खेल समाचार

विमेंस बिग बैश से जेमिमा ने अपना नाम वापस लिया:स्मृति के साथ रहने का फैसला; सुनील शेट्टी बोले- असली टीममेट ऐसे ही होते हैं

खेल | विमेंस बिग बैश से जेमिमा ने अपना नाम वापस लिया:स्मृति के साथ रहने का फैसला; सुनील शेट्टी बोले- असली टीममेट ऐसे ही होते हैं

भारत को विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली जेमिमा रोड्रिग्स ने विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) के बाकी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला अपनी करीबी दोस्त और टीममेट स्मृति मंधाना के साथ रहने के लिए किया है। 23 नवंबर को मंधाना के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी शादी टालनी पड़ी थी। जेमिमा करीब 10 दिन पहले ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के मैच के बाद एक तय शॉर्ट ट्रिप पर भारत आई थीं। उन्हें इस हफ्ते वापिस WBBL टीम से जुड़ना था, लेकिन हालात बदलने के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी से पूरे सीजन से बाहर रहने की अनुमति मांगी। क्लब ने तुरंत उनकी रिक्वेस्ट मान ली। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी जेमिमा के इस कदम की सराहना की और कहा कि WBBL छोड़कर स्मृति के साथ रहना असली टीममेट की पहचान है। हमने उनकी रिक्वेस्ट मान ली- ब्रिस्बेन हीट ब्रिस्बेन हीट ने बयान जारी करते हुए कहा- जेमिमा रोड्रिग्स ने WBBL के बाकी मैचों से रिलीज की रिक्वेस्ट की थी, जिसे हमने मान लिया है। वे स्मृति मंधाना की शादी के लिए भारत आई थीं, लेकिन मंधाना के पिता की हेल्थ इश्यू के कारण समारोह टल जाने पर वे वहीं उनके साथ रुकी हुईं हैं। फ्रेंचाइजी ने यह भी कहा कि वे जेमिमा के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं। वे अपनी साथी खिलाड़ी के साथ रहने के लिए भारत में ही रहेंगी, इसलिए वह बाकी चार मैचों में हिस्सा नहीं लेंगी। ऐसे ही असली टीममेट होते हैं- सुनील शेट्टी बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने शुक्रवार को जेमिमा रोड्रिग्स की जमकर तारीफ करते हुए नोट लिखा। सुनील शेट्टी जो टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल के ससुर भी हैं। उन्होंने ने X पर एक अखबार की कटिंग पोस्ट करते हुए लिखा- सुबह-सुबह यह लेख पढ़ा और दिल भर आया। उन्होंने आगे कहा- जेमिमा स्मृति के साथ खड़ी हैं। असली टीममेट ऐसे ही होते हैं। सच्चे, सीधे और अपने। ब्रिस्बेन हीट की नंबर-1 पिक थीं जेमिमा जेमिमा इस साल इंटरनेशनल प्लेयर ड्राफ्ट में ब्रिस्बेन हीट की नंबर-1 पिक थीं और शानदार फॉर्म में भी थीं। भारत के लिए उनका योगदान बेहद अहम रहा है। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर खासकर भारत को महिला वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया और फिर खिताब दिलाया। जेमिमा के लिए कठिन समय ब्रिस्बेन हीट के CEO टेरी स्वेनसन ने इसे जेमिमा के लिए कठिन समय बताया। उन्होंने कहा- हालांकि यह हमारे लिए नुकसान है, लेकिन हम पूरी तरह समझते हैं और उनके फैसले का सम्मान करते हैं। क्लब की ओर से हम जेमिमा और स्मृति मंधाना के परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

bhaskar
कमिंस दूसरे टेस्ट से भी बाहर:ऑस्ट्रेलिया ने टीम घोषित की; 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं, ख्वाजा फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे

खेल | कमिंस दूसरे टेस्ट से भी बाहर:ऑस्ट्रेलिया ने टीम घोषित की; 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं, ख्वाजा फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को टीम की घोषणा कर दी। नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी इंजरी से पूरी तरह नहीं उबरे हैं, इसलिए वे पर्थ के बाद ब्रिस्बेन टेस्ट से भी बाहर रहेंगे। हालांकि वे टीम के साथ यात्रा करेंगे। ओपनर उस्मान ख्वाजा को भी स्क्वॉड में रखा गया है, लेकिन उनकी अंतिम उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी। कमिंस ने एससीजी में गेंदबाजी की, लेकिन चयनकर्ताओं ने जोखिम नहीं लिया कमिंस ने शुक्रवार को एससीजी में स्टीव स्मिथ को पिंक बॉल से एक घंटे से ज्यादा गेंदबाजी की। मंगलवार को भी उन्होंने ऐसी ही ट्रेनिंग की थी। उनका रिहैब आगे बढ़ने के बावजूद मेडिकल स्टाफ ने उन्हें दो और सप्ताह का समय दिया है। टीम मैनेजमेंट के मुताबिक कमिंस की वापसी तीसरे टेस्ट (17 दिसंबर, एडिलेड) में संभव है। उनके साथ जोश हेजलवुड भी ट्रेनिंग करते नजर आए। हेजलवुड पहले टेस्ट से बाहर थे, क्योंकि शेफील्ड शील्ड के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। ब्रेंडन डॉगेट टीम में बरकरार, ख्वाजा की स्थिति रविवार को स्पष्ट होगा कमिंस की जगह क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट को दूसरा टेस्ट भी खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने पर्थ में डेब्यू टेस्ट में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए थे। उस्मान ख्वाजा को पर्थ में पीठ में आई ऐंठन के कारण दोनों पारियों में ओपनिंग नहीं करनी पड़ी। टीम रविवार को ब्रिस्बेन में इकट्ठा होगी, जहां ख्वाजा की फिटनेस का आकलन होगा। उनकी जगह पहले टेस्ट में ट्रैविस हेड ने ओपनिंग की थी और एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में दो दिनों में जीत दर्ज कर चुकी है पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था। 205 रन का लक्ष्य उन्होंने सिर्फ 28.2 ओवर में हासिल कर लिया। यह टेस्ट दो दिन में पूरा हो गया था और 1888 के बाद सबसे छोटा एशेज टेस्ट बना। ICC ने पर्थ की पिच को ‘वेरी गुड’ रेटिंग दी। मैच रेफरी रंजन मदुगल्ले ने रिपोर्ट में कहा कि पिच पर गेंद बैट तक अच्छी तरह पहुंच रही थी और बल्लेबाज व गेंदबाज दोनों के लिए संतुलन था। ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड – दूसरा टेस्ट (ब्रिस्बेन) स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जैक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर। _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... ₹22.65 करोड़ में बिकीं भारत की वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर्स: WPL में दीप्ति ₹3.20 करोड़, चरणी ₹1.30 करोड़ में बिकीं; मंधाना का रिकॉर्ड नहीं टूटा वर्ल्ड चैंपियन भारत के स्क्वॉड का हिस्सा रहीं 16 में से 15 प्लेयर्स विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का अगला सीजन खेलते नजर आएंगी। 6 खिलाड़ियों को टीमों ने रिटेन किया था, 13 प्लेयर्स आज ऑक्शन में बिक गईं। इनकी कीमत 22.65 करोड़ रुपए रही। वहीं इकलौती उमा छेत्री को खरीदार नहीं मिला। पूरी खबर

bhaskar
क्रिकेटर को 1 करोड़, कबड्डी चैंपियन पर खामोशी:हिमाचल की 5 बेटियों ने वर्ल्ड कप जिताया; उपकप्तान बोली-हमें भी रेणुका की तर्ज पर इनाम मिले

खेल | क्रिकेटर को 1 करोड़, कबड्डी चैंपियन पर खामोशी:हिमाचल की 5 बेटियों ने वर्ल्ड कप जिताया; उपकप्तान बोली-हमें भी रेणुका की तर्ज पर इनाम मिले

