5 लाख का क्या करेंगे; पीजीआई के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप

बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बास्केटबॉल पोल के नीचे दबने से हुई खिलाड़ी अमन की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। 30 नवंबर को अमन की बुआ के बेटे की शादी होनी है और इसी वजह से गुरुवार को अमन की रस्म तेरहवीं भी करनी पड़ी है। आंसुओं के बीच गमगीन माहौल में अमन की रस्म तेरहवीं की गई। रस्म तेरहवीं पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आए सभी लोगों की आंखें नम थी। परिवार को ढाढ़स बंधाने के साथ सभी लोग सरकार और व्यवस्था को कोस रहे हैं। पिता बोले-बेटा ही नहीं रहा तो पांच लाख का क्या करेंगे वत्स कालोनी के रहने वाले खिलाड़ी अमन के पिता सुरेश ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की 5 लाख रुपए की राहत राशि पर बोलते हुए कहा कि अब 5 लाख का क्या करेंगे, जब हमरा बेटा ही नहीं रहा। रोते हुए उन्होंने सरकार से घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सही समय पर उपचार नहीं देने के लिए पीजीआई के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप भी लगाए और डॉक्टरों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया और उनके बेटे के शरीर को सब्जेक्ट की तरह इस्तेमाल किया। पीड़ित पिता ने कहा कि वो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखित शिकायत भी देंगे। अब जानिए क्या बोले घटना को लेकर अमन के पिता अमन के पिता सुरेश ने बताया कि उन्हें रविवार को 3 बजकर 57 मिनट पर हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वे सीधे बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद अमन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सुरेश के अनुसार, वे सवा 5 बजे के बीच पीजीआई रोहतक पहुंच गए थे, लेकिन अस्पताल के रिकॉर्ड में उनका आगमन 8 बजे दर्ज किया गया, ताकि अस्पताल अपनी लापरवाही छुपा सके। पीजीआई रोहतक पहुंचते ही उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेज दिया गया। सुरेश ने बताया कि वे अल्ट्रासाउंड रूम के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते रहे और डॉक्टर करीब आधा-पौना घंटे बाद वहां आए। तब तक अमन के पेट के अंदर खून का अत्यधिक रिसाव हो चुका था और उसका शरीर ठंडा हो गया था। सुरेश ने बताया कि उन्होंने गुस्से में डॉक्टरों और स्टाफ को काफी कुछ कहा, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने पुलिस बुला ली और उनके बेटे को उपचार देने की बजाय पुलिस उन्हें धमकाती रही। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में अपने विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर एसपी भी आए। तब जाकर डॉक्टरों ने उनके बेटे को देखा, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था। 12 बोतल खून और प्लाज्मा लिया, कुछ देर बाद थमा दिया पर्चा सुरेश ने बताया कि अपनी कमी छिपाने के लिए डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन वेंटिलेटर पर रखा और उनसे 12 बोतल खून और प्लाज्मा भी लिया। कुछ देर बाद उसे पर्चा थमा दिया कि आपका बेटा नहीं रहा। उन्होंने सवाल किया कि जब उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा तो वो खून किसे चढ़ाया गया। बेटे को सब्जेक्ट के तौर पर ट्रेनी डाक्टरों को दिखाया पीड़ित पिता सुरेश का कहना है कि उनके बेटे को ट्रेनी डॉक्टरों के लिए एक सब्जेक्ट के तौर पर दिखाया और समझाया जा रहा था, न कि उसे उपचार दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अब वहां के डॉक्टर उनके भतीजे को फोन कर मामले को शांत करने और सेटलमेंट करने की बात कह रहे हैं, लेकिन वे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई ही चाहते हैं। वे इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत देंगे। रस्म तेरहवीं पर नहीं पहुंचा सरकार का कोई नुमाइंदा उधर, अमन की मौत के बाद अंतिम संस्कार से लेकर रस्म तेरहवीं तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा पीड़ित परिवार का हौसला बढ़ाने नहीं आया। रस्म तेरहवीं के दिन लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अमन के पिता सुरेश से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने सांसद की बात अमन के पिता से करवाई। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने भी अमन को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और यह राजनीति का नहीं, मंथन का विषय है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पार्कों और खेल मैदानों के उपकरणों की जांच करवाई जाएगी, ताकि समय रहते हादसों से बचाव हो सके। स्टेडियम शिक्षा विभाग का, रखरखाव की जिम्मेदारी से झाड़ रहे पल्ला शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। यहां खेल विभाग की कुश्ती नर्सरी भी चल रही है। कहा जा रहा है कि करीब 13 साल पहले बास्केटबॉल के पोल नगर परिषद की तरफ से लगवाए गए थे, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन जर्जर पोल्स को किसने लगवाया और किसकी जिम्मेदारी इनकी देखरेख की थी। इस पहेली के सुलझने के बाद ही हादसे की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय हो पाएगी। उधर, इस मामले में एसडीएम नसीब कुमार के अलावा खेल विभाग ने भी अलग-अलग कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर इस मामले में लापरवाही किस विभाग की रही।

