खेल समाचार

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले ने राजकोट में सुसाइड किया:परिजन बोले- डिप्रेशन में था; पूर्व मंगेतर ने एक साल पहले रेप का केस दर्ज करवाया था

खेल | क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले ने राजकोट में सुसाइड किया:परिजन बोले- डिप्रेशन में था; पूर्व मंगेतर ने एक साल पहले रेप का केस दर्ज करवाया था

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत पाबारी (28) ने बुधवार को राजकोट में सुसाइड कर लिया। जीत ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। एक साल पहले आज के ही दिन उसकी पूर्व मंगेतर ने रेप का केस दर्ज कराया था। परिजन सुसाइड को इसी केस से जोड़कर देख रहे हैं। जीत के कमरे में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि जीत काफी समय से डिप्रेशन में था। परिजन ने बताया कि बुधवार सुबह जब काफी देर तक जीत के रूम का गेट नहीं खुला तो वे कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने जीत को फंदे पर लटका देखा। जीत को हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 27 जनवरी 2022 में हुई थी सगाई मालवीय नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, जीत की सगाई 27 जनवरी 2022 को हुई थी। पूर्व मंगेतर ने आरोप लगाया था कि जीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद जीत ने उससे सगाई तोड़ दी थी। मंगेतर का यह भी आरोप है कि जीत ने दुष्कर्म के वीडियो भी बना लिए थे। जीत ने उसे धमकी दी थी कि दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर वह वीडियो वायरल कर देगा। चेतेश्वर की पत्नी पूजा का इकलौता भाई था जीत चेतेश्वर पुजारा के ससुराल वाले जामजोधपुर से हैं, लेकिन पिछले बीस सालों से राजकोट में रह रहे हैं। जीत चेतेश्वर की पत्नी पूजा का इकलौता भाई था। दोनो की एक छोटी बहन भी है। पूजा ने दसवीं तक आबू के सोफिया स्कूल से पढ़ाई की, ग्यारहवीं-बारहवीं अहमदाबाद से और मास्टर डिग्री बॉम्बे से ली। उसके बाद उन्होंने एक साल तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। यहीं पर उनकी चेतेश्वर से मुलाकात हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। --------------------- गुजरात की ये खबरें भी पढ़ें... गुजरात में एक और पाकिस्तानी जोड़ा पकड़ाया:कच्छ बॉर्डर से रापर तालुका में घुसपैठ करने की कोशिश में थे गुजरात में कच्छ से लगी पाकिस्तान की बॉर्डर से एक और पाकिस्तानी जोड़े को पकड़ा गया है। पाकिस्तानी से आए इस कपल को बीएसएफ के जवानों ने कुडा गांव के पास पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पाकिस्तान के मीठी गांव के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें... अहमदाबाद में तीसरी मंजिल से कूदी महिला, VIDEO:तीन साल पहले की थी लव-मैरिज, परिवार में दो साल का बेटा भी गुजरात में अहमदाबाद के चांदखेड़ा में दो दिन पहले एक महिला ने अपने फ्लैट की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली था। सोमवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस जांच में अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पूरी खबर पढ़ें...

bhaskar
भारत की पहुंच से और दूर हुआ WTC फाइनल:रैंकिंग में पाकिस्तान से भी नीचे पांचवें नंबर पर, जीतने होंगे 9 में से 7 मैच