भारत को महिला कबड्डी में विश्व विजेता बनाने वाली हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियों को भी क्रिकेटर रेणुका ठाकुर की तर्ज पर एक-एक करोड़ रुपए इनाम की मांग उठने लगी है। अब तक राज्य सरकार और खेल विभाग इसे लेकर खामोश है। इससे देशभर में हिमाचल का नाम रोशन करने वाली हिमाचल की पांचों बेटियां मायूस है। इससे पहले खो-खो की विश्व विजेता कुल्लू की नीता राणा को भी सरकार इनाम देना भूल गई है। वहीं इंडिया की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व विजेता बनने के 48 घंटे के भीतर एक करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की थी। सीएम ने रेणुका ठाकुर को खुद फोन कर बधाई भी दी। मगर कबड्डी में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली एक-दो नहीं, बल्कि पांच-पांच बेटियां को लेकर सब खामोश है। ढाका में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली हिमाचल की 5 बेटियां कप्तान ऋतु नेगी, उप कप्तान पुष्पा राणा, खिलाड़ी साक्षी शर्मा, भावना और चम्पा शामिल है। इनमें ऋतु नेगी रेलवे में नौकरी कर रही है। मगर चार अन्य बेटियां सरकारी नौकरी के इंतजार में है। ऋतु नेगी और पुष्पा राणा ने पूरे टूर्नामेंट में टीम को रणनीतिक रूप से संभाला, जबकि साक्षी, भावना और चम्पा ने रेड और डिफेंस दोनों में कमाल दिखाया। इसकी बदौलत भारत पूरे वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा। 3 बेटियां सिरमौर के शिलाई की रहने वाली रितु नेगी, पुष्पा राणा और साक्षी शर्मा तीनों सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि चंपा ठाकुर (चंबा) और भावना ठाकुर (मंडी) की रहने वाली है। चंपा, भावना और पुष्पा साईं सेंटर धर्मशाला तथा साक्षी शर्मा साईं सेंटर राजपुरा नालागढ़ में ट्रेनिंग ले रही है। हमें भी इनाम और सरकारी नौकरी दी जाए: पुष्पा भारत की कबड्डी टीम की उप कप्तान पुष्पा राणा ने बताया- जो इनाम क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को मिला है, वही इनाम कबड्डी खिलाड़ियों को भी मिलना चाहिए। इससे पहले एशियन चैम्पियनशिप में भारत गोल्ड मैडल जीता था। उसके बाद से वह निरंतर सरकारी नौकरी की मांग करती आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से जल्द इनामी राशि और सरकारी नौकरी घोषणा का आग्रह किया। कबड्डी खिलाडिय़ों को भी रेणुका की तरह इनाम मिले: राज कुमार सरकार की चुपी के बाद हिमाचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार भरांटा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से इन बेटियों को एक-एक करोड़ रुपए इनाम और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा- इन बेटियों ने कड़ी मेहनत की है और पूरी दुनिया में हिमाचल का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ियों को 3-3 करोड़ इनाम मिले: राकेश पठानिया हिमाचल के पूर्व स्पोर्ट्स मिनिस्टर राकेश पठानिया ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने स्पोर्टस पॉलिसी बनाई थी। इसमें वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने पर 3-3 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया गया था। कांग्रेस सरकार ने रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ दिया है, जबकि उसे तीन करोड़ मिलने चाहिए। उन्होंने कहा- प्रदेश सरकार कबड्डी में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली पांचों बेटियों और खो-खो खिलाड़ी को भी तीन-तीन करोड़ का इनाम दें। मंत्री बोले- नियमों के तहत सभी को इनाम मिलेगा हिमाचल के खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने बताया- पॉलिसी में जो भी प्रावधान होगा, कबड्डी विजेता खिलाड़ियों को उस हिसाब से नियमों के तहत इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया- स्पोर्ट्स कोटे से उन्होंने काफी सारे लोगों को नौकरी भी दी है। जिन बेटियों ने कबड्डी में प्रदेश का नाम रोशन किया है, उन्हें भी जल्द पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुल्लू की खो खो खिलाड़ी एवं वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नीता राणा को भी नियमों के तहत सम्मान दिया जाएगा। सरकार की चुपी से खिलाड़ियों के मनोबल को चोट पहुंची: BJP भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा- विश्व मंच पर भारत का झंडा बुलंद करने वाली इन बेटियों के लिए अब तक न तो सम्मान राशि घोषित की गई है और न ही कोई औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सरकार की यह चुप्पी खिलाड़ियों के मनोबल पर चोट पहुंचाती है। बलदेव तोमर ने कहा- प्रदेश सरकार द्वारा क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को दिए गए एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन खेल नीति में समानता आवश्यक है। 'जब रेणुका को एक करोड़ दिया जा सकता है, तो कबड्डी विश्व कप विजेता इन पांच खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलना चाहिए।

bhaskar
रोहतक में नेशनल खिलाड़ी की मौत, जिला खेल अधिकारी सस्पेंड:छाती पर गिरा था बास्केटबॉल पोल; पुराने स्पोर्ट्स इक्विपमेंट हटाने का आदेश

खेल | रोहतक में नेशनल खिलाड़ी की मौत, जिला खेल अधिकारी सस्पेंड:छाती पर गिरा था बास्केटबॉल पोल; पुराने स्पोर्ट्स इक्विपमेंट हटाने का आदेश

हरियाणा के रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट गिरने से हुई नेशनल खिलाड़ी की मौत के बाद जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही लाखनमाजरा खेल नर्सरी को भी सस्पेंड करते हुए जांच और खेल उपकरणों में सुधार के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम के इंचार्ज को कमेटी में शामिल किया गया है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी 28 नवंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक हाई लेवल मीटिंग बुला ली है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों समेत सभी जिला खेल अधिकारियों को भी बुलाया गया है। उधर, हरियाणा खेल विभाग ने राज्यभर के सभी खेल परिसरों में लगे जर्जर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट को तुरंत हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि लाखनमाजरा में बास्केटबॉल कोर्ट पर लंबे समय से एक खेल नर्सरी चल रही है। यह स्टेडियम ग्राम पंचायत के अधीन है। स्टेडियम का रखरखाव 4 साल से अटका हुआ था। जो पोल खिलाड़ी हार्दिक पर गिरा था, वह नीचे से तरह जंग खा चुका था। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला.... 25 नवंबर को प्रैक्टिस करने गया था मृतक की पहचान लाखनमाजरा के रहने वाले हार्दिक (16) के रूप में हुई है। हार्दिक 10वीं कक्षा का छात्र था। छोटा भाई 7वीं में पढ़ता है। पिता संदीप फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में नौकरी करते हैं। 25 नवंबर की सुबह हार्दिक प्रैक्टिस करने के लिए लाखनमाजरा गांव में बनी बास्केटबॉल नर्सरी में गया हुआ था। 750 किलो का था पोल, छाती पर गिरा यहां वह एक्सरसाइज करते हुए दौड़ता हुआ पोल पर लटक गया। तभी पोल उसकी छाती पर आकर गिरा और वह दब गया। बताया गया है कि यह पोल 750 किलो का है। घटना के बाद पास में ही मौजूद दूसरे खिलाड़ी मौके पर पहुंचे और हार्दिक के ऊपर से पोल हटाया। खिलाड़ी हार्दिक को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कई नेशनल इवेंट में मेडल जीत चुका हार्दिक ने कांगड़ा में हुई 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा, उन्होंने हैदराबाद में हुई 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और पुडुचेरी में हुई 39वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। 4 साल पहले स्टेडियम की मेंटेनेंस के लिए 11 लाख मिले 4 साल पहले तत्कालीन राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लाखनमाजरा पंचायत को 11 लाख रुपए दिए थे। इसके बावजूद पंचायती राज विभाग के अफसर स्टेडियम में मेंटेनेंस नहीं करवा पाए। यह काम अब भी टेंडर प्रक्रिया में उलझा है। इस घटना के बाद हरियाणा ओलिंपिक संघ ने फैसला किया है कि राज्य में अगले तीन दिनों तक कोई भी खेल उत्सव या कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सुरजेवाला बोले- हार्दिक की सिस्टम ने हत्या की हार्दिक की मौत के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने X पर पोस्ट कर लिखा- हरियाणा के लाखनमाजरा में नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हार्दिक की मौत एक हादसा नहीं, भाजपा सरकार के सिस्टम द्वारा की गई एक हत्या है। हार्दिक हरियाणा की युवा प्रतिभा भी था, एक बेटा भी और एक होनहार नौजवान भी। क्या भाजपा सरकार मां-बाप को उनका बेटा वापस दे पाएगी? सैलजा बोलीं- जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए वहीं सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बयान जारी कर कहा- खेल परिसर में अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल का भारी पोल गिरने से राष्ट्रीय स्तर के उभरते खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत अत्यंत हृदय विदारक घटना है। हार्दिक जैसे प्रतिभाशाली युवा की असमय मृत्यु पूरे प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। यदि मेंटेनेंस या निगरानी में कहीं भी लापरवाही हुई है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। खेल परिसरों में पुराने उपकरणों को हटाने का आदेश हरियाणा खेल विभाग ने राज्यभर के सभी खेल परिसरों में लगे पुराने इक्विपमेंट को तुरंत हटाने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग के महानिदेशक की तरफ से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी परिसर में ऐसा इक्विपमेंट प्रयोग में नहीं आना चाहिए, जो खिलाड़ियों के लिए खतरा बने। सभी जिला खेल अधिकारियों, मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई, अंबाला, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम रेंज के उपनिदेशकों को तुरंत निरीक्षण कर सभी असुरक्षित इक्विपमेंट हटाने को कहा गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना पर किसी भी घटना की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की ही होगी। मरम्मत और बदलाव के निर्देश इसके अलावा प्रोजेक्ट चीफ इंजीनियर और स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस अथॉरिटी ऑफ हरियाणा को कोऑर्डिनेट कर ऐसे इक्विपमेंट की मरम्मत और बदलाव प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए हैं। खेल विभाग का आदेश... -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत पर जिला खेल अधिकारी ने गलती मानी, बोले- पोल पुराने थे, बदलने का समय भी निकल चुका बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में एक पुराना बास्केटबॉल पोल गिरने से 15 साल के खिलाड़ी अमन की मौत हो गई। यह घटना खेल विभाग की लापरवाही की वजह से हुई। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने माना है कि स्टेडियम में लगे बास्केटबॉल पोल बहुत पुराने थे और उन्हें बदल देना चाहिए था। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
साउथ अफ्रीकी कोच बोले- चाहता था भारत घुटनों पर रेंगे:गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन दिया बयान, भारत पर क्लीन स्वीप के करीब टीम