bhaskar
रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल प्लेयर की मौत,VIDEO:प्रैक्टिस करते वक्त छाती पर गिरा 750 किलो का पोल; बहादुरगढ़ में भी ऐसा ही हादसा

खेल | रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल प्लेयर की मौत,VIDEO:प्रैक्टिस करते वक्त छाती पर गिरा 750 किलो का पोल; बहादुरगढ़ में भी ऐसा ही हादसा

रोहतक के लाखनमाजरा में बास्केटबॉल खेलते समय एक खिलाड़ी की पोल गिरने से मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें खिलाड़ी बास्केटबॉल कोर्ट में प्रैक्टिस करता दिखाई दे रहा है। जैसे ही वह दौड़कर बास्केटबॉल पोल पर लटकता है, वैसे ही पूरा पोल टूटकर उसकी छाती पर गिर जाता है। इस पोल का वजन करीब 750 किलोग्राम बताया गया है। इसमें खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो जाती है। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर भी खिलाड़ी को मृत घोषित कर देते है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक खिलाड़ी की पहचान लाखनमाजरा निवासी हार्दिक (16) के रूप में हुई है। हार्दिक 10वीं कक्षा का छात्र था। छोटा भाई 7वीं में पढ़ता है। पिता संदीप एफसीआई में नौकरी करते हैं। वहीं, ऐसा ही एक हादसा बहादुरगढ़ में भी हुआ। यहां के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से घायल 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन की मौत हो गई। अमन दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता सुरेश कुमार डीआरडीओ कार्यालय में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं और परिवार लाइन पार वत्स कॉलोनी में रहता है। उधर, इन हादसों के बाद ओलिंपिक संघ ने निर्णय लिया है कि हरियाणा मे अगले तीन दिन किसी प्रकार का खेल उत्सव या आयोजन न किया जाए। कई नेशनल इवेंट में पदक जीत चुका था हार्दिक हार्दिक ने कांगड़ा में 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर, हैदराबाद में हुई 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और पुडुचेरी में हुई 39 यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उसकी अचानक मौत से परिवार में गम का माहौल है। मेंटीनेंस के लिए तीन माह पहले सीएम से मिले थे लोग 4 साल पहले तत्कालीन राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एमपी लैड फंड से लाखनमाजरा पंचायत को 11 लाख रुपए दिए थे। फिर भी पंचायती राज विभाग के अधिकारी स्टेडियम की मेंटीनेंस नहीं करवा पाए। मेंटीनेंस वर्क अब भी टेंडर प्रक्रिया में ही उलझा है। तीन महीने पहले लोग स्टेडियम की मेंटिनेंस को लेकर सीएम नायब सैनी से भी मिले थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। पुलिस से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली रोहतक में हुई घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। लाखनमाजरा थाना एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल अभ्यास के दौरान पोल गिरने से नाबालिग खिलाड़ी हार्दिक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बहादुरगढ़ में भी इसी तरह हुआ हादसा, दो बहनों का इकलौता भाई था उधर, बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से घायल 15 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत हो गई। सोमवार रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के मुताबिक, अमन 10वीं कक्षा का छात्र था और श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। कुछ दिन पहले ही स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में उसने पदक जीतकर लाया था। खेल के दौरान पेट पर गिर गया था पोल अमन के चचेरे भाई रोहित के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे अमन रोजाना की तरह स्टेडियम में अभ्यास के लिए गया था। मात्र 10 मिनट बाद ही परिवार को सूचना मिली कि बास्केटबॉल स्टैंड गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। गिरा हुआ पोल अमन के पेट पर लगा, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। बताया गया कि बास्केटबॉल पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में था और अचानक टूटकर गिर गया। परिजनों का आरोप- इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत सिविल अस्पताल से अमन को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन परिवार का आरोप है कि वहां समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत बिगड़ती चली गई। रोहित ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही का विरोध भी किया, लेकिन उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई की गई। अंततः सोमवार रात अमन ने दम तोड़ दिया। ------------------- ये खबर भी पढ़ें... बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत:दो बहनों का इकलौता भाई था, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से घायल 15 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत हो गई। सोमवार रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम गमगीन माहौल में दिवंगत का अंतिम संस्कार किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