खेल | भारत की पहुंच से और दूर हुआ WTC फाइनल:रैंकिंग में पाकिस्तान से भी नीचे पांचवें नंबर पर, जीतने होंगे 9 में से 7 मैच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के हाथों 0-2 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारत ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रैंकिंग में पाकिस्तान से नीचे पहुंच गया है। पाकिस्तान 50% पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि भारत 48.15% पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया। साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की टेस्ट में रन के अंतर से सबसे बड़ी हार रही। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने WTC पॉइंट्स टेबल के दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। ... फाइनल में पहुंचने के लिए 9 टेस्ट में से 7 जीत जरूरी भारत को इस WTC साइकल में 18 टेस्ट खेलने हैं। टीम 9 खेल चुकी हैं और अभी 9 टेस्ट मैच बाकी हैं। भारत के पास 48.15% परसेंटेज पॉइंट्स हैं। पिछले WTC साइकल को देखें तो फाइनल में पहुंचने के लिए आमतौर पर 55%-65% के बीच पॉइंट्स चाहिए होते हैं। इसका मतलब है कि भारत को बचे हुए 9 टेस्ट में कम से कम 6 या 7 जीत जरूरी होगी। कुछ मैच ड्रॉ खेलने से भी भारत को फायदा हो सकता है, लेकिन 3 से ज्यादा मैच हारने पर टीम बाहर हो जाएगी। एक भी सीरीज हारने का जोखिम नहीं उठा सकता भारत गणित के हिसाब से भारत फाइनल रेस में अभी भी बना हुआ है, लेकिन गुवाहाटी की हार ने भारत की राह बेहद कठिन कर दी है। अब एक और खराब सीरीज हुई, तो अंत में चाहे घरेलू मैदान पर प्रदर्शन कितना भी अच्छा हो, 2027 फाइनल का टिकट बचाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। भारत की अब WTC में 3 सीरीज बची हैं। साउथ अफ्रीका के बाद टीम 2027 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका में 2-2 टेस्ट की सीरीज होगी। साउथ अफ्रीका चैंपियन, भारत 2 बार फाइनल हारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को ICC ने 2019 में शुरू किया। इसमें 9 टीमों को 6 टीमों के खिलाफ 2 से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी होती है। इनमें 3 अपने घर और 3 सीरीज विदेश में रहती हैं। सभी टीमों के मैच खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पोजिशन पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल होता है। भारत ने 2021 और 2023 में 2 बार फाइनल में जगह बनाई, लेकिन टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला हार गई। साउथ अफ्रीका ने 2025 में फाइनल खेला और टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन भी बनी।

bhaskar
आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को हराया:साल की पहली जीत; हैरी टेक्टर के 69, अडैयर-हम्फ्रीज ने 6 विकेट लिए

खेल | आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को हराया:साल की पहली जीत; हैरी टेक्टर के 69, अडैयर-हम्फ्रीज ने 6 विकेट लिए

चटगांव में खेले गए पहले टी-20 में आयरलैंड ने बांग्लादेश को 39 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 4 विकेट पर 181 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ आयरलैंड ने साल की पहली जीत दर्ज की, जबकि बांग्लादेश को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। आयरलैंड की मजबूत बल्लेबाजी: हैरी टेक्टर ने 69 रन बनाए* टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी उतरी आयरलैंड टीम को पॉल स्टर्लिंग और टिम टेक्टर ने 40 रन की ठोस शुरुआत दिलाई। स्टर्लिंग 21 रन बनाकर आउट हुए। नंबर-3 पर आए हैरी टेक्टर ने संभलकर खेलते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। उन्होंने अंतिम ओवरों में बड़े शॉट लगाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टिम टेक्टर ने भी 19 गेंदों पर 32 रन की आक्रामक पारी खेली। अडैयर–हम्फ्रीज की घातक गेंदबाजी, शुरुआती झटकों से उबरा नहीं बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। मार्क अडैयर ने पावर-प्ले में सिर्फ 3 रन देकर लिटन दास और परवेज हुसैन के विकेट झटके। ओस की मौजूदगी में गेंद गीली थी, फिर भी आयरलैंड के गेंदबाजों ने नियंत्रण बनाए रखा। लेफ्ट-आर्म स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। आखिरी ओवर में उन्होंने तंजिम, रिषाद हुसैन और नासुम अहमद को आउट कर आयरलैंड की पकड़ मजबूत कर दी। बांग्लादेश 5 रन पर 3 विकेट खोकर दबाव में आया बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर ने निराश किया। टीम ने सिर्फ 5 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। तंजिद हसन 2 रन पर आउट हुए, कप्तान लिटन दास भी केवल 1 रन बना सके। तौहीद ह्रिदॉय ने जुझारू बल्लेबाजी करते हुए 83 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने जकर अली के साथ 48 रन और फिर शोरीफुल इस्लाम के साथ 48 रन की साझेदारी की, लेकिन बड़े लक्ष्य के सामने यह पर्याप्त नहीं था। ______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... दिल्ली और यूपी ने खरीदी मजबूत टीमें:MI, RCB में ऑलराउंडर्स की भरमार, गुजरात का बॉलिंग डिपार्मेंट कमजोर; WPL टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ। साढ़े 5 घंटे चली नीलामी में 128 खिलाड़ियों का नाम आया, लेकिन 67 ही बिक सकीं। इन पर 40.80 करोड़ रुपए खर्च हुए। ऑक्शन में 23 विदेशी और 44 भारतीय प्लेयर खरीदी गईं। पूरी खबर