खेल | साउथ अफ्रीकी कोच बोले- चाहता था भारत घुटनों पर रेंगे:गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन दिया बयान, भारत पर क्लीन स्वीप के करीब टीम

मैं चाहता था कि हमारे लड़के भारत को घुटनों पर रेंगने को मजबूर कर दें यह बयान भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत के करीब पहुंच चुकी साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के कोच शुकरी कोनराड ने दिया है। कोलकाता में पहला टेस्ट जीतने के बाद अफ्रीकी टीम गुवाहाटी में ऐतिहासिक कामयाबी से 8 विकेट दूर है। साउथ अफ्रीका ने भारत को 549 रन का टारगेट दिया है। चौथे दिन की समाप्ति तक मैच की आखिरी पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के विकेट गंवा दिए हैं। रन महज 27 बने हैं। बुधवार को मैच का अंतिम दिन है और यहां से भारत की जीत लगभग असंभव है। साउथ अफ्रीका 25 साल के बाद भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीतने वाला है। इससे पहले साल 2000 में उसने भारत में दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मुहावरा दोहराया पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में अफ्रीकी कोच ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टोनी ग्रेग के एक मुहावरे को दोहराते हुए कहा- टोनी ग्रेग ने 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले कहा था कि अगर वेस्टइंडीज यह सीरीज जीत जाता है तो वे घुटने के बल चलेंगे। ग्रेग आश्वस्त थे कि इंग्लैंड ही सीरीज जीतेगी। लेकिन, तब वेस्टइंडीज ने सबको चौंकाते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। इसके बाद ग्रेग फील्ड पर घुटनों के बल चले भी थे। शाम के समय नई बॉल का फायदा उठाना चाहते थे कॉनराड बोले, हम चाहते थे कि हमें शाम के समय नई गेंद मिले, क्योंकि उस वक्त विकेट पर छाया पड़ती है और तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसलिए जल्दी डिक्लेयर नहीं करना था। साथ ही हम चाहते थे कि भारतीय फील्डर मैदान पर ज्यादा समय बिताएं, उन्हें थकाएं, ताकि आखिरी दिन उन्हें टिकना मुश्किल हो जाए। पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी है कॉनराड ने माना कि पिच अब भी बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है और उन्होंने उम्मीद की थी कि यह ज्यादा टूटेगी। उन्होंने कहा कि अगर वे पहले डिक्लेयर करते और भारत बच जाता तो कोई फायदा नहीं था। हम मानते हैं कि 2-0 की जीत 1-0 से कहीं बेहतर है, इसलिए हम पूरी ताकत से जीत के लिए उतरेंगे। उन्होंने पिच में मौजूद अच्छी बाउंस और लगातार टर्न का भी जिक्र किया और भरोसा जताया कि मार्को यानसन और स्पिनर्स आखिरी दिन काम कर सकते हैं। यानसन ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर भारत को बड़ा झटका दिया था। साउथ अफ्रीका के पास टॉप स्पिनर्स साउथ अफ्रीका की स्पिन गेंदबाजी हाल ही में काफी मजबूत हुई है। पाकिस्तान दौरे पर सेनुरन मुथुसामी प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। वहीं भारत के खिलाफ चल रही सीरीज में साइमन हार्मर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। टीम दो टेस्ट में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी, जो उनके अप्रोच में बड़ा बदलाव दिखाता है। इस पर कॉनराड ने कहा, पहली बार हमने अपनी रणनीति में स्पिन गेंदबाजों को इतना महत्व दिया है। हमारे पास क्वालिटी स्पिनर्स हैं। इसका फायदा सिर्फ हमें ही नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के युवा स्पिनर्स को भी मिलेगा। अब उन्हें भी उम्मीद होगी कि वे भविष्य में प्रोटियाज़ टीम का हिस्सा बन सकते हैं। प्रोटियाज की मैच में मजबूत पकड़ साउथ अफ्रीका ने भारत को लगातार दबाव में रखा है। गुवाहाटी टेस्ट में उन्होंने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की, 489 रन बनाए और फिर भारत को 201 पर ऑलआउट कर दिया। फॉलो-ऑन देने के बजाय उन्होंने फिर बैटिंग करना चुना और भारत को कुल 229.4 ओवर तक मैदान पर रोके रखा। चौथे दिन भारत दूसरी पारी में 27/2 पर था और जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। आखिरी दिन 90 ओवर का खेल तय है, हालांकि पिछले दिनों की तरह रोशनी की समस्या आ सकती है।

bhaskar
लखनऊ में के श्रीकांत की धमाकेदार जीत:सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रियांशु-उन्नति अंतिम 8 में, मनराज-तनवी ने उलटफेर किया

खेल | लखनऊ में के श्रीकांत की धमाकेदार जीत:सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रियांशु-उन्नति अंतिम 8 में, मनराज-तनवी ने उलटफेर किया