bhaskar
पर्थ टेस्ट की पिच ICC से ‘वेरी गुड’ रेटेड:दो दिन में एशेज का पहला मुकाबला खत्म हो गया था; पहले दिन 19 विकेट गिरे

खेल | पर्थ टेस्ट की पिच ICC से ‘वेरी गुड’ रेटेड:दो दिन में एशेज का पहला मुकाबला खत्म हो गया था; पहले दिन 19 विकेट गिरे

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए एशेज टेस्ट की पिच को ICC ने ‘वेरी गुड’ रेटिंग दी है। यह मैच सिर्फ दो दिनों में खत्म हो गया था और पहले ही दिन 19 विकेट गिर गए थे। मैच रेफरी रंजन मदुगल्ले की रिपोर्ट में कहा गया कि पिच पर गेंद अच्छी तरह बैट तक पहुंच रही थी, ज्यादा मूवमेंट नहीं था और उछाल भी एक जैसा रहा। इसलिए बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मौका मिला। सीरीज के 137 सालों के इतिहास में पहली बार कोई मुकाबला सिर्फ 2 दिनों के अंदर ही खत्म हो गया था। यह ऑस्ट्रेलिया में खेला गया दूसरा सबसे छोटा पूरा हुआ टेस्ट (847 गेंदों में) रहा और 1888 के बाद से सबसे छोटा एशेज टेस्ट बना। पर्थ टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया था। इस मैच को के इतनी जल्दी खत्म होने के बाद पर्थ टेस्ट की पिच को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में इसको चर्चा की जा रही थी। सभी को ICC की रेटिंग का भी इंतजार था। तेज गेंदबाजों का दबदबा पूरे मैच में दिखा इस मैच में पहले दिन से ही तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। पहले ही दिन कुल 19 विकेट गिरे थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल ने इंग्लैंड की पहली पारी में 58 रन देकर 7 विकेट झटके। डेब्यू कर रहे ब्रेंडन डॉगेट को 2 विकेट मिले, जबकि स्कॉट बोलैंड को 1 विकेट मिला।इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए। उनके अलावा ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर को दो-दो विकेट हासिल हुए। पहले दिन इंग्लैंड चाय तक 160/5 पर था, लेकिन सेशन समाप्त होने से पहले ही टीम 172 रन पर ढह गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी भी लड़खड़ा गई और दिन के अंत तक उनका स्कोर 123/9 था। दूसरे दिन 13 विकेट गिरे, हेड ने शतक जमाया दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 3 और इंग्लैंड के 10 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया ने 129 से आगे खेले हुए पहली पारी में 132 रन ही बना सकी। वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी चाय तक 164 रन पर खत्म हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट लिए। इसके अलावा ब्रेंडन डॉगेट और मिचेल स्टार्क ने 3-3 विकेट लिए। 205 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 29 ओवर में हासिल कर लिया। उस्मान ख्वाजा की चोट के कारण ट्रैविस हेड को ओपनिंग में भेजा गया और उन्होंने 83 गेंदों पर 123 रन की आक्रामक पारी खेली और मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा- पिच दूसरे दिन की शाम तक आते-आते खेलने के लिए सबसे अच्छी हो गई थी, बिल्कुल वैसे ही जैसे पिछले साल भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में हुआ था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पिच की रेटिंग से खुश ICC इस फैसले को लेकर CA के क्रिकेट चीफ जेम्स ऑलसॉप कहा कि पर्थ टेस्ट पिच को लेकर दी गई यह रेटिंग उस बात को सही साबित करती है कि यहां पर बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का संघर्ष देखने को मिला। ऑलसॉप ने कहा कि दोनों टीमों में एक से एक शानदार तेज गेंदबाज मौजूद थे और मुकाबला जिस तरह से खेला गया उसके चलते ये सिर्फ 2 दिन में