bhaskar
211 बॉल पर बनाए 466 रन, 36 चौके, 44 छक्के, कौन है यह भारतीय बल्लेबाज

खेल | 211 बॉल पर बनाए 466 रन, 36 चौके, 44 छक्के, कौन है यह भारतीय बल्लेबाज

भारत के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. टी20 क्रिकेट में उनके आंकड़े किसी विस्फोटक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से कम नहीं दिखते.  466 रन, 44 छक्के, 36 चौके - वैभव का आतिशी रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में सिर्फ 11 मैच खेले हैं, लेकिन इन मैचों में उन्होंने: -211 गेंदों पर 466 रन बनाए -36 चौके और 44 छक्के जड़े -220.85 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की -यह आंकड़े बताते हैं कि वैभव जब भी क्रीज पर टिकते हैं, मैच एकतरफा हो जाता है. शुरुआती मुकाबलों में तोड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड यूएई के खिलाफ उनका तूफानी शतक सिर्फ 32 गेंदों में आया था. उसके बाद उन्होंने 42 बॉल पर 144 रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया था. उनकी इस पारी ने उन्हें दुनिया के क्रिकेट नक्शे पर ला खड़ा किया. वह टी20 फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. यह रिकॉर्ड इससे पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम था, जिन्होंने 18 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. वैभव ने मात्र 14 साल 232 दिन में इसे तोड़ दिया. पिछले दो मैचों में नही चला बल्ला जहां शुरुआत में वैभव का बल्ला आग उगल रहा था, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वह सिर्फ 45 रन बना पाए और ओमान के मुकाबले में तो उनका स्कोर मात्र 12 रन रहा. 

abplive
Ashes 2025-25: कप्तान पैट कमिंस दूसरे टेस्ट से भी हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए एक हफ्ते पहले की प्लेइंग 11 की घोषणा

खेल | Ashes 2025-25: कप्तान पैट कमिंस दूसरे टेस्ट से भी हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए एक हफ्ते पहले की प्लेइंग 11 की घोषणा

The Ashes Series 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही रही है. पर्थ मुकाबले में जीत हासिल करने वाली मेजबान टीम को ब्रिसबेन टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है. दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन कमिंस इस मुकाबले से भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इस एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी टीम की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ही करेंगे.   ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए टीम का ऐलान  ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए एक हफ्ते पहले ही टीम की ऐलान कर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी कप्तान पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. एशेज 2025-26 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी टीम कोई बदलाव नहीं किया है. इस सीरीज का पहला मैच केवल दो दिनों में समाप्त हो गया था. जहां पहले बल्लेबाजी करती हुई इंग्लैंड की पूरी टीम 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी, इसके बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रनों पर ढेर कर दिया. पहली पारी में 40 रन की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 164 रन बना पाई और ऑस्ट्रेलिया को महज 205 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे कंगारू टीम ने केवल 2 विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया था. इस जीत में ट्रैविस हेड ने तूफानी शतक लगाकर अहम भूमिका निभाई. Unchanged 🔒#Ashes pic.twitter.com/Xu7W7p9R3N — Cricket Australia (@CricketAus) November 28, 2025 कमिंस के अलावा दो और खिलाड़ी हुए बाहर  पैट कमिंस के अलावा सीन एबॉट और जोश हेजलवुड भी ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को भी पहले टेस्ट में चोट की वजह से बाहर रहना पड़ा था. एशेज सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर से शुरू होगा और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपनी रिकवरी प्रक्रिया को तेज करने के लिए टीम के साथ ट्रैवल करेंगे.  ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:  स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेट-कीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, बो वेबस्टर.