लखनऊ में भारतीय शटलर के श्रीकांत ने एकतरफा जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को पुरुष सिंगल में तीसरी वरीय भारत के एचएस प्रणय को मनराज सिंह ने और महिला एकल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को तन्वी शर्मा ने हराकर बड़ा उलटफेर किया। महिला सिंगल में शीर्ष वरीय उन्नति हुड्डा, पुरुष एकल में पिछले साल के सेमीफाइनलिस्ट प्रियांशु राजावत और महिला डबल्स में पिछली विजेता शीर्ष वरीय भारत की त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी भी अंतिम आठ में पहुंच गए हैं। किदांबी और प्रियांशु में होगी भिड़ंत योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में पुरुष सिंगल के प्री क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय भारत के के श्रीकांत ने हमवतन सनीथ दयानंद को एकतरफा 21-6, 21-16 से हराया। 2016 के मोदी बैडमिंटन चैंपियन और मलेशियाई मास्टर्स के उपविजेता श्रीकांत ने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अटैकिंग गेम खेली। नेट पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की। किदांबी की अब क्वार्टर फाइनल में प्रियांशु राजावत से भिड़ंत होगी। राजावत ने बीएम राहुल भारद्वाज को 21-16, 10-21, 21-12 से हराया। तन्वी ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया महिला सिंगल में 2023 की चैंपियन दूसरी वरीय जापान की नोजोमी ओकुहारा को भी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप-2025 और यूएसओपन की उपविजेता रही भारत की तन्वी शर्मा ने तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में 13-21, 21-16, 21-19 से जीता। पूर्वं वर्ल्ड चैंपियन व 2016 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता नोजोमी ने पहला गेम अपने नाम किया जीता, लेकिन फिर लय कायम नहीं रख सकीं। वहीं, तन्वी ने तेजतर्रार सर्विस और प्रतिद्वंद्वी की गलतियों की बदौलत जीत दर्ज की। मनराज ने बड़ा उलटफेर किया पुरुष सिंगल में भारत के उभरते हुए शटलर मनराज सिंह ने तीसरी वरीय एचएस प्रणय को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी। युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज के विजेता व अपनी तीसरी सुपर सीरीज खेल रहे मनराज के सामने अनुभवी प्रणय की एक नहीं चली और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सके। महिला एकल में शीर्ष वरीय भारत की उन्नति हुड्डा ने भारत की तस्नीम मीर को आसानी से 21-15, 21-10 से हराया। महिला डबल्स में त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद जीते महिला डबल्स में पिछली विजेता शीर्ष वरीय भारत की त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी भी अंतिम आठ में पहुंच गए, उन्होंने हमवतन जेनिथ अबेगिल व लिखिता श्रीवास्तव को 21-17, 21-12 से हराया। चैंपियनशिप में गुरुवार का दिन कई उलटफेरों के नाम रहा। पुरुष एकल में हांगकांग के जेसन गुनावान ने चौथी वरीय भारत के किरन जार्ज को 21-19, 21-16 से हराया। वहीं, मिश्रित युगल में भारत के हरिहरन अम्साकरुनन व त्रिशा जॉली, भारत के नितिन एचवी व श्रीनिधि नारायणन, महिला एकल में भारत की इशारानी बरुआ ने उलटफेर भरी जीत दर्ज की। यूपी की श्रुति मिश्रा की जोड़ी अंतिम आठ महिला एकल में हांगकांग की लो सिन यान हैप्पी ने आठवीं वरीय भारत की अनुपमा उपाध्याय को 21-13, 12-21, 21-13 से, सातवीं वरीय भारत की रक्षिता संतोष रामराज ने भारत की देविका सिहाग को 16-21, 21-19, 21-17 से हराया। महिला डबल्स में यूपी की श्रुति मिश्रा अपनी जोड़ीदार प्रिया कोंज़ेंगबम के साथ अंतिम आठ में पहुंच गई। इस भारतीय जोड़ी ने चौथी वरीय यूक्रेन की पोलिना बुह्रोवा और येव्हेनिया कांतमिर के खिलाफ 21-17, 24-22 से संघर्ष भरी जीत दर्ज की। वहीं मानसी सिंह को महिला एकल में हार का सामना करना पड़ा जिन्हें चौथी वरीय तुर्किये की नेस्लिहान अरीन ने 21-13, 21-12 से हराया।

bhaskar
पाकिस्तान से भी कमजोर हुई टीम इंडिया:93 साल में पहली बार 400 रन की हार, घर में एक साल में दूसरी बार क्लीन स्वीप

खेल | पाकिस्तान से भी कमजोर हुई टीम इंडिया:93 साल में पहली बार 400 रन की हार, घर में एक साल में दूसरी बार क्लीन स्वीप

साउथ अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया कर दिया है। गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन 549 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने मैच 408 रन से जीत लिया। भारत 93 साल के अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार 400 रनों से ज्यादा के अंतर से हारा है। यह पिछले एक साल में भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर 7 टेस्ट में पांचवीं हार है। इस दौरान दो बार भारत को घर में क्लीन स्वीप होना पड़ा है। अक्टूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। एक साल पहले तक घर में अपराजेय माने जाने वाली भारतीय टीम इस समय घरेलू मैदानों पर दुनिया की सबसे कमजोर टीमों में शामिल हो गई है। पिछले 13 महीनों में पाकिस्तान ने भी भारत से बेहतर खेल दिखलाया है। इस टाइम पीरियड में घर में भारत से ज्यादा मैच सिर्फ जिम्बाब्वे की टीम ही हारी है। स्टोरी में जानिए अक्टूबर 2024 से अब तक घर में कौन सी टीम कैसा खेली है और भारत के कमजोर प्रदर्शन के पीछे वजहें क्या हैं… सिर्फ वेस्टइंडीज को हरा सके अक्टूबर 2024 से अब तक भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर तीन सीरीज खेली है। न्यूजीलैंड ने 3-0 से और साउथ अफ्रीका ने 2-0 से हराया। इन दोनों सीरीज के बीच भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच जीते। यानी 7 में से 5 घरेलू टेस्ट में भारत को हार झेलनी पड़ी। भारत से बेहतर रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन पाकिस्तान की टीम हर फॉर्मेट में टीम इंडिया से कमजोर मानी जाती है, लेकिन पिछले 13 महीनों में पाकिस्तान ने भी अपने घरेलू मैदानों पर भारत से बेहतर खेल दिखाया है। पाकिस्तान ने इस पीरियड में अपने घर में 7 टेस्ट मैच खेले। इसमें से 4 में उसे जीत मिली और 3 में ही हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान ने इसी साउथ अफ्रीका से सीरीज ड्रॉ कराया जिस साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत का क्लीन स्वीप किया है, उसी के खिलाफ पाकिस्तान ने पिछले ही महीने अपने घर में सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराया था। पाकिस्तान ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीता था। वहीं, दूसरा टेस्ट साउथ अफ्रीका जीता था। दरअसल, दोनों ही टेस्ट में बराबरी का मुकाबला हुआ, लेकिन भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों मैच एकतरफा अंदाज में हारी। घर में भारत के कमजोर प्रदर्शन की 3 वजहें.. 1. गौतम गंभीर का अंदाज रास नहीं आ रहा गौतम गंभीर ने जब से कोचिंग संभाली है, टीम टेस्ट में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है। घरेलू मैदानों पर टीम का प्रदर्शन और भी लचर हो गया। गंभीर स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की जगह ऑलराउंडर्स को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं और ये ऑलराउंडर बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फेल हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट में भारतीय टीम में सिर्फ तीन स्पेशलिस्ट बल्लेबाज उतरे थे। 2. युवाओं का निराशाजनक प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों का कमजोर प्रदर्शन भी भारतीय टीम की खराब हालत की जिम्मेदार हैं। पिछले एक साल में यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे कई खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर टीम को संभालने जैसा खेल नहीं दिखाया। कोलकाता टेस्ट से बात करें तो यशस्वी पिछली 4 पारियों में से 3 में 20 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सके हैं। जबकि साई सुदर्शन 2 पारियों में 15 और 14 रन ही बना सके। ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्‌डी भी खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 3. न पेस खेल पा रहे न स्पिन भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या ये है कि भारतीय बल्लेबाज न पेसर्स को खेल पा रहे हैं, न ही स्पिनर्स को। साउथ अफ्रीका सीरीज के खिलाफ भारत ने दोनों टेस्ट मिलाकर 38 विकेट गंवाए, जिनमें 13 पेसर्स ने और 25 स्पिनर्स ने लिए। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की ऐंठन के कारण दोनों पारियों में नहीं खेल पाए और इससे बैटिंग लाइनअप और कमजोर दिखी। पिछले एक साल के आंकड़े भी तस्वीर और साफ कर देते हैं। 16 अक्टूबर 2024 से अब तक टीम इंडिया ने घरेलू मैचों में कुल 280 विकेट गंवाए हैं। इनमें से 182 पेसर्स को और 97 स्पिनर्स को मिले हैं। सिर्फ घरेलू पिचों पर गिरने वाले 107 विकेटों में पेसर्स के खिलाफ 34 और स्पिनर्स के खिलाफ 73 बल्लेबाज आउट हुए हैं।

bhaskar
श्रीलंका की टी-20 ट्राई सीरीज में पहली जीत:जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया; पाथुम निसांका का विनिंग सिक्स, शतक लगाने से चूके

खेल | श्रीलंका की टी-20 ट्राई सीरीज में पहली जीत:जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया; पाथुम निसांका का विनिंग सिक्स, शतक लगाने से चूके