खत्म हो गया। हालांकि तीसरे और चौथे दिन खेल नहीं जाने से सभी को निराशा हुई लेकिन 2 दिनों के खेल में स्टेडियम आए फैंस ने काफी सारा रोमांच देखा। अब हम गाबा टेस्ट में लाइट्स में एक रोमांचक मैच का इंतजार कर रहे हैं। क्यों हुआ था इतना जल्दी नतीजा? पिच शुरू में नई थी, इसलिए तेज गेंदबाज़ों को मदद मिली। लेकिन मैच आगे बढ़ने पर उछाल और कैरी एक जैसी हो गई। इसी अच्छे संतुलन की वजह से ICC ने इसे ‘बहुत अच्छा’ रेटिंग दी। इस तरह दी जाती है ICC की तरफ से पिच को रेटिंग किसी भी टेस्ट मुकाबले के खत्म होने के बाद ICC की तरफ से वहां की पिच और आउटफील्ड को लेकर रेटिंग जारी की जाती है, जिसकी जिम्मेदारी मैच रेफरी पर रहती है। पर्थ टेस्ट मैच में रेफरी की भूमिका में श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी रंजन मदुगले थे, जिन्होंने बहुत अच्छी रेटिंग पर्थ टेस्ट मैच की पिच को लेकर दी। इसके अनुसार इस पिच पर जहां अच्छा बाउंस देखने को मिला तो वहीं पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच बराबरी का मुकाबला था। बता दें कि पर्थ टेस्ट में दो दिनों के खेल में कुल 32 विकेट गिरे और ये अभी तक ऑस्ट्रेलिया में खेला गया दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 30–40 करोड़ रुपये का नुकसान मैच सिर्फ दो दिनों में खत्म होने से तीसरे और चौथे दिन के टिकट बेकार हो गए, जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को करीब 3–4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 30–40 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ। इसके बावजूद CA के अधिकारी जेम्स ऑल्सॉप संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि ICC ने पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग दी है, जो हमारे आकलन को सही साबित करती है। पिच पर गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संतुलन था। फैंस के लिए तीन-चार दिन का पूरा मैच न देख पाना निराशाजनक रहा, लेकिन जो क्रिकेट खेला गया वह बेहद रोमांचक था। टीवी पर रिकॉर्ड दर्शक जुड़े और हमें उम्मीद है कि इससे और बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित होंगे। अगला मैच: ब्रिस्बेन में डे-नाइट टेस्ट अगला ऐशेज टेस्ट गाबा (ब्रिस्बेन) में दिन-रात का होगा, जो गुरुवार से शुरू हो रहा है। क्यूरेटर डेव सैंडर्सकी ने कहा,'पिच में थोड़ी घास और गर्मी है, जल्दी सूख सकती है, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि 5 दिन तक मैच चले। हम चाहते हैं कि बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिनर सभी को मौका मिले।' गाबा में दो दिन में खत्म होने पर औसत से नीचे रेटिंग मिली थी याद रहे, 2022-23 में गाबा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी 2 दिन में मैच खत्म हुआ था और उस पिच को "औसत से नीचे" रेटिंग मिली थी, साथ में डिमेरिट पॉइंट भी लगा था। उसके बाद से वहां की पिचों में कोई दिक्कत नहीं आई। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... भारत की पहुंच से और दूर हुआ WTC फाइनल:रैंकिंग में पाकिस्तान से भी नीचे पांचवें नंबर पर, जीतने होंगे 9 में से 7 मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के हाथों 0-2 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारत ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रैंकिंग में पाकिस्तान से नीचे पहुंच गया है। पाकिस्तान 50% पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि भारत 48.15% पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया। पूरी खबर