abplive
BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

खेल | BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है. पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी. अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा. पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी. ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा. 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा. दो ग्रुपों में बंटा टूर्नामेंट ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-3 ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर-2 भारत का शेड्यूल टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई में शुरू हो रहा है और भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा. इसके बाद टीम 14 और 16 दिसंबर को अपने बाकी दो लीग मैच खेलेगी. टीम इंडिया का लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से खिताब अपने नाम करना होगा. भारत की U-19 टीम कप्तान: आयुष म्हात्रे उप-कप्तान: विहान मल्होत्रा अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभीज्ञान कूंडू (wk), हर्वंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज. स्टैंडबाय प्लेयर: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे., बी.के. किशोर, आदित्य रावत भारत एक बार फिर युवाओं की नई फौज के साथ एशिया कप फतह करने को तैयार है. सभी की नजरें कप्तान आयुष और इस युवा टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी. 

abplive
स्मृति मंधाना से शादी को लेकर पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा अपडेट, पढ़िए

खेल | स्मृति मंधाना से शादी को लेकर पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा अपडेट, पढ़िए

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैन्स अब भी कयास लगा रहे हैं. जिस दिन दोनों की शादी होनी थी, उसी दिन अचानक स्मृति के पापा की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें दिल में दर्द होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. शादी को मजबूरन अनिश्चितकाल के लिए टालना पड़ा. इसी तनाव में पलाश की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. अब जबकि दोनों स्मृति के पिता और पलाश अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शादी की नई तारीख जल्द सामने आएगी. इसी बीच पलाश की मां, अमिता मुच्छल, ने Hindustan Times से बात करते हुए दोनों की शादी को लेकर बयान दिया है. पलाश की मां ने तोड़ी चुप्पी पलाश की मां अमिता ने कहा, “स्मृति और पलाश दोनों बहुत तकलीफ में हैं. पलाश ने तो सपना देखा था कि वह अपनी दुल्हन को घर लाएगा. मैंने तो उनके लिए खास स्वागत भी प्लान किया था… सब ठीक होगा, शादी बहुत जल्दी होगी.” उनके इस बयान से साफ है कि शादी कैंसल नहीं हुई है, केवल कुछ समय के लिए टाल दी गई है. दोनों परिवारों की प्राथमिकता फिलहाल स्वास्थ्य है, लेकिन शादी की पूरी उम्मीद बरकरार है. सोशल मीडिया पर हटाए गए पोस्ट ने बढ़ाई अफवाहें शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शादी से जुड़ी लगभग सभी पोस्ट हटा दी थी. इस कदम ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें तेज कर दी थी. हालांकि पलाश की मां के बयान से अब इसपर विराम लग गया है. पलाश की तबीयत बिगड़ने ने बढ़ाई चिंता शादी स्थगित होने के बाद पलाश का भी ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उन्हें पहले सांगली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया. अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है. जेमिमा रोड्रिग्ज भी पहुंचीं स्मृति के साथ इस कठिन समय में स्मृति का सहारा बनने के लिए टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने WBBL से नाम वापस ले लिया है और भारत लौट आईं. इससे फैन्स के बीच यह चर्चा और बढ़ गई कि मामला सिर्फ “तबीयत बिगड़ने” तक सीमित नहीं है. फिलहाल दोनों परिवारों की ओर से यही कहा जा रहा है कि शादी बस रुकी है, टूटी नहीं और सब कुछ सामान्य होते ही नई तारीख बता दी जाएगी. 

abplive

विज्ञापन स्थान