श्रीलंका ने टी-20 ट्राई सीरीज में पहली जीत दर्ज कर ली। टीम ने बुधवार को जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। रावलपिंडी में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 146 रन बनाए। श्रीलंका ने 16.2 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। पाथुम निसांका ने 98 रन बनाए। उन्होंने ही विनिंग सिक्स भी लगाया। जिम्बाब्वे से एक भी फिफ्टी नहीं आई रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 17 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। मरुमानी 4 और डायन मायर्स 6 रन बनाकर आउट हुए। ब्रायन बेनेट ने 34 रन बनाकर टीम को फिफ्टी के पार पहुंचाया। विकेटकीपर ब्रेंडन टैलर 14 ही रन बनाकर आउट हो गए। सिंकदर रजा ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया कप्तान सिकंदर रजा ने फिर रायन बर्ल के साथ मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। रजा और बर्ल दोनों ने 37-37 रन बनाए। ताशिंगा मुसेकिवा 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे। टीम ने 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए। श्रीलंका के लिए वनिंदू हसरंगा ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए। महीश तीक्षणा ने भी 23 ही रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान दासुन शनाका को 1 विकेट मिला। दुष्मंथा चमीरा और ईशान मलिंगा कोई विकेट नहीं ले सके। निसांका ने 17वें ओवर में जीत दिलाई 147 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पाथुम निसांका ने मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि, उनके सामने कमिल मिशारा 12 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने निसांका का साथ दिया। निसांका ने 58 गेंद पर 98 रन बनाए और टीम को 16.2 ओवर में जीत दिला दी। मेंडिस 25 रन बनाकर नॉटआउट रहे। जिम्बाब्वे के लिए इकलौता विकेट ब्रैड एवंस ने लिया। रिचर्ड नगारवा, तिनोतेंदा मपोसा, कप्तान सिकंदर रजा और वेलिंगटन मसाकाद्जा कोई विकेट नहीं ले सके। श्रीलंका की पहली जीत टी-20 ट्राई सीरीज में श्रीलंका को पहली जीत मिली। टीम पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक मैच हार चुकी है। अब श्रीलंका आखिरी मैच में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच सकती है। अगर श्रीलंका हारी तो जिम्बाब्वे फाइनल में पहुंच जाएगी। 29 नवंबर को खिताबी मुकाबला होगा।

bhaskar
टीम इंडिया की वनडे सीरीज की तैयारी शुरू:रांची में विराट और रोहित ने नेट्स पर बैटिंग की; पहला मैच 30 नवंबर को

खेल | टीम इंडिया की वनडे सीरीज की तैयारी शुरू:रांची में विराट और रोहित ने नेट्स पर बैटिंग की; पहला मैच 30 नवंबर को

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को टीम इंडिया ने रांची में प्रैक्टिस की। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नेट्स पर बल्लेबाजी करते नजर आए। उनके अलावा तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड भी नेट्स में पसीना बहाया। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार फरवरी में घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज खेली थी। फिर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 से रिटायर हो चुके हैं। राहुल कप्तानी करेंगे, इंडर्ज गिल बाहर वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर केएल राहुल संभालेंगे। रेगुलर कप्तान शुभमन गिल इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हैं। राहुल तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2023 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टीम की वनडे में कप्तानी की थी, जिसमें भारत को 8 विकेट से हार मिली थी। उन्होंने 12 वनडे में टीम की कप्तानी की है। 8 में भारत को जीत और 4 में हार मिली। वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... साउथ अफ्रीका से हार के बाद पंत ने माफी मांगी:लिखा- उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, हमें खेद है गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय स्टैंड-इन कैप्टन ऋषभ पंत ने फैंस से माफी मांगी है। 28 साल के भारतीय विकेटकीपर पंत ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और माफी मांगी। पंत ने लिखा- 'इस बात से परहेज करने का कोई मतलब नहीं है कि पिछले 2 हफ्तों में हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, इसके लिए हमें खेद है।' पूरी खबर...

bhaskar
वर्ल्ड चैंपियन भारतीय प्लेयर्स की कीमत ₹22.65 करोड़:WPL ऑक्शन में मंधाना का रिकॉर्ड नहीं टूटा; दीप्ति ₹3.20 करोड़, चरणी ₹1.30 करोड़ में बिकीं

खेल | वर्ल्ड चैंपियन भारतीय प्लेयर्स की कीमत ₹22.65 करोड़:WPL ऑक्शन में मंधाना का रिकॉर्ड नहीं टूटा; दीप्ति ₹3.20 करोड़, चरणी ₹1.30 करोड़ में बिकीं