bhaskar
टी-20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान 6 रन से हारा:आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, 3 ही बना सका; श्रीलंका ने फाइनल में जगह पक्की की

खेल | टी-20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान 6 रन से हारा:आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, 3 ही बना सका; श्रीलंका ने फाइनल में जगह पक्की की

रावलपिंडी में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 6 रन से हार मिली। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम कप्तान सलमान आगा के नाबाद 63 रन के बावजूद 178/7 ही बना सकी। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 10 रन चाहिए थे, लेकिन दुष्मंत चमीरा ने केवल 3 रन देकर मैच श्रीलंका के नाम कर दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान पहले ही फाइनल में जगह बना चुका था, जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। श्रीलंका की मजबूत बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 184/5 का स्कोर बनाया। शुरुआत धीमी रही और 16 रन पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। ओपनर पथुम निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा ने रनगति बढ़ाई। पावर प्ले में श्रीलंका एक विकेट खोकर 58 रन बना लिए। मेंडिस ने 40 रन बनाए, जबकि मिशारा 48 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। निचले क्रम से मिले तेज छोटे-छोटे योगदानों से टीम 184 तक पहुंची। चमीरा का शुरुआती स्पेल में तीन विकेट पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। दुष्मंत चमीरा ने पहले दो ओवरों में ही साहिबजादा फरहान (9), बाबर आजम (0) और फखर जमान (1) को आउट कर दिया। 43 रन पर चार विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। सलमान आगा की जुझारू पारी, पर जीत नहीं मिली संकट में कप्तान सलमान आगा ने पहले उस्मान खान के साथ 56 रन की साझेदारी की और फिर मोहम्मद नवाज (27) के साथ 70 रन जोड़े। उन्होंने नाबाद 63 रन बनाए, लेकिन आवश्यक रनरेट लगातार बढ़ता गया। आखिरी ओवर में 10 रन नहीं बने पाकिस्तान को अंतिम छह गेंदों पर 10 रन चाहिए थे। क्रीज पर आगा मौजूद थे, लेकिन चमीरा ने पहले तीन गेंदों पर सिर्फ तीन रन दिए। इसके बाद आखिरी तीन गेंदों में उन्होंने लगातार यॉर्कर डालकर एक भी रन नहीं दिया और अशरफ को आउट भी किया। इसी के साथ श्रीलंका ने 6 रन से मैच जीत लिया। _____________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... दिल्ली और यूपी ने खरीदी मजबूत टीमें:MI, RCB में ऑलराउंडर्स की भरमार, गुजरात का बॉलिंग डिपार्मेंट कमजोर; WPL टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ। साढ़े 5 घंटे चली नीलामी में 128 खिलाड़ियों का नाम आया, लेकिन 67 ही बिक सकीं। इन पर 40.80 करोड़ रुपए खर्च हुए। ऑक्शन में 23 विदेशी और 44 भारतीय प्लेयर खरीदी गईं। पूरी खबर त्र

bhaskar
अंतरराष्ट्रीय पहलवान ने खिलाड़ियों की मौत पर जताया दुख:सोनीपत में गीता फोगाट बोलीं-PM ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल; अब मेहनत की जरूरत