वर्ल्ड चैंपियन भारत के स्क्वॉड का हिस्सा रहीं 16 में से 15 प्लेयर्स विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का अगला सीजन खेलते नजर आएंगी। 6 खिलाड़ियों को टीमों ने रिटेन किया था, 13 प्लेयर्स आज ऑक्शन में बिक गईं। इनकी कीमत 22.65 करोड़ रुपए रही। वहीं इकलौती उमा छेत्री को खरीदार नहीं मिला। WPL ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ। दीप्ति शर्मा 3.20 करोड़ और श्री चरणी 1.30 करोड़ रुपए में बिकीं। WPL इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधाना से ज्यादा बोली अब भी किसी प्लेयर पर नहीं लगी। वे 3.40 करोड़ रुपए में पहले सीजन के समय बिकी थीं, वहीं इस बार 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन हुईं। वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर्स की कीमत और उनकी परफॉर्मेंस... 1. दीप्ति शर्मा यूपी ने 3.20 करोड़ में खरीदा वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने फिर अपनी टीम में शामिल कर लिया। दीप्ति 3.20 करोड़ रुपए में यूपी का हिस्सा बनीं। दीप्ति ने ICC टूर्नामेंट के 9 मैचों में 22 विकेट लेने के साथ 215 रन भी बनाए थे। वे टूर्नामेंट की टॉप विकेट टेकर रहीं और ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं। 2. रेणुका सिंह गुजरात ने 60 लाख में खरीदा वर्ल्ड कप में भारत के लिए बॉलिंग की शुरुआत करने वालीं रेणुका सिंह को गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वे पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थीं, लेकिन मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात ने 60 लाख रुपए में खरीद लिया। ICC टूर्नामेंट के 6 मैचों में रेणुका 3 विकेट ही निकाल सकी थीं, लेकिन टी-20 में वे अपनी स्विंग से बैटर्स को खराब शॉट खेलने के लिए मजबूत कर देती हैं। 3. क्रांति गौड़ यूपी ने 50 लाख में खरीदा रेणुका सिंह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ 50 लाख रुपए में बिक गईं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने फिर अपना हिस्सा बनाया। ICC टूर्नामेंट के 8 मुकाबलों में उन्होंने 5.73 की इकोनॉमी से रन खर्च कर 9 विकेट लिए थे। वे WPL में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद ही टीम इंडिया में जगह बना सकी थीं। 4. राधा यादव बेंगलुरु ने 65 लाख में खरीदा लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर राधा यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 65 लाख रुपए में खरीदा। वे पिछले 3 सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रही थीं। ICC टूर्नामेंट के 3 मुकाबलों में राधा ने 4 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई थी। राधा विमेंस क्रिकेट की टॉप फील्डर भी हैं। 5. श्री चरणी दिल्ली ने 1.30 करोड़ में खरीदा वर्ल्ड कप में भारत की सेकेंड टॉप विकेट टेकर लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपए में फिर से दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। ICC टूर्नामेंट में चरणी ने अपनी स्पिन से विदेशी बैटर्स को बहुत परेशान किया था। उनके नाम 9 मुकाबलों में 14 विकेट रहे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेने का कारनामा शामिल रहा। 6. अरुंधति रेड्डी RCB ने 75 लाख में खरीदा वर्ल्ड कप विनर अरुंधति रेड्डी को 75 लाख रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया। रेड्डी को ICC टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने सब्स्टिट्यूट फील्डर बनकर कुछ अहम कैच जरूर पकड़े। अरुंधति मीडियम पेस बॉलिंग करने के साथ लोअर ऑर्डर में जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर लेती हैं। 7. प्रतिका रावल 50 लाख में यूपी ने खरीदा वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने वालीं प्रतिका रावल तीसरे राउंड में बिकीं। उनका नाम 12वें सेट की बैटर्स में था, एक्सलरेटेड राउंड में उनका नाम आया, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। फिर आखिरी राउंड में उन्हें 50 लाख रुपए में यूपी ने खरीद लिया। वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज तक उन्होंने 7 मैच खेले और 51 से ज्यादा की औसत से 308 रन बनाए। प्रतिका 2026 में WPL डेब्यू करेंगी। 8. हरलीन देओल यूपी ने 50 लाख रुपए में खरीदा मिडिल ऑर्डर बैटर हरलीन देओल 50 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा बनीं। वर्ल्ड कप के 7 मैचों में उन्होंने 33.80 की औसत से 169 रन बनाए थे। हालांकि खराब स्ट्राइक रेट के कारण वे नॉकआउट मुकाबलों से बाहर हो गईं। वे WPL में गुजरात से खेल चुकी हैं, लेकिन अब यूपी से खेलते नजर आएंगी। 9. स्नेह राणा दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा ऑफ स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा को 50 लाख रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वर्ल्ड कप के 6 मैचों में स्नेह ने 99 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी लिए। ग्रुप स्टेज में उनकी बॉलिंग ने ही भारत को टूर्नामेंट में बनाए रखा, लेकिन आखिरी मुकाबलों में राधा यादव ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। स्नेह RCB और गुजरात से WPL खेल चुकी हैं, अब वे तीसरी टीम से खेलते नजर आएंगी। 10. उमा छेत्री नहीं मिला खरीदार विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री को WPL ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। वर्ल्ड कप में वे एक ही मैच खेल सकीं, लेकिन उनकी बैटिंग नहीं आई। वे भारत के लिए 7 टी-20 में 37 रन बना चुकी हैं। WPL में यूपी से खेलते हुए उनके नाम 80 रन हैं। 11. स्मृति मंधाना 3.50 करोड़ में रिटेन भारत की उप कप्तान और ICC टूर्नामेंट में भारत की टॉप रन स्कोरर स्मृति मंधाना ऑक्शन में उतरी ही नहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया था। वे पहले ऑक्शन में 3.40 करोड़ रुपए में बिकी थीं। उनसे ज्यादा बोली अब भी किसी प्लेयर पर नहीं लगी। वर्ल्ड कप के 9 मैचों में मंधाना ने 434 रन बनाए थे। 12. हरमनप्रीत कौर 2.50 करोड़ में रिटेन भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने रिटेन कर लिया था। वे 2.50 करोड़ रुपए में 2 बार की चैंपियन MI का हिस्सा रहीं। हरमन की कप्तानी में ही भारत ने ICC टूर्नामेंट जीता। हरमन ने टूर्नामेंट के 9 मैचों में 32.50 की औसत से 260 रन बनाए थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की अहम पारी भी शामिल रही। 13. जेमिमा रोड्रिग्ज 2.20 करोड़ में रिटेन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक लगाकर भारत को जिताने वालीं जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन कर लिया। उनकी कीमत 2.20 करोड़ रुपए है। उन्होंने शुरुआती तीनों सीजन भी दिल्ली से ही खेले थे। ICC टूर्नामेंट के 8 मैचों में उनके नाम 292 रन रहे, इनमें एक शतक और एक फिफ्टी शामिल रही। 14. शेफाली वर्मा 2.20 करोड़ में रिटेन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह टीम का हिस्सा रहीं शेफाली वर्मा को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपए में रिटेन किया। शेफाली पहले ICC टूर्नामेंट के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थीं। प्रतिका की इंजरी ने उन्हें टूर्नामेंट खेलने का मौका दिया। शेफाली सेमीफाइनल में तो कुछ खास नहीं कर सकीं, लेकिन फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 रन बना दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने गेंदबाजी से 2 विकेट भी लिए। वे लगातार चौथा सीजन दिल्ली से खेलेंगी। 15. ऋचा घोष 2.75 करोड़ में रिटेन विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया। वर्ल्ड कप के 8 मैचों में उन्होंने 133.52 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए थे। इनमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 94 रन की अहम पारी भी शामिल रही। ऋचा ने टूर्नामेंट में 23 चौके और 12 छक्के लगाए थे। 16. अमनजोत कौर 1 करोड़ में रिटेन ऑलराउंडर अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपए में रिटेन किया। अमनजोत ने ही वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विनिंग बाउंड्री लगाई थी। टूर्नामेंट के 7 मैचों में उनके नाम 146 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी रहे। वे फिनिशर पोजिशन पर बैटिंग करने के साथ नई गेंद से बॉलिंग भी कर लेती हैं। मेंस प्लेयर्स से अब भी बहुत पीछे WPL में बिकने वाली भारतीय प्लेयर्स की कीमत वैसे तो 22.65 करोड़ रुपए रहीं, लेकिन मेंस प्लेयर्स के मुकाबले उनकी वैल्यू अब भी बहुत कम है। IPL के सबसे महंगे भारतीय ऋषभ पंत की अकेले की कीमत इनसे ज्यादा है। वे पिछले ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में बिके थे। यानी वर्ल्ड चैंपियन 15 प्लेयर्स मिलाकर जितना नहीं कमा रहीं, अकेले पंत उनसे 4.35 करोड़ रुपए ज्यादा कमा ले रहे हैं। WPL में 5 टीमें खेलती हैं और एक टीम के पास 15 करोड़ रुपए का पर्स ही रहता है। 5 टीमों के पास कुल 75 करोड़ रुपए का पर्स। दूसरी ओर IPL में एक टीम का पर्स ही 120 करोड़ रुपए रहता है। यानी टीमें चाहकर भी महिला प्लेयर्स को मेंस के बराबर सैलरी नहीं दे सकतीं। 9 जनवरी से शुरू होगा चौथा सीजन WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। नवी मुंबई और वडोदरा के 2 वेन्यू पर ही पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा। WPL 2023 में शुरू हुआ था। मुंबई इंडियंस ने 2 बार टाइटल जीता, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2024 में चैंपियन बनी। दिल्ली कैपिटल्स तीनों ही बार रनर-अप रही। भारत ने पहली बार जीता था वनडे वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने 2 नवंबर को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम ने नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका को फाइनल हराया था। यह विमेंस टीम का टी-20 और वनडे फॉर्मेट में पहला ICC टाइटल रहा। टीम 2005 और 2017 में वनडे का फाइनल गंवा चुकी थी। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... WPL मेगा ऑक्शन में दीप्ति सबसे महंगी WPL मेगा ऑक्शन में भारत की दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी, उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। यूपी ने शिखा पांडे को भी 2.40 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
पलाश-स्मृति वेडिंग- मिस्ट्री गर्ल की एंट्री:मैरी डि'कोस्टा और पलाश की चैट सामने आई; बाद में लिखा- मैं कभी उससे नहीं मिली

खेल | पलाश-स्मृति वेडिंग- मिस्ट्री गर्ल की एंट्री:मैरी डि'कोस्टा और पलाश की चैट सामने आई; बाद में लिखा- मैं कभी उससे नहीं मिली

भारतीय महिला क्रिकेटर टीम की मेंबर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी पोस्टपोन होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच मैरी डि'कोस्टा नाम की युवती के साथ पलाश का एक चैट सामने आया है। बाद में मैरी डि'कोस्टा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दी और अकाउंट को प्राइवेट कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए यह भी लिखा था कि मैं कभी उससे नहीं मिली। स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन होने के बाद मंगलवार को दिनभर पलाश पर स्मृति को धोखा देने जैसी बातें चर्चा में रहीं। कथित चैट को लेकर कहा जा रहा है कि पलाश और एक कोरियोग्राफर के बीच बातचीत हुई। हालांकि इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दोनों परिवारों की तरफ से भी इस चैट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिस युवती के साथ पलाश की चैट सामने आने का दावा किया जा रहा है, उसने अपने अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट करने से पहले लिखा था कि पॉइंट ये है कि मैं कभी उससे नहीं मिली। 23 नवंबर को होनी थी पलाश-स्मृति की शादी स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को सांगली में होनी थी। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी सभी रस्में पहले ही हो चुकी थीं। परिवार और करीबियों के बीच खुशी का माहौल था। शादी से कुछ घंटे पहले ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नाश्ता करते समय उन्हें गंभीर असहजता महसूस हुई और बाद में हार्ट-अटैक जैसे लक्षण सामने आए। ट्रीटमेंट के बाद हॉस्पिटल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है की उनकी एंजियोग्राफी हुई है, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज की जानकारी सामने नहीं आई है। पलाश की मां बोलीं- दोनों परिवार स्ट्रेस में हैं पलाश की मां अमिता मुछाल ने कहा- पलाश ने जैसे ही सुना कि स्मृति के पिता को हार्टअटैक आया है, वह रोने लगा। हम उन्हें यलो फीवर (पीलिया) की वजह से बाहर नहीं जाने दे रहे थे, लेकिन पलाश उनसे जाकर मिलना चाहता था। पलाश श्रीनिवास जी की बहुत इज्जत करता है। यह खबर उसके लिए बहुत बड़ा झटका थी। तब पलाश ने सबसे पहले कहा कि पहले उनकी तबीयत ठीक होने दो, फिर हम शादी करेंगे। स्मृति के पिता के हॉस्पिटल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों में खबर आई कि पलाश को भी बेचैनी की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शादी से पहले दो बड़ी दिक्कतों ने दोनों परिवारों पर स्ट्रेस में डाल दिया है और अब सबका ध्यान श्रीनिवास मंधाना की हेल्थ को बेहतर बनाने पर है। डॉक्टर बोले- श्रीनिवास को ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नमन शाह ने स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सुबह 11.30 बजे श्रीनिवास मंधाना को बाईं ओर सीने में तेज दर्द महसूस होने के बाद हार्टअटैक के लक्षण दिखने लगे। उन्हें तुरंत सांगली के सर्वहित अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया। उनके कार्डियक एंजाइम में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, इसलिए उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी है। हमारे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रोहन थानेदार ने भी उनकी जांच की है। इको कार्डियोग्राम में कोई नई सीरियस बात नहीं मिली। डॉ. शाह ने कहा, “उन्हें लगातार ECG मॉनिटरिंग की जरूरत है और जरूरत पड़ने पर एंजियोग्राफी भी करवानी पड़ सकती है। उनका ब्लड प्रेशर अभी थोड़ा बढ़ा हुआ है, इसलिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है। यह शायद फिजिकल या मेंटल स्ट्रेस की वजह से है। शादी की तैयारियों, भीड़ और सीजन के बहुत ज्यादा स्ट्रेस ने भी इस पर असर डाला होगा। स्मृति-पलाश की शादी की डेट पर कोई अपडेट नहीं पिता की तबीयत खराब और शादी टालने के फैसले के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी प्री-वेडिंग तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं। टीम इंडिया की साथी खिलाड़ियों जैसे जेमिमा ने भी अलग-अलग प्री-वेडिंग सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिए हैं, जिसके बाद अलग-अलग बातें की जा रही हैं। हालांकि, परिवार ने अभी तक शादी की नई तारीख का ऐलान नहीं किया है, जिससे फैंस में कंफ्यूजन बनी हुई है और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गई हैं। जानिए कौन हैं मैरी डि'कोस्टा, जिनसे विवाद जुड़ रहा स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। इनमें एक दावा यह भी था कि शादी में आई कोरियोग्राफर के साथ किसी तरह के विवाद के कारण सारी घटना हुई हैं। हालांकि दैनिक भास्कर इन दावों की पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन इन दावों का केंद्र बनीं कोरियोग्राफर मैरी डि'कोस्टा कौन है? ये जानकारी लेने की कोशिश की गई है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, मैरी के बारे में पब्लिक डोमेन में बहुत ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। केवल इतना पता लगा है कि वह कोरियोग्राफर हैं, जो शादी समारोह से जुड़े डांस आइटम्स की निगरानी कर रही थीं। उनके और पलाश के बीच 'फ्लर्टिंग' वाली वॉट्सऐप चैट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। ये खबर भी पढ़िए... 1. स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण अब यह समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है। पढ़ें पूरी खबर... 2. पलाश-स्मृति की शादी 23 नवंबर को:महाराष्ट्र के सांगली में विवाह सूत्र में बंधेंगे संगीतकार और फिल्म निर्देशक पलाश मुछाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना के साथ इसी महीने विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों में इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है। तैयारियां भी जोरों पर हैं। पढ़ें पूरी खबर...

bhaskar
सिराज की फ्लाइट 4 घंटे लेट, एयरलाइन पर भड़के:गुवाहाटी एयरपोर्ट पर फंसे बोले-अब तक का सबसे खराब अनुभव

खेल | सिराज की फ्लाइट 4 घंटे लेट, एयरलाइन पर भड़के:गुवाहाटी एयरपोर्ट पर फंसे बोले-अब तक का सबसे खराब अनुभव

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बुधवार रात एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में चार घंटे की देरी के कारण गुवाहाटी में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला गया था। मैच समाप्त होने के बाद सिराज को बुधवार शाम 7:25 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के उड़ान कई घंटे तक लेट होती रही। सिराज और अन्य यात्रियों ने बार-बार जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन एयरलाइन की तरफ से कोई ठोस अपडेट नहीं दिया गया। सिराज ने इसे बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि फ्लाइट 4 घंटे लेट होने के बावजूद कोई सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे यात्री फंसे रह गए। उन्होंने इसे अब तक का अपना 'सबसे खराब अनुभव'बताया और कहा कि अगर एयरलाइन ऐसी ही सेवा देती रही तो वे किसी को भी इसे चुनने की सलाह नहीं देंगे। सिराज की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि उड़ान को अन्य परिचालन कारणों की वजह से रद्द करना पड़ा। भारत को दूसरे टेस्ट में 408 रनों से हार भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 408 रनों से हार मिली, जिसके साथ दो मैचों की यह सीरीज 0-2 से खत्म हो गई। यह भारत की घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी क्लीन स्वीप हार है। इससे पहले पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया था। सिराज का प्रदर्शन दो मैचों की इस सीरीज में मोहम्मद सिराज ने कुल 6 विकेट लिए। उन्होंने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में 4 विकेट और गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे। दूसरी पारी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। _________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... भारत की पहुंच से और दूर हुआ WTC फाइनल:रैंकिंग में पाकिस्तान से भी नीचे पांचवें नंबर पर, जीतने होंगे 9 में से 7 मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के हाथों 0-2 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारत ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रैंकिंग में पाकिस्तान से नीचे पहुंच गया है। पाकिस्तान 50% पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि भारत 48.15% पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया। पूरी खबर

bhaskar
दिल्ली और यूपी ने खरीदी मजबूत टीमें:MI, RCB में ऑलराउंडर्स की भरमार, गुजरात का बॉलिंग डिपार्टमेंट कमजोर; WPL टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस

खेल | दिल्ली और यूपी ने खरीदी मजबूत टीमें:MI, RCB में ऑलराउंडर्स की भरमार, गुजरात का बॉलिंग डिपार्टमेंट कमजोर; WPL टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ। साढ़े 5 घंटे चली नीलामी में 128 खिलाड़ियों का नाम आया, लेकिन 67 ही बिक सकीं। इन पर 40.80 करोड़ रुपए खर्च हुए। ऑक्शन में 23 विदेशी और 44 भारतीय प्लेयर खरीदी गईं। 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी कोर टीम को फिर से खरीद लिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स कप्तान मेग लैनिंग को शामिल नहीं कर पाईं, उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने 1.90 करोड़ रुपए में खरीद लिया। RCB ने स्मृति मंधाना का साथ देने के लिए ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल को खरीदा। 5 WPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस... 1. दिल्ली कैपिटल्स- विकेटकीपर पोजिशन कमजोर 3 बार की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया था। ऑक्शन में टीम ने उन्हें खरीदने की कोशिश की, लेकिन वे यूपी का हिस्सा बन गईं। टीम ने फिर लौरा वोल्वार्ट, स्नेह राणा और शिनेले हेनरी जैसी मजबूत प्लेयर्स को खरीदा। दिल्ली जेमिमा रोड्रिग्ज या एनाबेल सदरलैंड को कप्तान बना सकती हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ट/शिनेले हेनरी, जेमिमा रोड्रिग्ज, मारिजान कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, श्री चरणी, मिन्नु मणि, लुसी हैमिल्टन। 2. मुंबई इंडियंस- ऑलराउंडर्स बेहद ज्यादा मजबूत 2023 और 2025 की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 5 प्लेयर्स को रिटेन किया था। टीम ने शुरुआती राउंड में अपनी पिछली प्लेयर्स को खरीदने पर ही फोकस किया। इसलिए उन्होंने अमीलिया केर और शबनिम इस्माइल को खरीद लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में नैट सिवर ब्रंट और हैली मैथ्यूज जैसी विस्फोटक बैटर्स भी मौजूद हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 हैली मैथ्यूज, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैटली सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमीलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन साजना, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता। 3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मजबूत ऑलराउंडर्स, बॉलिंग कमजोर 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 प्लेयर्स को रिटेन किया था। ऑक्शन में टीम ने जॉर्जिया वोल, नदीन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस और राधा यादव को खरीदा। टीम पिछली ओपनर सोफी डिवाइन को खरीद नहीं पाई, लेकिन उनकी कमी पूरी करने के लिए ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वोल मौजूद रहेंगी। पॉसिबल प्लेइंग-11 स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल/ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, नदीन डी क्लर्क, श्रेयांका पाटील, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता/प्रेमा रावत, लौरेन बेल। 4. यूपी वॉरियर्ज- ऑक्शन की सबसे मजबूत टीम 2023 में इकलौती बार प्लेऑफ खेलने वाली यूपी वॉरियर्ज ने एक ही प्लेयर को रिटेन किया था। टीम ने बड़े पर्स का फायदा उठाकर मेग लैनिंग, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एकलस्टन, दीप्ति शर्मा और फीबी लिचफील्ड जैसी मजबूत प्लेयर्स खरीद लीं। बॉलिंग डिपार्टमेंट भी मजबूत है। पॉसिबल प्लेइंग-11 मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, डिएंड्रा डॉटिन, प्रतिका रावल/हरलीन देओल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, सोफी एकलस्टन, शिखा पांडे, क्षिप्रा गिरी (विकेटकीपर), आशा सोभना, क्रांति गौड़/तारा नॉरिस। 5. गुजरात जायंट्स- गेंदबाजी कमजोर, बैटिंग मजबूत पिछले सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वालीं गुजरात जायंट्स ने 2 ही प्लेयर्स को रिटेन किया। ऑक्शन में टीम ने सोफी डिवाइन, भारती फूलमाली, यास्तिका भाटिया को खरीदकर बैटिंग को स्ट्रॉन्ग किया। हालांकि, बॉलिंग डिपार्टमेंट कमजोर नजर आ रहा है। पॉसिबल प्लेइंग-11 बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, यास्तिका भाटिया, एश्ले गार्डनर, भारती फूलमाली, जॉर्जिया वेयरहम/किम गार्थ, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर/राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह, काश्वी गौतम, तितास साधु।