खेल | अंतरराष्ट्रीय पहलवान ने खिलाड़ियों की मौत पर जताया दुख:सोनीपत में गीता फोगाट बोलीं-PM ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल; अब मेहनत की जरूरत

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिलने की घोषणा पर देशभर में उत्साह का माहौल है। सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय पहलवान और अर्जुन अवॉर्ड विजेता गीता फोगाट ने इसे भारतीय खेल इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भव्य अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश में खेलों के लिए पिछले 15 वर्षों में हुआ बदलाव खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले गया है। अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट ने कहा कि भारत द्वारा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में जो ऊर्जा और जुनून देखने को मिला था, उससे कई गुना मजबूत माहौल 2030 में देखने की उम्मीद है। गीता ने कहा कि अब खिलाड़ियों की संख्या, स्पर्धाएं और प्रतियोगिताएं बढ़ चुकी हैं, ऐसे में पदकों की उम्मीद भी ज्यादा रहेगी। खेलों में बदलाव-प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल गीता फोगाट ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में खेल जगत में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का खेलों के प्रति लगाव और खिलाड़ियों के साथ सीधा संवाद रखने की परंपरा ने बड़ा बदलाव लाया है। पहले जहां खिलाड़ी और प्रधानमंत्री के बीच दूरी रहती थी, वहीं अब खिलाड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे मंत्रालय तक अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया और टॉप स्कीम जैसे कार्यक्रमों ने युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा दी है। पहले जहां एक-दो ही टूर्नामेंट होते थे, वहीं आज पूरे साल प्रतियोगिताओं का सिलसिला चलता रहता है, जिससे खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस लगातार निखर रही है। 2030 की तैयारी-खिलाड़ियों को मेहनत की जरूरत गीता फोगाट ने कहा कि भले ही 2030 दूर दिख रहा हो, लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह समय बहुत कम है। उन्होंने खिलाड़ियों को सलाह दी, कि वे अपने खेल में पूरी ताकत झोंक दें और जमकर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि अपने देश में खेलना खिलाड़ियों के लिए एक अलग उत्साह लेकर आता है। दर्शकों का समर्थन और अपनी धरती पर खेलने का गर्व प्रदर्शन को और मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी हिस्सा लेना चाहेगी, लेकिन फिटनेस संबंधी नियमों के कारण संभव नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया कि वे देश के लिए अधिक से अधिक मेडल लेकर आए। हरियाणा के दो खिलाड़ियों की मौत पर जताया दुख हरियाणा में दो खिलाड़ियों की मौत पर गीता फोगाट ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के लिए अपने जवान बेटे को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं होता। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि कई बार ऐसी घटनाएं इंसान के हाथ में नहीं होतीं और हालात अपॉरच्युनिटी हो जाते हैं। स्टेडियमों की पुरानी इमारतों की मरम्मत जरूरी खिलाड़ियों की मौत के हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए गीता फोगाट ने कहा कि चाहे साई हो या अन्य स्टेडियम, नई बिल्डिंग बनाने के साथ-साथ पुरानी संरचनाओं की मरम्मत और समय-समय पर देखरेख होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि रिपेयरिंग कार्य में लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। यह ऐसे मामले होते हैं, जो अक्सर एक्सीडेंटल होते हैं, इसलिए सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।

bhaskar

विज्ञापन स्थान