bhaskar
WPL मेगा ऑक्शन कल, 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी:यूपी का पर्स सबसे बड़ा, दीप्ति-हीली करोड़पति बन सकती हैं; 10 पॉइंट्स में सबकुछ

खेल | WPL मेगा ऑक्शन कल, 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी:यूपी का पर्स सबसे बड़ा, दीप्ति-हीली करोड़पति बन सकती हैं; 10 पॉइंट्स में सबकुछ

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को होना है। नीलामी नई दिल्ली में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। देश-विदेश की 277 प्लेयर्स पर बोली लगनी है, लेकिन 5 टीमों में 73 खिलाड़ियों की जगह ही खाली है। यूपी वॉरियर्ज के पास सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए का पर्स है, टीम ने एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया। WPL मेगा ऑक्शन के बारे में सबकुछ 1. ऑक्शन का आयोजक कौन है? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) देश की 2 फ्रेंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन करवाता है। BCCI ही 27 नवंबर को WPL मेगा ऑक्शन भी कंडक्ट कराएगा। ऑक्शन नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होना है। 2. कितनी प्लेयर्स पर बोली लगेगी? BCCI ने 277 प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें भारत की 194 और विदेश की 66 प्लेयर्स हैं। जिनमें 159 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ। हालांकि, 277 में ज्यादा से ज्यादा 73 प्लेयर्स ही बिक सकेंगी। क्योंकि 5 टीमों में इतनी ही जगह खाली है। इनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी प्लेयर्स हो सकती हैं। 3. 5 टीमों में कितना पर्स बाकी है? मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), यूपी वॉरियर्ज (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) 5 टीमें हैं। सभी टीमों के पास 15 करोड़ रुपए का पर्स था, लेकिन रिटेंशन के बाद हर टीम के पर्स में अलग-अलग राशि बची। यूपी के पास सबसे 14.50 करोड़ रुपए का पर्स है। गुजरात के पास 9 करोड़ रुपए हैं। वहीं MI, DC, और RCB का पर्स 6.50 करोड़ रुपए से कम है। 4. कौन-कौन सी प्लेयर रिटेन हुईं? 5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, जिनमें 7 विदेशी और 3 अनकैप्ड हैं। भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर और श्रेयांका पाटील रहीं। इनमें श्रेयांका को छोड़कर बाकी 6 प्लेयर्स वनडे वर्ल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं। 5. क्या रिटेंशन के लिए कोई लिमिट थी? हां, मेगा ऑक्शन से पहले टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 प्लेयर्स को ही रिटेन कर सकती थीं। 2 टीमों ने इसका पूरा इस्तेमाल किया। बाकी 3 टीमों ने 5 से कम खिलाड़ियों को रखा। इसलिए उनके पास ऑक्शन में राइट टु मैच (RTM) कार्ड भी रहेगा। RCB के पास 1, गुजरात के पास 3 और यूपी के पास 4 RTM कार्ड हैं। RTM कार्ड का इस्तेमाल टीमें ऑक्शन में कर सकती हैं। टीमें रिलीज की गईं खिलाड़ियों को ऑक्शन में फिर से अपना हिस्सा बना सकती हैं। इसे उदाहरण से समझते हैं। यूपी वॉरियर्ज ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को रिलीज कर दिया। ऑक्शन में उन्हें अगर DC ने 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। तब UPW अपने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर हीली को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। हालांकि, अगर DC ने हीली की कीमत 4 करोड़ रुपए कर दी तो UPW को नई कीमत में हीली को स्क्वॉड में शामिल करना होगा। अगर UPW ने नई कीमत देने से मना कर दिया तो हीली नई कीमत में DC का हिस्सा बन जाएंगी। 6. किस टीम में सबसे ज्यादा जगह खाली? MI और DC ने 5-5 प्लेयर्स को रिटेन किया। RCB ने 4 और गुजरात ने 2 प्लेयर्स को रखा। वहीं यूपी ने महज 1 अनकैप्ड प्लेयर को रिटेन किया। एक टीम में 15 से 18 प्लेयर्स हो सकते हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा 6 विदेशी हो सकती हैं। इसी हिसाब से टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है। 7. किन प्लेयर्स पर सबसे पहले बोली लगेगी? ऑक्शन में प्लेयर्स को अलग-अलग सेट में बांटा गया है। सबसे पहले मार्की सेट का नंबर आता है। जिसमें 8 प्लेयर्स हैं, जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा हैं। फिर इंटरनेशनल बैटर्स, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर, पेसर और स्पिनर्स का नंबर आता है। इंटरनेशनल के बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आता है। 8. प्लेयर्स की बेस प्राइस कितनी है? मार्की सेट में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह हैं। मार्की सेट में 6 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं। रेणुका की 40 लाख और वोल्वार्ट की 30 लाख रुपए हैं। कुल 19 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई। 11 खिलाड़ियों की कीमत 40 लाख रुपए और 88 प्लेयर्स की 30 लाख रुपए हैं। बाकी प्लेयर्स की बेस प्राइस 10 और 20 लाख रुपए हैं। 9. कौन सबसे महंगी बिक सकती हैं? भारत की वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी महंगी बिक सकती हैं। वहीं विदेशियों में एलिसा हीली, सोफी एकलस्टन, अमीलिया केर, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड और ग्रेस हैरिस भी करोड़पति बन सकती हैं। 10. कहां देख सकते हैं ऑक्शन? WPL के ब्रॉडकास्टिंग राइंट्स रिलायंस के पास हैं। टीवी के दर्शक स्टार स्पोर्ट्स और OTT के दर्शक जियोहॉटस्टार पर ऑक्शन का लाइव कवरेज देख सकते हैं। इसके साथ ही आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी नीलामी से जुड़ी डिटेल्स जान सकते हैं।

bhaskar
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित:वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल, आयुष कप्तान; 14 दिसंबर को पाकिस्तान से मैच

खेल | अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित:वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल, आयुष कप्तान; 14 दिसंबर को पाकिस्तान से मैच

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शुक्रवार को जारी टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को क्वालिफायर-1 के साथ होगा। जबकि टीम 14 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा। अंडर-19 इंडिया टीम आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंदू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, नमन पुष्पक, डी दीपेंश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन और एरोन जॉर्ज। स्टैंड बाय: राहुल कुमार, हेमचौदेशन, बीके किशोर और आदित्य रावत भारत के मैच से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 12 दिसंबर को भारत और क्वालिफायर-1 के मैच से होगा। टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हैं। 36 साल पुराना है टूर्नामेंट, भारत ने 8 टाइटल जीते अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 1989 में बांग्लादेश में हुई थी। अब तक टूर्नामेंट के 12 एडिशन हो चुके हैं। इनमें भारत ने सबसे ज्यादा 7 खिताब जीते हैं। जबकि एक बार पाकिस्तान के खिलाफ विनर ट्रॉफी साझा की है। बांग्लादेश ने 2 टाइटल जीते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को एक-एक खिताब मिले हैं। ------------------------------------------- क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए... एमएस धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत रांची के ध्रुवा के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ी रांची पहुंच गए हैं। रात करीब 8:45 बजे विराट कोहली और ऋषभ पंत दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar

विज्ञापन स्थान